एक्सप्लोरर

JEE MAIN 2021 Result: देर रात जारी हो सकता है जेईई मेन 2021 का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

छात्रों को बेसब्री से जेईई मेन के रिजल्ट का इंतजार है. JEE Main 2021 का रिजल्ट जारी होने के बाद इसे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर jeemain.nta.nic.in पर चेक किया जा सकेगा.

JEE MAIN 2021 Result: जेईई मेन (JEE Main) 2021 फरवरी सेशन का रिजल्ट रविवार देर रात तक घोषित होने की संभावना है. इस बार जेईई मेन (फरवरी सेशन) की परीक्षा 23 और 26 फरवरी 2021 को आयोजित कराई गई थी. जिन छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह रिजल्ट घोषित होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट Jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोर देख पाएंगे. इस बार ऑल इंडिया रैंक जारी नहीं होगी क्योंकि इस बार जेईई मेन की परीक्षा कई चरणों में होगी. जब मई में सभी चरणों की परीक्षाओं का रिजल्ट आ जाएगा, तब ऑल इंडिया रैंक जारी कर दी जाएगी. कोरोना महामारी के कारण इस बार जेईई की परीक्षा कई चरणों में आयोजित कराई जाएगी.

JEE Main 2021 रिजल्ट देखने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो 

- स्टूडेंट्स सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट, jeemain.nta.nic.in पर जाएं.

- होम पेज पर दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.

- जो नया पेज खुले उस पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल भरें और सब्मिट बटन पर क्लिक करें.

- आपका रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर आ जाएगा.

JEE Main 2021 रिजल्ट की जरूरी बातें 

JEE Main 2021 परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर केवल 6 कैंडिडेट्स को 100 पर्सेंटाइल रैंक दिया जाएगा. पर्सेंटाइल की गणना आधिकारिक वेबसाइट पर NTA द्वारा जारी की गई सामान्यीकरण प्रक्रिया के आधार पर की जाएगी. एनटीए दशमलव के 8 अंक तक पर्सेंटाइल की घोषणा करेगा. यह केवल उन्हीं मामलों में बदला जाएगा, जब संबंधित स्टूडेंट्स के द्वारा किसी भी अन्य सत्र के पर्सेंटाइल में बेहतर स्कोर करेगा.

1 मार्च को जारी की गई थी आंसर-की

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन 2021 परीक्षा की आंसर-की 1 मार्च 2021 को जारी की थी. एनटीए ने आपत्ति दर्ज करने की आखिरी तारीख 3 मार्च निर्धारित की थी. जेईई मेन 2021 फरवरी सेशन में 6.05 लाख छात्र विभिन्न केंद्रों पर शामिल हुए थे. इस बार जेईई मेन परीक्षा के लिए कुल 22 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. फरवरी सेशन के अलावा मार्च, अप्रैल और मई में विभिन्न छात्र इस परीक्षा में शामिल होंगे.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget