एक्सप्लोरर

UP Board रिजल्ट की तारीख को लेकर संशय बरकरार, जानें क्या है रिजल्ट पर ताज़ा अपडेट

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट की तारीख पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि बोर्ड के नतीजे 25 जून से 28 जून के मध्य जारी किये जायेंगे.

UP Board 10th 12th result date update 2020: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने यह साफ कर दिया है कि यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित करने की तारीख के बारे में सरकार या बोर्ड के अधिकारी की तरफ से किसी तय तारीख की घोषणा नहीं की गई है. उन्होंने कहा कि यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 25 जून से 28 जून के मध्य किसी भी समय जारी किया जा सकता है.  यह इस बात पर निर्भर करता है कि बोर्ड कितनी जल्दी रिजल्ट तैयार कर लेता है. यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2020, संबंधित घोषणा उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री डॉ दिनेश शर्मा की यह प्रतिक्रिया उन खबरों पर आई जिसमें यह कहा गया है कि यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 27 जून को जारी किया जायेगा. उन्होंने मंगलवार को कहा था कि बोर्ड के नतीजे जून के अंत में जारी किये जायेंगे. यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा 2020: उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन समाप्त  यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन मंगलवार को पूरा हो चुका था. उन्होंने कहा था कि इस वर्ष बोर्ड की परीक्षाएं रिकार्ड समय 10वीं की 12 कार्यदिवस में और इंटर की 15 कार्यदिवस में  करवाई गई थी. यद्यपि लॉकडाउन की वजह से परिस्थितियां विपरीत थी जिसकी वजह से मूल्यांकन कार्य देर से शुरू हो सका. इन विपरीत परिस्थितियों के बावजूद मूल्यांकन कार्य कम समय में पूरा किया गया. डॉ. शर्मा ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं की कुल 3,09,61,577 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया. इसके लिए कुल 281 मूल्यांकन केन्द्र बनाए गए थे. कॉपियों के मूल्यांकन केन्द्रों पर कोविड-19 से बचाव को मद्देनजर रखते हुए मूल्यांकन के लिए विषयवार परीक्षकों को आमंत्रित किया गया था.    यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा 2020: पंजीकृत स्टूडेंट्स कि संख्या पर नजर शर्मा ने बताया कि यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए कुल 56,11,072 विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन हुआ था जिसमें हाईस्कूल के लिए 3024632 स्टूडेंट्स और 12वीं के लिए 2586440 विद्यार्थी शामिल थे. बोर्ड परीक्षाओं के लिए रजिस्टर्ड कुल परीक्षार्थियों में से 4,80,591 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे. इसमें 2,79,656 स्टूडेंट्स ने हाईस्कूल की परीक्षा छोड़ी. वहीँ 12वीं कक्षा की परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 2,00,935  रही. यूपी बोर्ड 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए मिला एक और मौका यूपी बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थी जिनकी प्रैक्टिकल की परीक्षा किसी कारण बस छूट गई थी. उन्हें एक बार और मौका दिया गया है. ऐसे परीक्षार्थी 9 और 10 जून को होने वाली प्रायोगिक परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि 9 & 10 जून को जिला मुख्यालय में राजकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में होने वाली प्रायोगिक परीक्षा में शामिल होने के एक अवसर दिया गया है. इसके लिए ऐसे सभी छात्र- छात्राएं अपने जिला विद्यालय निरीक्षक से संपर्क कर उनके द्वारा निर्धारित र परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होकर परीक्षा में शामिल हों.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब जारी होगा CTET का रिजल्ट, जानें इस सर्टिफिकेट से कहां-कहां बन सकते हैं सरकारी टीचर?
कब जारी होगा CTET का रिजल्ट, जानें इस सर्टिफिकेट से कहां-कहां बन सकते हैं सरकारी टीचर?
​MP Board Result 2026 Live: एमपी बोर्ड ने जारी किया 5वीं-8वीं का रिजल्ट, ​यहां है डायरेक्ट लिंक; ​पढ़ें लाइव अपडेट्स
एमपी बोर्ड ने जारी किया 5वीं-8वीं का रिजल्ट, ​यहां है डायरेक्ट लिंक; ​पढ़ें लाइव अपडेट्स
MP Board Result 2026: इंतजार खत्म, मध्य प्रदेश 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी; इतने परसेंट छात्र पास 
इंतजार खत्म, मध्य प्रदेश 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी; इतने परसेंट छात्र पास 
RBSE 12th Result 2026 Date: इंतजार खत्म होने वाला है, शिक्षा मंत्री ने बताई राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट की तारीख!
इंतजार खत्म होने वाला है, शिक्षा मंत्री ने बताई राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट की तारीख!

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2,000 किलोमीटर दूर से किसने खोला भारत के लिए खजाना? जहाज भरकर आ रही LPG
2,000 किलोमीटर दूर से किसने खोला भारत के लिए खजाना? जहाज भरकर आ रही LPG
Amethi News: अमेठी में अनोखा डोनेशन अभियान, ईरान के समर्थन में जुटा पूरा गांव, बच्चों ने भी तोड़ी गुल्लक
अमेठी में अनोखा डोनेशन अभियान, ईरान के समर्थन में जुटा पूरा गांव, बच्चों ने भी तोड़ी गुल्लक
भीषण सड़क हादसा! आंध्र प्रदेश में बस टिपर से टकराई, जिंदा जले 14 यात्री
भीषण सड़क हादसा! आंध्र प्रदेश में बस टिपर से टकराई, जिंदा जले 14 यात्री
राजस्थान रॉयल्स का पूर्व खिलाड़ी कैसे बना RCB टीम का चेयरमैन? बेहद दिलचस्प है कहानी
राजस्थान रॉयल्स का पूर्व खिलाड़ी कैसे बना RCB टीम का चेयरमैन? बेहद दिलचस्प है कहानी
Ustaad Bhagat Singh BO Day 7: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', 7 दिनों में आध बजट भी नहीं कर पाई वसूल
बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', 7 दिनों में आध बजट भी नहीं कर पाई वसूल
तमिलनाडु चुनाव से पहले हाई-टेक कैंपेन 'रथ’ की बंपर डिमांड, LED-साउंड-डिजिटल स्क्रीन से सड़कों पर छिड़ी सियासी टेक जंग
तमिलनाडु चुनाव से पहले हाई-टेक कैंपेन 'रथ’ की बंपर डिमांड, LED-साउंड-डिजिटल स्क्रीन से सड़कों पर छिड़ी सियासी टेक जंग
HMPV Symptoms: नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
Viral Video: भाई दूसरी दुनिया में है... मुंह में बीड़ी दबाए एक ही पोजीशन में घंटों खड़ा रहा शख्स, वीडियो वायरल
Viral Video: भाई दूसरी दुनिया में है... मुंह में बीड़ी दबाए एक ही पोजीशन में घंटों खड़ा रहा शख्स, वीडियो वायरल
Embed widget