एक्सप्लोरर

MP Board Topper List 2025: एमपी बोर्ड एग्जाम में प्रज्ञा और प्रियल ने रचा इतिहास, बेटियों ने फिर लहराया परचम, यहां देखें टॉपर्स लिस्ट

एमपी बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट आज जारी हो गया. परीक्षा में बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया. 10वीं और 12वीं की टॉपर्स भी लड़कियां ही रहीं.

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 6 मई 2025 को कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं. हर साल की तरह इस बार भी टॉपर्स की लिस्ट को लेकर उत्सुकता बनी रही और परिणाम सामने आते ही प्रदेश की दो बेटियों ने अपने नाम से इतिहास रच दिया.

हाईस्कूल यानी 10वीं की परीक्षा में सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने टॉप किया है. खास बात यह रही कि प्रज्ञा ने 500 में से पूरे 500 अंक प्राप्त किए हैं, यानी 100 प्रतिशत नंबर. यह न केवल उनकी मेहनत का प्रमाण है, बल्कि पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय भी है. प्रज्ञा ने प्रदेश की पहली छात्रा बनकर सभी विषयों में फुल मार्क्स हासिल किए हैं.

दूसरी ओर 12वीं कक्षा में सतना की प्रियल द्विवेदी ने बाजी मारी है. उन्होंने 500 में से 492 अंक हासिल किए हैं और विज्ञान संकाय की छात्रा होते हुए भी सभी विषयों में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में पहला स्थान पाया है.

12वीं के टॉपर्स
12वीं में अन्य संकायों में भी होनहार छात्रों ने दमखम दिखाया. वाणिज्य में ग्वालियर की रिमझिम करोठिया ने 491 अंक पाकर दूसरा स्थान पाया, जबकि कला संकाय में रीवा के अंकुर यादव ने 489 अंक हासिल कर टॉप किया. कृषि संकाय में छिंदवाड़ा के हरिओम साहू, जीव विज्ञान में दमोह की गार्गी अग्रवाल और गृह विज्ञान में भिंड की योग्यता टंक ने प्रथम स्थान हासिल किया.

10वीं में प्रदर्शन
10वीं की मेरिट लिस्ट में भी कई छात्र-छात्राएं शामिल हैं, जिन्होंने 496 से 499 अंकों के बीच अंक हासिल कर प्रदेश की टॉप लिस्ट में जगह बनाई. रीवा, सतना, जबलपुर, उज्जैन, दमोह जैसे जिलों से आए टॉपर्स ने यह दिखाया कि प्रतिभा किसी एक शहर तक सीमित नहीं होती.

10वीं के टॉपर्स
एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 में टॉप करने वालों में सबसे ऊपर रहीं सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल, जिन्होंने 500 में से पूरे 500 अंक हासिल किए. दूसरे स्थान पर रहे रीवा के आयुष द्विवेदी, जिनके खाते में आए 499 अंक. तीसरे स्थान पर रही जबलपुर की शैजाह फातिमा, जिन्होंने 498 अंक प्राप्त किए.

चौथे स्थान पर संयुक्त रूप से चार छात्र-छात्राएं रहे- सीधी की मानसी साहू, उज्जैन की सुहानी प्रजापति, सतना के शिवांश पांडे और रीवा की अंजली शर्मा, सभी ने 497 अंक अर्जित किए.वहीं, पांचवें स्थान पर भी5 छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई-सागर की सुम्बुल खान, दमोह की तरन्नुम रंगरेज, रीवा के अनिमेष वर्मा, सिंगरौली के अनुराग कुमार साहू और नरसिंहपुर की प्राची कौरव इन सभी ने 496 अंक प्राप्त किए.

यह भी पढे़ं: 

बिहार में निकली फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज से दिल्ली पुलिस ने किया इनकार, प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजने के आए थे कई वीडियो
जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज से दिल्ली पुलिस ने किया इनकार, प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजने के आए थे कई वीडियो
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज

वीडियोज

₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज से दिल्ली पुलिस ने किया इनकार, प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजने के आए थे कई वीडियो
जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज से दिल्ली पुलिस ने किया इनकार, प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजने के आए थे कई वीडियो
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget