एक्सप्लोरर

आज कुछ समय बाद खत्म हो जायेगा Bihar Board के 15 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार, जानें कितने बजे आयेगा Matric का रिजल्ट

Bihar Board 10th Result 2020: बिहार बोर्ड मैट्रिक के नतीजे आज किये जायेंगें घोषित, इसी के साथ ख़त्म हो जायेगा 15 लाख से अधिक स्टूडेंट्स का इंतजार, यहां से चेक कर सकेंगें मैट्रिक का रिजल्ट

Bihar Board 10th Result 2020: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आज मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. बिहार बोर्ड के अध्यक्ष के मुताबिक 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट दोपहर बाद जारी कर दिया जाएगा. बिहार स्कूल परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने मीडया से कहा कि शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा 26 मई दिन मंगलवार को अपराह्न 12:30 बजे 10वीं कक्षा का परीक्षाफल घोषित करेंगें. बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी करते ही 15. 29 लाख स्टूडेंट्स का इंजतार खत्म हो जायेगा. यह रिजल्ट बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ऑफिशियल साईट पर उपलब्ध रहेगा. स्टूडेंट्स यहाँ से इसे चेक कर सकेंगें. बतादें कि बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 22 मई को जारी किये जाने की संभावना थी. परन्तु अंतिम समय में बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने एक पत्रकार से बातचीत में कहा कि आज यानी 22 मई को 10वीं के रिजल्ट जारी नहीं किये जायेंगें. बोर्ड की ओर से हम 4-5 दिनों की डेडलाइन तय करते हैं. इस दौरान किसी दिन किसी भी समय मैट्रिक रिजल्ट जारी किये जायेंगें. इसी के बाद से सोमवार को रिजल्ट जारी करने के कयास लगाये जा रहे थे. परन्तु सोमवार को ईद पड़ने से सभी कार्यालय बंद होने के कारण सोमवार के बजाय मंगलवार को रिजल्ट जारी करने की आधिकारिक घोषणा बोर्ड के अध्यक्ष की ओर से की गई. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड 10वीं कक्षा के लिए करीब 15 लाख छात्रों ने कराया था रजिस्ट्रेशन बिहार बोर्ड मैट्रिक यानी 10वीं (Bihar Board 10th Exam 2020) की परीक्षाएं सप्ताह भर चली थी. ये परीक्षाएं 17 फरवरी 2020 से 25 फरवरी 2020 के मध्य आयोजित की गई. इस साल बिहार बोर्ड 10वीं की इस परीक्षा में 15,29,393 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे. जिन्हें परीक्षा ख़त्म होने बाद से रिजल्ट घोषित होने का इंतजार है. वर्ष 2019 में 80.73 प्रतिशत रहा था बिहार बोर्ड 10 वीं का रिजल्ट शैक्षिक सत्र 2019-20 के लिए  बिहार बोर्ड मैट्रिक में कुल 15 लाख 29 हजार 393 परीक्षार्थियों ने मैट्रिक की परीक्षा दी थी. जबकि वर्ष 2019 में 80.73 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे. वहीँ वर्ष 2018 में  बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में कुल 68.89 प्रतिशत विद्यार्थी ही पास हुए थे. वर्ष 2019 का 10वीं का रिजल्ट वर्ष 2018 के 10वीं के रिजल्ट से बेहतर रहा. देखना है इस वर्ष का रिजल्ट गत वर्षों की तुलना में कैसा रहेगा. कैसा था बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट विदित है कि बिहार बोर्ड ने 24 मार्च को ही सबसे पहले 12वीं का रिजल्ट जारी किया था. बिहार बोर्ड देश का ऐसा पहला शैक्षिक बोर्ड बन गया जो कि इस लॉक डाउन में जहाँ अधिकतर बोर्ड की परीक्षाएं ही नहीं आयोजित की जा सकी हैं वहां 12 वीं का रिजल्ट जारी कर दिया हो. इस साल 12वीं में 80.44 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे. जहाँ सांइस स्ट्रीम में नेहा कुमारी ने 95.2 परसेंट के साथ टॉप किया है  वहीँ कॉमर्स स्ट्रीम में कौसर फातिमा और सुधांसु नारायण चौधरी ने 95.2 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप संयुक्त से टॉप किया. साक्षी कुमारी ने 94.80 प्रतिशत अंकों के साथ आर्ट्स स्ट्रीम में टॉप किया है. बिहार बोर्ड मेट्रिक रिजल्ट के लिये यहाँ क्लिक करें

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Embed widget