एक्सप्लोरर

WBBSE Results date 2020 Update: 10वीं कक्षा के रिजल्ट तिथि का 3 मई के बाद हो सकता है ऐलान

पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं कक्षा के रिजल्ट तिथि की घोषणा लॉकडाउन ख़त्म होने के बाद करेगा.

WBBSE Results date 2020 Update: वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एग्जामिनेशन ने पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं के रिजल्ट तिथि की घोषणा लॉकडाउन के बाद करेगा. पश्चिम बंगाल बोर्ड के माध्यमिक परीक्षाओं के परिणामों के बारे में पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री पर्थ चटर्जी ने यह जानकारी मीडिया को दी. उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के ख़त्म होने के बाद पश्चिम बंगाल बोर्ड (WBBSE) इस बारे में विचार करेगा कि बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा किस तारीख को की जाए. कोरोना वायरस के कारण व्याप्त अनिश्चिता का माहौल नार्मल होने के बाद पश्चिम बंगाल बोर्ड रिजल्ट की घोषणा जल्द ही की जा सकती है. पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (WBBSE) की कक्षा 10 वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी को समाप्त हो गई थी. इसके बाद उतार पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य प्रारंभ हुआ जो अपने चरम पर चल रहा है. लॉकडाउन खुलने के बाद परीक्षा परिणाम को जारी करने में अधिक समय नहीं लगेगा. शिक्षामंत्री ने बताया कि प्रशासन के दिशा निर्देशों के अनुसार अगला कदम उठाया जायेगा. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उच्च माध्यमिक (12वीं) कक्षा के दो पेपरों की परीक्षाएं रह गई हैं. उन पेपरों की परीक्षाएं 10 जून के बाद ली जायेंगीं. विदित है कि पश्चिम बंगाल में कक्षा 10वीं जिसे माध्यमिक कहा जाता है, की परीक्षा पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन करवाता है जबकि उच्च माध्यमिक (12वीं) की परीक्षाओं का संचालन  पश्चिम बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (WBCSHE) के द्वारा किया जाता है. बतादें कि पश्चिम बंगाल में माध्यमिक परीक्षा (कक्षा 10वीं)  18 फरवरी 2020 से शुरू हुई थी तथा 27 फरवरी 2020 को संपन्न हुई थी. वहीं इंटर (उच्च माध्यमिक) परीक्षा 12 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित की गई थी.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे ही दिन बनाया साल 2026 का इतना बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे दिन बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे ही दिन बनाया साल 2026 का इतना बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे दिन बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget