एक्सप्लोरर

RBSE राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस का रिजल्ट हुआ घोषित, यश शर्मा ने किया टॉप, 91.96%स्टूडेंट्स पास

राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 12वीं के साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किया जा चुका है. अब सभी स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

Rajasthan Board 12th Result declared 2020: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान के 12वीं कक्षा के साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट आज 8 जुलाई को घोषित कर दिया गया है. कुल 91.96 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं. राजस्थान बोर्ड 12वीं के रिजल्ट की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने अजमेर में शाम 4 बजे की. राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी करते समय RBSE के अध्यक्ष डीपी जारौली भी मौजूद थे. राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://www.rajeduboard.rajasthan.gov.in/ या फिर http://rajresults.nic.in/ पर जारी किया गया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले 239800 स्टूडेंट्स जो रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे, वे अब अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं. बतादें कि पिछले साल राजस्थान बोर्ड के 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट मई के तीसरे वीक में घोषित किया गया था. इसमें कुल 92.88% स्टूडेंट्स सफल हुए थे. साइंस स्ट्रीम में लड़कियों का रिजल्ट लड़कों की तुलना में अच्छा रहा. जहां लड़कियों का पास प्रतिशत 95.86% था वहीं कुल 91.59% लड़के साइंस स्ट्रीम में सफल हुए. गौरतलब है कि राजस्थान बोर्ड के 10वीं और 12वीं की परीक्षायें 5 मार्च से शुरू हुई थी. जहां 10वीं की परीक्षा 28 मार्च को और 12वीं की परीक्षाएं 3 अप्रैल को खत्म होनी थी. परन्तु कोरोना संकट और लॉकडाउन के चलते ये दोनों परीक्षाएं बीच में ही स्थगित कर दी गई थी. जिसे बाद में इन बाकी बची परीक्षाओं को राजस्थान बोर्ड ने 18 और 19 जून 2020 को करवाया. राजस्थान बोर्ड की 12वीं की सभी परीक्षाएं सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे के सत्र में होंगी. इस बार बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में 8.70 लाख परीक्षार्थी पंजीकृत हैं. जिसमें 239800 स्टूडेंट्स साइंस स्ट्रीम की परीक्षा में शामिल हुए थे. आरबीएसई (RBSE) बोर्ड परीक्षा 2020 में 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए 9.6 लाख छात्र और 10.4 लाख छात्राओं का पंजीकरण हुआ था. राजस्थान बोर्ड की ओर से परीक्षा को अच्छी तरह से कराने के लिए 5,400 परीक्षा केंद्र भी बनाए गए थे. बोर्ड परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए 200 फ्लाइंग दस्ते भी बनाए गए थे.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
Delhi Air Pollution: दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget