एक्सप्लोरर

JEE Main Result: जेईई मेन सेशन 4 का रिजल्ट थोड़ी देर में होगा जारी, जानिए कैसे चेक करें स्कोर

JEE मेन 2021 सेशन 4 परीक्षा 26 अगस्त से 1 सितंबर तक हुई थी. 8 सितंबर को एनटीए ने परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी की है. प्रोविजनल आंसर-की 6 सितंबर 2021 को जारी की गई थी.

JEE Main Result 2021: जेईई मेन सेशन 4 का रिजल्ट नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज 12 सितंबर को किसी भी समय घोषित कर सकता है. परीक्षा में शामिल हुए उम्‍मीदवार अपना रिजल्‍ट आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in और ntaresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं. रिजल्‍ट चेक करने के लिए उम्‍मीदवारों को वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा. इसके बाद छात्रों को अपना परिणाम देखने के लिए JEE Main के एडमिट कार्ड पर मेंशन रोल नंबर और अन्य डिटेल्स भरने होंगे.

NTA, JEE मेन 2021 परिणाम के किसी भी पुनर्मूल्यांकन या पुन: जांच पर विचार नहीं करेगा. यानी आज घोषित किया गया परिणाम फाइनल होगा. जेईई मेन 2021 के चौथे अटेम्प्ट में लगभग 7.32 लाख छात्र उपस्थित हुए थे. JEE मेन 2021 के टॉप 2 लाख 50 हजार उम्मीदवार JEE एडवांस आईआईटी प्रवेश परीक्षा में बैठने के लिए शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे.

JEE मेन 2021 सेशन 4 रिजल्ट जानिए कैसे चेक करें

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nicपर जाएं.
  • जेईई मेन 2021 सत्र 4 के परिणाम लिंक पर क्लिक करें.
  • एग्जाम सेशन, आवेदन संख्या, जन्म तिथि दर्ज करें.
  • JEE मेन 2021 रिजल्ट कॉपी डाउनलोड करें.

कट-ऑफ और ऑल इंडिया टॉपर्स लिस्ट भी जारी होगी
एनटीए सेशन 4 के परिणामों के साथ कट-ऑफ और ऑल इंडिया टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करेगा. उम्मीदवारों को उनकी पसंद और जेईई मेन 2021 के ऑल इंडिया रैंक (AIR) के आधार पर सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया के माध्यम से एडमिशन दिया जाएगा, जिसे केंद्रीय सीट आवंटन बोर्ड (CSB) या ज़ॉइंट सीट अलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) द्वारा एडमिनिस्ट्रेटिड किया जाएगा.

JEE मेन परीक्षा 2021 चार सेशन में हुई थी. परीक्षा का चौथा सत्र 1 सितंबर को संपन्न हुआ था. जेईई मेन तीसरे सत्र 2021 की परीक्षा जुलाई में हुई थी और पहले आयोजित सभी तीन सत्रों में तीसरे सत्र में सबसे ज्यादा 100 पर्सेंटाइल हासिल किया गया था. तीसरे सेशन में 17 छात्रों ने परीक्षा में पूर्ण 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे. वहीं मार्च में आयोजित JEE मेन सेशन 2 में 13 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया था. JEE मेन्स 2021 का पहला सेशन फरवरी में हुआ था और 6 छात्रों ने परीक्षा में 100 पर्सेंटाइल हासिल किया था.

ये भी पढ़ें-
IIT गांधीनगर के साथ मिलकर CBSE ने शुरू की एकलव्य सीरीज, गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा पर होगा पहला एपिसोड

Career Guidance: 10वीं-12वीं के बाद करें आर्किटेक्चर का कोर्स, सरकारी और प्राइवेट दोनों सेक्टर में मिलेगी नौकरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget