एक्सप्लोरर

UP DElEd 2024: यूपी डीएलएड की 2 लाख से ज्यादा सीटों के लिए आज से करें अप्लाई, एग्जाम पैटर्न भी करें चेक

UP DElEd 2024 Registration: यूपी डीएलएड परीक्षा के लिए आज से रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है. इच्छुक कैंडिडेट्स इस वेबसाइट से 9 अक्टूबर के पहले फॉर्म भर दें. यहां से जरूरी डिटेल चेक कर सकते हैं.

UP DElEd 2024 Registration Begins Today: यूपी डीएलएड परीक्षा 2024 के लिए आज यानी 18 सितंबर 2024 दिन बुधवार से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे. वे कैंडिडेट्स जो उत्तर प्रदेश के डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन एंट्रेंस एग्जाम के लिए अप्लाई करना चाहते हों, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं. ऐसा करने के लिए उन्हें एग्जामिनेशन अथॉरिटी, उत्तर प्रदेश की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – updeled.gov.in. इस वेबसाइट से अप्लाई करने के साथ ही इस परीक्षा के डिटेल भी पता किए जा सकते हैं.

क्या है लास्ट डेट

यूपी डीएलएड एग्जाम 2024 के लिए आवेदन आज से शुरू होंगे और फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 9 अक्टूबर 2024 है. इस तारीख तक बताए गए प्रारूप में अप्लाई कर दें. आवेदन करने की लास्ट डेट 9 अक्टूबर है पर फीस जमा करने की लास्ट डेट 10 अक्टूबर 2024 है. इस भर्ती परीक्षा के जरिए यूपी गवर्नमेंट 2,33,350 सीटों को भरेगी. ये सीटें प्रदेश भर के विभिन्न संस्थानों की हैं.

यह भी पढ़ें: पूसा रोड से लेकर ऑक्सफोर्ड तक, जानें कितनी पढ़ी-लिखीं हैं दिल्ली की नई सीएम आतिशी

कौन भर सकता है फॉर्म

यूपी डीएलएड परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास की हो. इस क्लास में उसके कम से कम 50 प्रतिशत अंक होना भी जरूरी हैं. ये जनरल और ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए है. वहीं एससी, एसटी, पीएच कैटेगरी के कैंडिडेट्स के कम से कम 45 फीसदी अंक होने चाहिए.

कब रिलीज होगी पहली लिस्ट

यूपी डीएलएड परीक्षा की स्टेट मेरिट लिस्ट 16 अक्टूबर के दिन जारी होगी. इसके बाद पहले चरण की काउंसलिंग शुरू हो जाएगी. ये 17 से 30 अक्टूबर 2024 के बीच होगी. पहले राउंड का एडमिशन प्रोसेस 13 नवंबर तक पूरा हो जाएगा.

इसके बाद बारी आएगी सेकेंड राउंड की काउंसलिंग की. ये 20 नवंबर से 10 दिसंबर 2024 के बीच होगी. 10 दिसंबर तक एडमिशन प्रोसेस पूरा हो जाएगा. 12 दिसंबर से डीएलएड इंस्टीट्यूट्स में ट्रेनिंग शुरू हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: हाईस्कूल तक भी नहीं पढ़ें हैं 41 साल के अरबपति जेरे़ड इसाकमैन, स्पेसवॉक करने वाले पहले नॉन प्रोफेशनल एस्ट्रोनॉट बने 

कितनी फीस लगेगी

आवेदन करने के लिए जनरल और ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 700 रुपये शुल्क देना होगा. एससी, एसटी कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए शुल्क 500 रुपये है और पीएच कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए 200 रुपये.

नहीं मिलेगा करेक्शन का मौका

ये भी जान लें कि यूपी डीएलएड परीक्षा 2024 का फॉर्म बहुत ही सावधानी से भरें. एक बार फॉर्म जमा हो जाने के बाद करेक्शन का मौका नहीं मिलता है. इसके साथ ही आपका आवेदन तब ही पूरा माना जाएगा जब आप फीस जमा कर देंगे.

एग्जाम पैटर्न

परीक्षा में कुल 100 नंबर के सवाल आएंगे. हर सेक्शन से 25-25 अंक के सवाल पूछे जाएंगे. इस एग्जाम में कुल चार सेक्शन जीके, टीचिंग एप्टीट्यूड, रीजनिंग और जनरल साइंस/मैथ्स/लैंग्वेज (इंग्लिश/हिंदी) से सवाल आते हैं. तैयारी के लिए पिछले सालों का पेपर देखेंगे तो मदद मिलेगी. 

यह भी पढ़ें: BECIL में कई पदों पर चल रही है भर्ती, ऑफलाइन होंगे आवेदन, सैलरी 1 लाख तक 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana UPSC Free Coaching: तेलंगाना में फ्री UPSC कोचिंग, हर महीने मिलेगा 5000 रुपये स्टाइपेंड; जानें कैसे करें अप्लाई?
तेलंगाना में फ्री UPSC कोचिंग, हर महीने मिलेगा 5000 रुपये स्टाइपेंड; जानें कैसे करें अप्लाई?
DU SOL Admission 2026: DU के SOL में यूजी-पीजी दाखिले शुरू, इस बार दो नए कोर्स भी; WhatsApp पर मिलेगा एडमिशन अपडेट
DU के SOL में यूजी-पीजी दाखिले शुरू, इस बार दो नए कोर्स भी; WhatsApp पर मिलेगा एडमिशन अपडेट
CBSE 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जल्द, 18 जुलाई से पहले जारी होने की उम्मीद
CBSE 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जल्द, 18 जुलाई से पहले जारी होने की उम्मीद
Cheap Engineering Colleges in USA: USA से करनी है इंजीनियरिंग? ये हैं 5 सबसे सस्ते और अच्छे बीटेक कॉलेज
USA से करनी है इंजीनियरिंग? ये हैं 5 सबसे सस्ते और अच्छे बीटेक कॉलेज

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
पाक मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
'गौतम गंभीर को बतौर कोच 10 में से 4 नंबर देता दूं', मोहम्मद कैफ का बयान वायरल, पूछा- विराट से बात भी करते हैं?
'गौतम गंभीर को बतौर कोच 10 में से 4 नंबर देता दूं', मोहम्मद कैफ का बयान वायरल, पूछा- विराट से बात भी करते हैं?
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
Embed widget