एक्सप्लोरर

SSC CGL Exam 2024: कल से शुरू होगी एसएससी सीजीएल टियर I परीक्षा, इन नियमों का रखें ध्यान नहीं तो हो जाएंगे परेशान

SSC CGL Exam 2024 Guidelines: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की सीजीएल टियर वन परीक्षा का आयोजन कल से किया जाएगा. पेपर देने से पहले कुछ नियमों को जान लें, वर्ना केंद्र में दिक्कत आ सकती है.

SSC Releases CGL Tier 1 Exam 2024 Guidelines: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन के कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन 2024 का आयोजन कल यानी 9 सितंबर से किया जाएगा. कल से शुरू होकर परीक्षा 26 सितंबर 2024 तक चलेगी. हर साल लाखों की संख्या में कैंडिडेट्स इस एग्जाम में हिस्सा लेते हैं और इस साल भी ऐसा ही हुआ है. कल से टियर वन परीक्षा आयोजित होनी है, जिन कैंडिडेट्स ने आवेदन किया है, वे एग्जाम देने जाने से पहले कुछ नियमों के बारे में जान लें वर्ना बाद में परेशानी होगी.

रिपोर्टिंग टाइम

नोटिस में साफ दिया है कि कैंडिडेट्स को परीक्षा से कम से कम आधा घंटे पहले केंद्र पहुंच जाना है. लेट आने वालों को एंट्री नहीं मिलेगी. टाइमिंग और उसका रिपोर्टिंग टाइम यहां देख सकते हैं. ये परीक्षा एक दिन में चार शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. किस शिफ्ट के लिए कितने बजे पहुंचना है, यहां करें चेक.

  • पहली शिफ्ट होगी सुबह 9 से 10 की, इसके लिए 7.45 तक रिपोर्ट कर देना है.
  • दूसरी शिफ्ट होगी दोपहर 11.45 से 12.45 बजे तक की, इसके लिए 10.30 बजे रिपोर्ट कर देना है.
  • तीसरी शिफ्ट होगी दोपहर 2.30 से 3.30 दोपहर तक की, इसके लिए 1.15 पर रिपोर्ट करना है.
  • चौथी शिफ्ट होगी शाम 5.15 से 6.15 के बीच की. इसके लिए शाम 4 बजे तक रिपोर्ट करना है.

यह भी पढ़ें: आ गया SSC GD कॉनस्टेबल भर्ती का नोटिस, इस बार 39 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

इन नियमों का रखें ध्यान

  • परीक्षा से कम से कम आधा घंटा पहले एग्जाम हॉल पहुंचें और एग्जाम खत्म होने तक कक्ष से बाहर न निकलें, भले आपका पेपर खत्म हो गया हो.
  • अपने साथ एडमिट कार्ड जरूर ले जाएं, इसके बिना प्रवेश नहीं मिलेगा. इस पर दिए निर्देश ठीक से पढ़ लें और सभी का पालन करें.
  • जो स्कैन्ड एडमिट कार्ड आप अपने साथ ले जाएंगे, उस पर फोटो नहीं चिपकी है. ये वाला हिस्सा वहां मौजूद इनविजिलेटर के लिए है.
  • वेबसाइट से डाउनलोड किए एडमिट कार्ड की मदद से भी परीक्षा में बैठ सकते हैं. अपने साथ फोटो की एक कॉपी जरूर ले जाएं, हालांकि इसकी जरूरत नहीं भी पड़ सकती है.
  • एडमिट कार्ड के साथ ही एक वैलिड फोटो आईडी अपने साथ जरूर रखें. इसके बिना प्रवेश नहीं मिलेगा.
  • परीक्षा के दौरान रफ शीट के लिए एक पेपर साइड में दिया होगा, केवल इस पर ही रफ वर्क करें.
  • एक पेपर के साथ केवल एक आंसर-शीट मिलेगी, इसी पर आपको अपने उत्तरों को मार्क करना है.

यह भी पढ़ें: 9 सितंबर से होगी SSC CGL परीक्षा, एग्जाम से पहले एक बार फिर जान लें पैटर्न

अपने साथ ये सामान न ले जाएं

परीक्षा कक्ष में अपने साथ जो सामान नहीं ले जाना है, उसकी लिस्ट इस प्रकार है. किसी प्रकार की किताब या कॉपी, स्लाइड रूलर, पेजर, मोबाइल फोन, लिखित नोट्स, कैलकुलेटर, कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइज, स्मार्ट वॉच, हेल्थ बैंड, हेड फोन, ब्लूटूथ आदि.

क्या ले जा सकते हैं

कैंडिडेट अपने साथ एग्जाम हॉल में केवल ब्लैक पेन ले जा सकते हैं. ये बॉल पेन या इंक पेन कुछ भी हो सकता है. इसके अलावा अपने साथ कक्ष में कुछ न ले जाएं. इस बारे में अपडेट जानने के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें. 

यह भी पढ़ें: SSC CGL में कहां से पूछे जाते हैं सवाल? ये सवाल कर लिए तैयार तो सफलता पक्की है

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Hunger Strike: सोनम वांगचुक के स्कूल का क्या नाम है, यहां कैसे मिलता है एडमिशन?
सोनम वांगचुक के स्कूल का क्या नाम है, यहां कैसे मिलता है एडमिशन?
Rising Education Cost in India: स्कूल फीस ही नहीं, कोचिंग से कॉलेज तक... पढ़ाई पर बढ़ता खर्च बन रहा परिवारों के लिए आर्थिक बोझ
स्कूल फीस ही नहीं, कोचिंग से कॉलेज तक... पढ़ाई पर बढ़ता खर्च बन रहा परिवारों के लिए आर्थिक बोझ
NMC का बड़ा फैसला, मेडिकल कॉलेज अब खुद करेंगे फैकल्टी की नियुक्ति और प्रमोशन
NMC का बड़ा फैसला, मेडिकल कॉलेज अब खुद करेंगे फैकल्टी की नियुक्ति और प्रमोशन
NEET OMR विवाद- NTA जांच में AI से बनाई गई फर्जी शीट का खुलासा, छेड़छाड़ के दावे खारिज
NEET OMR विवाद- NTA जांच में AI से बनाई गई फर्जी शीट का खुलासा, छेड़छाड़ के दावे खारिज

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget