एक्सप्लोरर

UPSC ने ESE एग्जाम का शेड्यूल जारी करने के साथ घोषित किए इन परीक्षाओं के नतीजे, ऐसे देखें

UPSC: यूपीएससी ने ईएसई परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है. साथ ही आयोग ने असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती परीक्षा और एनडीए-एनए 2 का रिजल्ट जारी किया है.

UPSC ESE Prelims Schedule Release: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तरफ से इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है. वह आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर परीक्षा की तारीखें चेक कर सकते हैं. उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए भी यूपीएससी ईएसई 2024 प्रीलिम्स शेड्यूल चेक कर सकते हैं.  

यूपीएससी ईएसई भर्ती अभियान के तहत 167 रिक्ति पद को भरना है. यूपीएससी की ओर से जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक ईएसई प्रारंभिक परीक्षा 18 फरवरी 2024 को आयोजित होगी.  पेपर I सुबह 10.00 बजे से लेकर दोपहर 12.00 बजे तक आयोजित किया जाएगा. जबकि पेपर II दोपहर 2.00 बजे से लेकर शाम 5.00 बजे तक आयोजित होगा. पेपर I कुल 200 अंकों का होगा वहीं, पेपर II 300 नंबरों के लिए होगा.

कैसे चेक करें शेड्यूल

  • स्टेप 1: उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
  • स्टेप 2: इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर यूपीएससी ईएसई 2024 प्रीलिम्स शेड्यूल लिंक पर क्लिक करें.
  • स्टेप 3: फिर शेड्यूल स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • स्टेप 4: इसके बाद उम्मीदवार शेड्यूल चेक करें और डाउनलोड करें.
  • स्टेप 5: इसके बाद उम्मीदवार आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लें.

UPSC ने जारी किया CAPF परीक्षा का रिजल्ट जारी

यूपीएससी ने सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित किया है. उम्मीदवार आधिकारिक साइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं. यूपीएससी ने सीएपीएफ सहायक कमांडेंट भर्ती परीक्षा का मकसद 322 पद को भरना है. इसमें 86 बीएसएफ, 55 सीआरपीएफ, 91 सीआईएसएफ, 60 आईटीबीपी और 30 एसएसबी पद शामिल हैं. 06 अगस्त 2023 को भर्ती परीक्षा हुई थी. इन पद पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण व इंटरव्यू के आधार पर होना है.

UPSC एनडीए-एनए 2 का रिजल्ट जारी

इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 का शेड्यूल और सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी करने के अलावा आयोग ने एनडीए-एनए 2 का रिजल्ट भी जारी कर दिया है. जिसे उम्मीदवार आधिकारिक साइट पर जाकर देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें- कनाडा से बेहतर और सस्ती पढ़ाई होती है इन देशों में, भारतीय छात्र कर सकते हैं अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब जारी होगा ICAI सितंबर परीक्षा का रिजल्ट? सामने आई संभावित तारीख
कब जारी होगा ICAI सितंबर परीक्षा का रिजल्ट? सामने आई संभावित तारीख
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
 UP पुलिस भर्ती में EWS कैटेगरी पर उठे सवाल, बोर्ड ने दी चेतावनी  
 UP पुलिस भर्ती में EWS कैटेगरी पर उठे सवाल, बोर्ड ने दी चेतावनी  
चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी 
चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी 

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget