एक्सप्लोरर

​​UP Board Result 2022: फांसी की सजा काट रहा कैदी 10वीं की बोर्ड परीक्षा में फर्स्ट डिवीजन के साथ पास, जानें पूरा मामला

​UP Board Result 2022: यूपी की एक जेल में फांसी की सजा काट रहे एक कैदी ने फर्स्ट डिवीजन से 10वीं क्लास की परीक्षा पास कर सबको चौंका दिया. कैदी पुलिस अधिकारियों द्वारा पढ़ाई के लिए प्रेरित किया गया था.

​Uttar Pradesh Board 10th Result 2022: अगर इंसान में कुछ कर दिखाने का जज्बा हो वह क्या कुछ नहीं कर सकता, ऐसा ही एक कारनामा यूपी की जेल में बंद एक कैदी ने किया है. दरअसल, राज्य के शाहजहांपुर की अदालत ने एक युवक को फांसी की सजा सुनाई थी, जिसने इस बार की यूपी बोर्ड की 10वीं क्लास की परीक्षा दी और परीक्षा फर्स्ट डिवीजन से पास की है.

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् द्वारा बीते शनिवार को 10वीं और 12वीं क्लास के लिए आयोजित हुई बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित किए गए थे. जिसमें कैदी मनोज यादव द्वारा 64 प्रतिशत अंक हासिल किए गए हैं और वह फर्स्ट डिवीजन के साथ 10वीं की परीक्षा में पास हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मनोज यादव कोतवाली कलान क्षेत्र का रहने वाला है. उसने वर्ष 2015 में पांच वर्ष के मासूम की गोली मारकर हत्या कर दी थी. जिसके आरोप में मनोज को शाहजहांपुर की अदालत ने फांसी की सजा सुनाई थी. सजा सुनाए जाने के पहले ही मनोज द्वारा 10वीं क्लास की परीक्षा के लिए फॉर्म जेल से ही भर दिया गया था, लेकिन फांसी की सजा सुनाये जाने के बाद उसने पूरी तरह से पढ़ना-लिखना छोड़ दिया था. तब जेल के अधिकारियों ने उसे मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया और उसका हौसला बढ़ाया.

जेल अधीक्षक बी.डी. पांडेय ने बताया कि जेल के कई अधिकारियों ने युवक को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया, जिसके बाद उसके द्वारा फिर से पढ़ाई शुरू की गई. उन्होंने बताया कि मनोज 10वीं क्लास की परीक्षा में शामिल हुआ. रिजल्ट घोषित किए जाने पर पता चला की वह 64 फीसदी नंबरों के साथ पास हुआ है. उसकी फर्स्ट डिवीजन आई है.

TN 12th Result 2022: ​​तमिलनाडु बोर्ड ने जारी किया 12वीं क्लास का रिजल्ट, ​93.76% छात्र हुए सफल

​BEL Jobs 2022: बीईएल में निकली इस पद पर भर्ती, 55 हजार मिलेगी सैलरी, जल्द करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget