एक्सप्लोरर

Maharashtra SSC Result 2024: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के नतीजों के बाद अब है 10वीं की बारी, जानिए कब तक हो सकते हैं रिलीज?

MSBSHSE 10th Result 2024: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के नतीजों के बाद अब 10वीं का रिजल्ट जारी होगा. इस बारे में क्या अपडेट है, नतीजे कब तक आ सकते हैं? जानिए लेटेस्ट अपडेट.

Maharashtra MSBSHSE SSC Result 2024 Update: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन जल्द ही दसवी के नतीजे जारी करेगा. 12वीं का रिजल्ट कल 21 मई को रिलीज हुआ है और अब 10वीं की बारी है. इस बारे में बोर्ड ने अभी कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है पर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस महीने के अंत तक एमएच बोर्ड दसवीं का रिजल्ट आ सकता है. लेटेस्ट अपडेट्स के लिए वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

पिछली सालों में कब आया रिजल्ट

महाराष्ट्र बोर्ड दसवीं के पिछले सालों के नतीजों की बात करें तो इन तारीखों पर रिजल्ट आया था. साल 2023 में रिजल्ट 2 जून के दिन आया था, वहीं 2022 में नतीजे 17 जून के दिन जारी हुए थे. इस लिहाज से देखा जाए तो इस बार का रिजल्ट थोड़ा जल्दी आने की संभावना है. इस साल दसवीं के एग्जाम 1 से 26 मार्च 2024 के बीच आयोजित किए गए थे.

आधिकारिक सूचना नहीं हुई है जारी

महाराष्ट्र बोर्ड के दसवीं के नतीजों को लेकर अभी कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं हुई है. ट्रेंड देखें तो रिजल्ट आने से पहले इस संबंध में सूचना प्रकाशित की जाती है. जैसे महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आने के पहले ही बता दिया गया था कि किस तारीख पर और किस समय नतीजे आएंगे.

इस साल भी ऐसा ही होने की संभावना है. दसवीं के नतीजों के पहले इस बारे में नोटिस जारी करके जानकारी दी जा सकती है. बेहतर होगा समय-समय पर बोर्ड की वेबसाइट देखते रहें.

ये तारीखें भी होंगी घोषित

महाराष्ट्र बोर्ड दसवीं के नतीजे जारी होने के साथ ही रीइवैल्युएशन और सप्लीमेंट्री एग्जाम की तारीख भी जारी होगी. ऐसे में जो कैंडिडेट्स अपने नतीजों से खुश नहीं हैं या जिनकी सप्लीमेंट्री आयी है वे वेबसाइट से जानकारी पाकर समय से आवेदन कर सकते हैं. सप्लीमेंट्री एग्जाम देकर इस साल ही परीक्षा पास करने की कोशिश की जा सकती है और रीचेकिंग और रीइवैल्युएशन के लिए वे अप्लाई कर सकते हैं जो अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं.

ऑनलाइन और ऑफलाइन चेक करें रिजल्ट

महाराष्ट्र बोर्ड के नतीजे जारी होने के बाद ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से चेक किए जा सकते हैं. ऑफलाइन यानी बिना इंटरनेट के फोन के मैसेज सेक्शन से रिजल्ट देखने के लिए फोन के मैसेज सेक्शन में टाइप करें MH10 अपना सीट नंबर लिखें और भेज दें 57766 पर. कुछ देर में आपको नतीजे फोन पर मिल जाएंगे.

वहीं ऑनलाइन रिजल्ट देखने के लिए महाराष्ट्र बोर्ड की वेबसाइट पर जाएं. इसके लिए कई सारी वेबसाइट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. जैसे - mahresult.nic.in, mahahsscboard.in, results.digilocker.gov.in, results.gov.in में से किसी का भी. यहां होमपेज पर रिजल्ट लिंक दिया होगा इस पर क्लिक करें. अपने डिटेल यानी सीट नंबर और मां का नाम डालें और सबमिट कर दें. इतना करते ही नतीजे आपको मिल जाएंगे. 

यह भी पढ़ें: IB से लेकर IPBB तक यहां निकली हैं बंपर पदों पर सरकारी नौकरियां 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget