एक्सप्लोरर

Delhi Nursery Admission 2021 Merit: जारी हुई दिल्ली में नर्सरी एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट, ऐसे करें चेक

Delhi Nursery Admission 2021 Merit List: दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने आज नर्सरी एडमिशन के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. अभिभावक ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर दिल्ली में नर्सरी एडमिशन मेरिट लिस्ट 2021 को चेक कर सकते हैं.

Delhi Nursery Admission 2021 Merit List: दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने दिल्ली में कक्षा 1, केजी और नर्सरी कक्षाओं में एडमिशन के लिए मेरिट लिस्ट 2021 जारी कर दी है. यह मेरिट लिस्ट संबंधित स्कूलों की आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध है. जो अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला जिस स्कूल में करवाना चाहते हैं संबंधित स्कूलों की वेबसाइट पर जाकर दाखिले के लिए जारी एडमिशन मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं.

नर्सरी एडमिशन की मेरिट लिस्ट में चयन किये गए बच्चों के नाम के साथ-साथ उनकों जितने अंक मिलें वह मार्क्स भी दिए गए हैं. हर छात्र को 100 में से अंक दिए गये हैं. दिल्ली नर्सरी एडमिशन सिस्टम में स्कूल द्वारा स्टूडेंट्स को नंबर दिए जाते हैं. जो बच्चा सबसे ज्यादा क्राइटेरिया में फिट बैठता है उसे सबसे ज्यादा अंक मिलते हैं. इस साल क्राइटेरिया में सबसे ज्यादा वेटेज नेबरहूड (स्कूल से घर की दूरी), सिबलिंग (भाई-बहन यदि कोई स्कूल में पढ़ रहा है तो) और एल्युमिनाई को दिए गए हैं.

इस मेरिट लिस्ट पर यदि किसी अभिभावक को कोई समस्या है तो उसका समाधान अभिभावक को 22 मार्च और 23 मार्च को लिखित या मौखिक रूप से दिया जाएगा. यदि अभिभावक के मन में यह सवाल है कि उनके बच्चे को किस आधार  पर पॉइंट्स दिए गए हैं, उसका भी समाधान किया जाएगा.

जारी मेरिट लिस्ट में अभिभावक संबंधित स्कूल में एडमिशन के लिए आवश्यक दस्तावेज जमाकर एडमिशन की प्रक्रिया में शामिल हो सकता है. अभिभावक यह ध्यान रखें कि उन्हें एडमिशन फ़ीस भी जमा करनी होगी. पहले राउंड में एडमिशन के बाद जो सीटें बचेंगी, उन्हें वेटिंग लिस्ट के जरिए भरा जाएगा.एडमिशन की दूसरी मेरिट लिस्ट 25 मार्च 2021 को जारी की जायेगी.

करीब 1700 स्कूलों में होने एडमिशन

शिक्षा निदेशालय दिल्ली के मुताबिक, दिल्ली में करीब 1700 स्कूल हैं, जिनमें दाखिला होना है. इन स्कूलों में नर्सरी में एडमिशन के लिए जिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 18 फरवरी से शुरू होकर 4 मार्च 2021 तक चली थी.

आयु सीमा:

नर्सरी में एडमिशन के लिए बच्चे की आयु न्यूनतम आयु 3 वर्ष होनी चाहिए, जबकि केजी में एडमिशन के लिए 4 वर्ष आयु तय की गई है. आपको बतादें कि इन स्कूलों में 75 फीसदी सीटें अनारक्षित होती हैं. जिन पर एडमिशन इसी मेरिट लिस्ट के आधार दिए जाते हैं. शेष 25 फीसदी आरक्षित सीटों केलिए शेड्यूल अलग से जारी किया जाएगा.

महत्वपूर्ण तारीखें

  1. एडमिशन की पहली लिस्ट कब जारी होगी- 20 मार्च, 2021
  2. समस्या का समाधान करने की तारीख: 22-23 मार्च 2021
  3. दखिले के लिए दूसरी मेरिट जारी की तारीख - 25 मार्च, 2021
  4. सीट बचने पर तीसरी लिस्ट जारी होने की तारीख- 27 मार्च 2021
  5. दाखिला प्रक्रिया का अंतिम दिन- 31 मार्च, 2021

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भगवान हमारे साथ...' विधानसभा में ऐसा क्यों बोले तमिलनाडु CM थलापति विजय?
'भगवान हमारे साथ...' विधानसभा में ऐसा क्यों बोले तमिलनाडु CM थलापति विजय?
दिल्ली से गुजरात ले जाया गया National Film Award, संजय राउत बोले- 'अगर आत्मसम्मान है तो...'
दिल्ली से गुजरात ले जाया गया National Film Award, संजय राउत बोले- 'अगर आत्मसम्मान है तो...'
'पुतिन ट्रंप को...', जेलेंस्की ने किया चौंकाने वाला दावा, रख दी जंग रोकने की ये बड़ी शर्त
'पुतिन ट्रंप को...', जेलेंस्की ने किया चौंकाने वाला दावा, रख दी जंग रोकने की ये बड़ी शर्त
Women Asia Cup: भारत-श्रीलंका के बाद पाकिस्तान ने कटाया सेमीफाइनल का टिकट
भारत-श्रीलंका के बाद पाकिस्तान ने कटाया सेमीफाइनल का टिकट

वीडियोज

Delhi Moti Bagh Building Collapse: बंसल ब्रदर्स और 'हत्यारे' सिस्टम का खूनी गठजोड़ !।Sansani
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन इमारत हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने। Moti Bagh।Delhi News
Baba Bageshwar Statement: नवरात्र में NON-VEG पर बवाल!,बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने उठाया मुद्दा
Bharat Ki Baat : एक इमारत गिरी... कितनी मौतें अभी बाकी हैं?। Satya Niketan। Moti Bagh। Delhi
Sandeep Chaudhary: दिल्ली में हादसा नहीं, हत्या हुई !।।Satya Niketan Building Collapse। Seedha Sawal

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भगवान हमारे साथ...' विधानसभा में ऐसा क्यों बोले तमिलनाडु CM थलापति विजय?
'भगवान हमारे साथ...' विधानसभा में ऐसा क्यों बोले तमिलनाडु CM थलापति विजय?
दिल्ली से गुजरात ले जाया गया National Film Award, संजय राउत बोले- 'अगर आत्मसम्मान है तो...'
दिल्ली से गुजरात ले जाया गया National Film Award, संजय राउत बोले- 'अगर आत्मसम्मान है तो...'
'पुतिन ट्रंप को...', जेलेंस्की ने किया चौंकाने वाला दावा, रख दी जंग रोकने की ये बड़ी शर्त
'पुतिन ट्रंप को...', जेलेंस्की ने किया चौंकाने वाला दावा, रख दी जंग रोकने की ये बड़ी शर्त
Women Asia Cup: भारत-श्रीलंका के बाद पाकिस्तान ने कटाया सेमीफाइनल का टिकट
भारत-श्रीलंका के बाद पाकिस्तान ने कटाया सेमीफाइनल का टिकट
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के घर हुई चोरी, सोने की चेन और डायमंड ईयररिंग्स हुए गायब
दीपिका कक्कड़ की ननद के घर हुई चोरी, गायब हुई सोने और डायमंड की ज्वेलरी
सत्य निकेतन हादसा: कोई रास्ता नहीं था, सांस लेना भी मुश्किल... सुनील ने सुनाया खौफनाक मंजर
सत्य निकेतन हादसा: कोई रास्ता नहीं था, सांस लेना भी मुश्किल... सुनील ने सुनाया खौफनाक मंजर
शहबाज और मुनीर को UN ने दी सीधी चेतावनी, कहा- 'पाकिस्तान...'
शहबाज और मुनीर को UN ने दी सीधी चेतावनी, कहा- 'पाकिस्तान...'
तिनके बराबर कमरा और किराया 30 हजार, वीडियो देख चकरा जाएगा सिर
तिनके बराबर कमरा और किराया 30 हजार, वीडियो देख चकरा जाएगा सिर
Embed widget