एक्सप्लोरर

Union Budget 2025: IIT में एडमिशन का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बड़ी राहत, जानें कितनी बढ़ेंगी सीटें

Union Budget 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट का ऐलान किया, जिसमें देश के लोगों को कई तरह की राहत मिली है. छात्रों के लिए भी बजट में खास ऐलान हुए.

Union Budget 2025: मोदी सरकार का बजट पेश हो चुका है, जिसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टैक्स में बड़ी राहत समेत कई बड़े ऐलान कर दिए. इस दौरान सबसे बड़ी राहत नौकरीपेशा लोगों को मिली, जिसमें ऐलान किया गया कि 12 लाख 75 हजार रुपये की सैलरी तक टैक्स नहीं देना होगा. इसके अलावा मेडिकल और आईआईटी सीटों को लेकर भी ऐलान हुए. वित्त मंत्री ने बताया कि आईआईटी की सीटें कई गुना बढ़ाई जा सकती हैं. जो देशभर के करोड़ों छात्रों के लिए एक राहत की खबर है. 

आईआईटी में बढ़ेंगीं इतनी सीटें
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि देशभर में शुरू हुए नए आईआईटी में करीब 6500 से ज्यादा सीटों को बढ़ाया जाएगा. इसके अलावा बिहार में आईआईटी पटना का भी विस्तार करने का ऐलान किया गया है. वित्त मंत्री ने बताया कि देश के 23 आईआईटी में सीटों की संख्या दोगुनी की गई है. यानी आने वाले कुछ सालों में IIT की सीटें बढ़ने की उम्मीदें हैं. ये उन तमाम छात्रों के लिए बड़ी खबर है, जो आईआईटी में दाखिले के लिए कई सालों से मेहनत कर रहे हैं.  

एजुकेशन सेक्टर में होंगे ये काम
बजट पेश करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा, कौशल और उच्च स्तरीय शिक्षा में निवेश 'मेक फॉर इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड' के लिए जरूरी है, युवाओं को कौशल से लैस करने के लिए ग्लोबल एक्सपर्टीज और साझेदारी के साथ 5 नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर स्किलिंग बनाए जाएंगे. करीब 500 करोड़ रुपये के बजट के साथ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फॉर एजुकेशन की स्थापना भी की जाएगी. साथ ही, आने वाले पांच सालों में मेडिकल की अतिरिक्त 75,000 सीटों की बढ़ोतरी का टारगेट रखा गया है. एक साल में मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में 10,000 अतिरिक्त सीटों को जोड़ा जाएगा.

इसके अलावा आने वाले पांच सालों में सरकारी स्कूलों में 50,000 अटल टिंकरिंग लैब की स्थापना की जाएगी. साथ ही भारतनेट परियोजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के सभी सेकेंडरी स्कूलों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई जाएगी. स्कूल और उच्च शिक्षा में भारतीय भाषाओं की डिजिटल पुस्तकों को उपलब्ध कराने के लिए भारतीय भाषा पुस्तक परियोजना की शुरुआत होगी.

ये भी पढ़ें - 12 लाख सालाना तक की इनकम टैक्स फ्री, लेकिन अभी नहीं मिलेगा इसका फायदा, जानें कितना करना पड़ेगा इंतजार?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JMI University Exam Update: जामिया मिलिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, अब कंपार्टमेंट एग्जाम से क्लियर होगा बैकलॉग
जामिया मिलिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, अब कंपार्टमेंट एग्जाम से क्लियर होगा बैकलॉग
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Delhi University Admission 2026: DU में एडमिशन का बजा बिगुल! 1.9 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, 16 जुलाई को आएगी पहली सीट लिस्ट
DU में एडमिशन का बजा बिगुल! 1.9 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, 16 जुलाई को आएगी पहली सीट लिस्ट
10वीं के बाद बनें आयुर्वेद डॉक्टर! केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने लॉन्च किया NEET-PA कोर्स
10वीं के बाद बनें आयुर्वेद डॉक्टर! केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने लॉन्च किया NEET-PA कोर्स

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget