एक्सप्लोरर

UP Pharmacist Recruitment: यूपी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में 4000 से ज्यादा फार्मासिस्टों की होंगी भर्तियां, पढ़ें डिटेल्स

UP Pharmacist Recruitment: चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग उत्तर प्रदेश में 4 हजार से अधिक फार्मासिस्टों की जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया. यहां पढ़ें डिटेल्स

UP Pharmacist Recruitment 2020: उत्तर प्रदेश में फार्मेसी डिप्लोमा होल्डर के लिए बड़ी खबर है. उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में खाली पड़े 4 हजार से अधिक फार्मासिस्टों के पदों को जल्द भरने जा रही है. मौजूदा समय में स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्ट के कुल 11,896 पद स्वीकृत हैं जिसमें से इस समय 4,000 से अधिक पद रिक्त हैं.  विभाग के अधिकारियों का कहना है कि फील्ड में फार्मासिस्ट के कुछ और पद रिक्त पड़े हैं. जिनका ब्यौरा मंगाया जा रहा है.  इसके आने के बाद सभी पदों का संकलन किया जाएगा. उसके बाद उनके नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारंभ की जायेगी.

स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्ट के मूल पद के बाद जो पद होते हैं जैसे-चीफ फार्मासिस्ट, प्रभारी अधिकारी (फार्मेसी), विशेष कार्याधिकारी (फार्मेसी) तथा संयुक्त निदेशक (फार्मेसी), वे पूर्णतया पदोन्नति के पद हैं. अर्थात इनपर सीधे नियुक्ति न होकर प्रमोशन के द्वारा भरे जाते हैं. फार्मासिस्ट के बाद तुरंत ऊपर चीफ फार्मासिस्ट का पद होता है. प्रदेश में इस समय चीफ फार्मासिस्ट के 650 पद खाली पड़े हैं.  वहीँ प्रभारी अधिकारी के 70 पद रिक्त पड़े हैं. यदि इन पदों को अर्ह फार्मासिस्टों के प्रोन्नत के द्वारा भर दिए जाएँ तो फार्मासिस्ट के रिक्त पदों की कुल संख्या 5000 के करीब पहुँच जायेगी.

फार्मासिस्ट के अन्य संवर्ग में खाली पड़े पदों का विवरण

  • प्रभारी अधिकारी- 70 पद
  • चीफ फार्मासिस्ट- 650 पद

शैक्षिक योग्यता:

फार्मासिस्ट के पद पर नियुक्त होने के लिए कैंडिडेट्स को किसी मान्यताप्राप्त बोर्ड/ संस्थान से विज्ञान विषय के साथ इंटरमीडिएट कक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए तथा वह एलोपैथ में फार्मेसी में डिप्लोमा भी किया हो.

उत्तर प्रदेश फार्मासिस्ट भर्ती: कैसे होती है नियुक्ति

उत्तर प्रदेश में फार्मासिस्ट की नियुक्ति एक उच्च स्तरीय समिति करती है. इस समिति का गठन  चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक द्वारा किया जाता है. फार्मासिस्टों की नियुक्ति के अधिकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) या मुख्य चिकिसा अधीक्षक (सीएमएस) होते हैं.

उत्तर प्रदेश में फार्मासिस्ट के खाली पड़े पदों की वर्तमान स्थिति

  1. पदनाम: फार्मासिस्ट
  2. स्वीकृत पद: 11,896
  3. रिक्त पद: 4000+
  4. वेतनमान: 5200-2000-9300
  5. ग्रेड पे: 2800-4200

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget