एक्सप्लोरर

SSC MTS 2019 Result: एसएससी एमटीएस परीक्षा 2019 का फाइनल रिजल्ट घोषित, जानें परीक्षार्थियों के मार्क्स किस दिन होंगे जारी

SSC MTS 2019 Result OUT: कर्मचारी चयन आयोग ने एमटीएस भर्ती परीक्षा 2019 के फाइनल नतीजे जारी कर दिए हैं. इस परीक्षा में 8992 कैंडिडेट्स सफल हुए है.

SSC MTS 2019 Result declared: कर्मचारी चयन आयोग {SSC –एसएससी} ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (नॉन टेक्निकल) भर्ती परीक्षा 2019 के फाइनल नतीजे घोषित कर दिए हैं. एसएससी एमटीएस परीक्षा के रिजल्ट आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किये गए हैं. आयोग ने ये रिजल्ट दो आयु वर्ग समूह में जारी किये हैं. पहला 18-25 वर्ष के आयु वर्ग में 7474 कैंडिडेट्स सफल घोषित किये गए हैं जबकि दूसरे 18-27 आयु ग्रुप में 1518 कैंडिडेट्स चयनित हुए हैं. इस प्रकार एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा 2019 में कुल 8992 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है. इसके साथ ही एसएससी ने परीक्षा में गड़बड़ी करने के शक में 607 कैंडिडेट्स के नतीजे रोक लिए हैं.

कुल चयनित अभ्यर्थियों में अनारक्षित श्रेणी में 4223 कैंडिडेट्स, ओबीसी के 2638 कैंडिडेट्स, ईडब्ल्यूएस के 745 कैंडिडेट्स, एससी के 677 कैंडिडेट्स व एसटी के 709 कैंडिडेट्स शामिल हैं. इसके अलावा 607 अभ्यर्थियों का परिणाम रोक लिया गया है.

यहां चेक करें एसएससी एमटीएस परीक्षा 2019  रिजल्ट-डायरेक्ट लिंक

एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा 2019 का रिजल्ट एक पीडीएफ फाइल में जारी किया गया है. जो कैंडिडेट्स सफल पाए गए हैं उनका कटऑफ़ मार्क्स जारी किया गया है, जबकि जिन कैंडिडेट्स का रिजल्ट रोका  गया है उनका रोलनंबर पीडीएफ में दिया गया है.

आयोग द्वारा खुद की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी नोटिस के मुताबिक जिन कैंडिडेट्स का रिजल्ट रोका गया है उनकी ओएमआर शीट की जांच की जायेगी. उसके बाद इनके रिजल्ट पर फैसला लिया जाएगा.

इस परीक्षा में शामिल सभी कैंडिडेट्स {चयनित एवं अचयनित} के मार्क्स 10 मार्च 2021 को वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे, जो कि 31 मार्च 2021 तक उपलब्ध रहेगा.कैंडिडेट्स इस बीच अपने मार्क्स यहां से चेक कर सकते हैं.

बता दें कि जो कैंडिडेट्स पेपर -1 में सफल हुए थे उन्हें ही पेपर- 2 में शामिल किया गया था.  आयोग ने पेपर -1 के आधार पर 1,20,713कैंडिडेट्स को पेपर -2 के लिए सफल घोषित किया था. पेपर -2 की परीक्षा 26 नवंबर को देश के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की गई थी जिसमें कुल 96,478 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे. पेपर -2 परीक्षा के आधार पर 20,902 अभ्यर्थियों को अभिलेख सत्यापन के लिए चयनित किया गया था.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget