एक्सप्लोरर

UP Board Exam 2025: नकल रोकने के लिए यूपी बोर्ड ने उठाए बड़े कदम, कॉपियों में हुए अनोखे बदलाव

यूपी बोर्ड ने नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए उत्तर पुस्तिकाओं में सुरक्षा फीचर्स जोड़े हैं. साथ ही परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं.

यूपी बोर्ड इस बार भी बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन तरीके से कराने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है. बोर्ड नकल माफिया पर लगाम कसने के लिए कॉपियों में कई बड़े बदलाव किए हैं, जो परीक्षा को पूरी तरह से पारदर्शी बनाएंगे. परीक्षा से जुड़े इन बदलावों से नकल करने वालों और करवाने वालों के लिए मुश्किलें बढ़ने वाली हैं.

16 फरवरी तक हर जिले में पहुंचेंगे प्रश्न पत्र

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होने जा रही है. इसके लिए 12 फरवरी से जिलों में प्रश्नपत्र भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जो 16 फरवरी तक पूरी हो जाएगी. हालांकि कुछ कारणों से यह प्रक्रिया निर्धारित तिथि से एक-दो दिन आगे-पीछे भी हो सकती है.

अवकाश पर भी ड्यूटी छोड़ने की मनाही

परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए निदेशक ने सभी डीआईओएस को निर्देश दिया है कि परीक्षा अवधि में अवकाश के दिनों में भी वे जिला मुख्यालय न छोड़ें. इसके साथ ही, परीक्षा शुरू होने से तीन दिन पहले कंट्रोल रूम स्थापित करने का भी आदेश दिया गया है.

परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र पहुंचने के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है. केंद्रों पर स्ट्रांग रूम बनाए जाएंगे, जहां 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी रहेगी. इन कैमरों की रिकॉर्डिंग कम से कम छह महीने तक सुरक्षित रखी जाएगी.

पहली बार कॉपियों में हुआ बड़ा बदलाव

इस बार कॉपियों को लेकर कई अनोखे बदलाव किए गए हैं. हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के हर पेज पर क्रमांक अंकित किया गया है. कॉपियों को धागे से सिला गया है ताकि पेज बदलने की कोई गुंजाइश न रहे.

नकल की तो नहीं जांची जाएगी कॉपी

बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षा के दौरान यदि कोई छात्र नकल करते पकड़ा गया, तो उसकी उत्तर पुस्तिका जांच के लिए स्वीकार नहीं की जाएगी. इसके अलावा, नकल कराने वालों पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना या जेल की सजा भी लागू होगी.

"अ" और "ब" कॉपियों के रंग भी अलग-अलग होंगे

हाईस्कूल:

  • "अ" कॉपी: डार्क ब्राउन
  • "ब" कॉपी: डार्क वायलेट

इंटरमीडिएट:

  • "अ" कॉपी: डार्क पिंक
  • "ब" कॉपी: डार्क रेड

यह भी पढ़ें: यूको बैंक में कई राज्यों के युवाओं के लिए निकली हैं बंपर भर्ती, तुरंत यहां से करें आवेदन 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AMU और JAMIA में कब निकलेंगे एंट्रेंस फॉर्म? इन तारीखों पर रखें नजर
AMU और JAMIA में कब निकलेंगे एंट्रेंस फॉर्म? इन तारीखों पर रखें नजर
RRB NTPC में नहीं होगा टाइपिंग टेस्ट, 3548 पदों के लिए आवेदन शुरू
RRB NTPC में नहीं होगा टाइपिंग टेस्ट, 3548 पदों के लिए आवेदन शुरू
20 साल में कितने प्रतिशत बढ़ गई दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों की फीस? देख लें रिपोर्ट
20 साल में कितने प्रतिशत बढ़ गई दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों की फीस? देख लें रिपोर्ट
UP पुलिस कांस्टेबल PET परीक्षा फिर टली, जारी हुआ नया शेड्यूल
UP पुलिस कांस्टेबल PET परीक्षा फिर टली, जारी हुआ नया शेड्यूल

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget