एक्सप्लोरर

Uttarakhand Board Result 2024: यूके बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजों में इस बार लड़कियों का पलड़ा रहा भारी, ये बने टॉपर, यहां देखें लिस्ट

UK Board Result 2024 Toppers: यूके बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए हैं. इस बार उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में कुल पास प्रतिशत कितना गया, किसने टॉप किया? आइये जानते हैं.

UK Board 10th-12th Result 2024 Toppers: उत्तराखंड बोर्ड के छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ. यूके बोर्ड दसवीं और बारहवीं के नतीजे जारी कर दिए गए हैं. रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिलीज किया गया. इस बार यूके बोर्ड दसवीं में कुल 89.12 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने परीक्षा पास की. वहीं बारहवीं का कुल पास प्रतिशत 86.23 परसेंट गया. दसवी में टॉप किया प्रियांशी रावत ने और बारहवीं के टॉपर रहे पीयूष खोलिया, विवेकानन्द आई.सी. और कंचन जोशी. तीनों ने 500 में 488 मार्क्स पाए हैं. 

लड़कियों का रहा दबदबा

यूके बोर्ड दसवीं की परीक्षा में भी लड़़कियों ने बाजी मारी है. कुल 85.59% लड़कों ने और कुल 92.54% लड़कियों ने एग्जाम क्लियर किया है. वहीं बारहवीं में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है. कुल 85.96% लड़कियां और 78.97% लड़कों ने एग्जाम क्लियर किया है. 

इन वेबसाइट्स पर कर सकते हैं चेक

रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं और कुछ ही देर में लिंक भी एक्टिव हो जाएगा. इन्हें चेक करने के लिए आप इनमें से किसी भी एक वेबसाइट पर लॉगिन कर सकते हैं. ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in. रिजल्ट देखने के लिए आपको अपने लॉगिन डिटेल्स डालने होंगे. ये भी जान लें कि इस बार नतीजे जल्दी जारी किए गए हैं. पिछली साल रिजल्ट मई महीने के अंत में आए थे और इस बार अप्रैल में ही रिजल्ट रिलीज कर दिया गया है.

यहां देखें नतीजे 

यूके बोर्ड का रिजल्ट रिलीज होने के बाद इन वेबसाइट्स पर चेक कर सकते हैं - ubse.uk.gov.in, uaresults.nic.in. इसके अलावा एबीपी के इन डायरेक्ट लिंक पर भी नतीजे देखे जा सकते हैं.

दसवीं के रिजल्ट के लिए यहां क्लिक करें.

बारहवीं के रिजल्ट के लिए यहां क्लिक करें.   

लास्ट ईयर ऐसे रहे थे नतीजे

उत्तराखंड बोर्ड दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट पिछली साल ऐसा रहा था. दसवी में कुल पास प्रतिशत 77.74 परसेंट गया था. वहीं बारहवीं में कुल पास प्रतिशत 82.63 परसेंट गया था. अगर 12वीं के नतीजों में लड़के और लड़कियों के अलग-अलग पास होने की बात करें तो कुल 78.48 परसेंट लड़के और 83.49 परसेंट लड़कियां पास हुई थी.

यूके बोर्ड पिछले साल के टॉपर

बारहवीं में पिछले साल तनु चौहान ने टॉप किया था. दूसरे स्थान पर रहीं हिमानी और तीसरे स्थान पर राज मिश्रा रहे थे. अगर दसवीं की बात करें तो  सुशांत चंद्रवंशी को पहला स्थान मिला था. आयुष सिंह रावत को और रोहित को दूसरा और शिल्पी व शौर्या को तीसरा स्थान मिला था.

यह भी पढ़ें: 12वीं के बाद कैसे बना सकते हैं गेमिंग में करियर 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CA इंटर रिजल्ट जारी, दोनों ग्रुप में सिर्फ 13.21% छात्र पास, यहां चेक करें स्कोर 
CA इंटर रिजल्ट जारी, दोनों ग्रुप में सिर्फ 13.21% छात्र पास, यहां चेक करें स्कोर 
SSC CHSL 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी, जानें पोस्ट वाइज कट ऑफ
SSC CHSL 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी, जानें पोस्ट वाइज कट ऑफ
यूपी होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 41424 उम्मीदवार चयनित
यूपी होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 41424 उम्मीदवार चयनित
Karnataka PGCET 2026 रिजल्ट जल्द, ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड
Karnataka PGCET 2026 रिजल्ट जल्द, ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
Embed widget