एक्सप्लोरर

UP Board 10th 12th Result update: रिजल्ट की तैयारी हुई तेज, विषयवार अंकपत्र पर चढ़ाये जा रहें हैं स्टूडेंट्स के मार्क्स

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के रिजल्ट की तैयारियां हुई तेज, मूल्यांकन कार्य 90% से अधिक हुआ ख़त्म, विषयवार अंकपत्र पर चढ़ाये जा रहें हैं छात्रों के अंक

UP Board 10th 12th Result Date Update 2020: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परीक्षाफल घोषित करने की तैयारियां तेज कर दी है. करीब 90 प्रतिशत से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है और स्टूडेंट्स को मिले मार्क्स विषयवार अंकपत्र पर चढ़ाये जा रहे हैं. जिस तेजी के साथ से मूल्यांकन कार्य हो रहा है, इससे अब यह पूरी संभावना बन गई है कि यूपी बोर्ड रिजल्ट जून तक घोषित किये जा सकते हैं. रिजल्ट के जारी होने के साथ ही  50 लाख से अधिक छात्र- छात्राओं का इंतजार भी खत्म हो जायेगा. यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट के तैयारियों की लगातार हो रही समीक्षा उत्तर प्रदेश बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कक्षाओं की कापियों के मूल्यांकन कार्यों और रिजल्ट की हो रही तैयारियों की लगातार शासन स्तर पर समीक्षा की जा रही है. 23 मई 2020 तक कुल 3.10 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं में से करीब 2 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है. अब तक करीब 90 प्रतिशत से अधिक कापियों का मूल्यांकन किया जा चुका है और इसी हप्ते सभी 281 केंद्रों पर कॉपियों के जांचने का काम समाप्त हो जायेगा. यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट हेतु विषयवार अंकपत्रों को कंप्यूटर फर्मों को भेजने की प्रक्रिया में  सूत्रों के अनुसार छात्रों के मार्क्स को विषयवार अंकपत्र पर चढ़ाने के लिए कंप्यूटर फर्मो को तीन चरणों में भेजे जाते हैं. पहले चरण के अंक भेजे जा चुके हैं. अगले एक-दो दिनों में दूसरे चरण के अंक भी भेजे जायेंगें. स्टूडेंट्स को प्राप्त अलग – अलग विषयों के अंक उनके अनुक्रमांक के अनुसार चढ़ाये जाते हैं. इन भेजे गए अंकों का मिलान करने का काम तीसरे चरण में शुरू किया जायेगा. यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट कब होगा जारी मुख्यतः मूल्यांकन कार्य पूरा होने बाद रिजल्ट घोषित होने में लगभग एक महीने का समय लगता है.  इस लिहाज से भी लगता है कि जून के अंत तक यूपी बोर्ड रिजल्ट को जारी किया जा सकता है. आपको बतादें कि बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव का कार्यकाल 30 जून 2020 तक है. इस लिए बहुत कुछ संभव है कि जून के अंत तक रिजल्ट जारी कर दिया जाये. यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट रिजल्ट 2019 पर एक नजर वर्ष 2019 में यूपी बोर्ड हाईस्कूल का रिजल्ट  80.07 प्रतिशत तथा इंटरमीडिएट का रिजल्ट 70.06 प्रतिशत रहा. वर्ष 2018 की तुलना में हाईस्कूल के उत्तीर्ण प्रतिशत में 4.91 की वृद्धि हुई थी और इंटरमीडिएट में  2.37 की कमी हुई थी. यूपी बोर्ड हाई स्कूल की परीक्षा को गौतम रघुवंशी और इंटरमीडिएट परीक्षा को तनु तोमर ने टॉप किया था.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी आएगी 'आफत' ?
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी आएगी 'आफत' ?
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी आएगी 'आफत' ?
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी आएगी 'आफत' ?
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा सवाल, सुपरस्टार बोले- 'कंट्रोल ब्रदर'
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा ऐसा सवाल
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget