एक्सप्लोरर

CAT Result 2024: कैट 2024 के रिजल्ट में इंजीनियर्स का जलवा, 14 स्टूडेंट्स को मिला 100 पर्सेंटाइल

कैट 2024 का रिजल्ट गुरुवार देर शाम जारी किया गया. कैंडिडेट्स को अपना रिजल्ट स्कोरकार्ड चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in विजिट करनी होगी.

कॉमन एडमिशन टेस्ट यानी कैट 2024 का रिजल्ट गुरुवार देर शाम जारी कर दिया गया. यह नतीजे इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, कलकत्ता की ओर से घोषित किए गए हैं. अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in विजिट करनी होगी. बता दें कि इस रिजल्ट में 14 कैंडिडेंट्स को 100 पर्सेंटाइल मिले हैं. गौर करने वाली बात है कि इस साल कैट एग्जाम के लिए 3.29 लाख कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था. हालांकि, 2.92 लाख स्टूडेंट्स ने ही परीक्षा दी थी. 

14 कैंडिडेट्स को मिले 100 पर्सेंटाइल

कैट 2024 के रिजल्ट में इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स का जलवा रहा है. इन नतीजों में 14 कैंडिडेट्स ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं, जिनमें से 13 इंजीनियर हैं. अगर जेंडर वाइज टॉप स्कोरर्स को देखें तो इनमें 13 पुरुष और एक महिला है.  

इतने कैंडिडेट्स को मिले 99.99 पर्सेंटाइल

नतीजों पर गौर करें तो 29 कैंडिडेट्स ने 99.99 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं. इनमें 25 इंजीनियरिंग और 4 नॉन-इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से ताल्लुक रख्तो हैं. वहीं, जेंडर वाइज देखें तो इनमें 27 पुरुष और दो महिलाएं हैं. इसके अलावा 30 स्टूडेंट्स को 99.98 पर्सेंटाइल मिले हैं.

कैटिगरी के हिसाब से इतने थे कैंडिडेट्स

CAT 2024 के लिए पंजीकरण करने वाले 3.29 लाख उम्मीदवारों में से 67.53% सामान्य श्रेणी, 16.91% NC-OBC, 8.51% SC, 2.25% ST, 4.80% EWS और 0.44% PwD श्रेणी से थे. वहीं, 2.93 लाख उम्मीदवारों में से 67.20% सामान्य श्रेणी के थे.

अब आगे क्या होगा?

इसके बाद IIM जल्द ही अगली चरण के लिए शॉर्टलिस्ट जारी कर देगा, जो CAT स्कोर और संस्थान-विशेष मानदंडों पर आधारित होगी. IIMs के साथ-साथ 86 अन्य गैर-IIM संस्थान भी CAT 2024 के स्कोर का उपयोग अपने मैनेजमेंट प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए करेंगे.

ऐसे चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट

  • रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाना होगा.
  • अब होम पेज पर मौजूद CAT 2024 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा.
  • इसके बाद कैंडिडेट्स को अपनी डिटेल्स डालकर लॉगिन करना होगा.
  • सब्मिट पर क्लिक करते ही स्कोरकार्ड का पीडीएफ स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • आप CAT 2024 के स्कोरकार्ड का पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं.
  • आप स्कोरकार्ड के इस पीडीएफ का प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: एमपीपीएससी ने जारी किया 2025 का परीक्षा कैलेंडर, यहां क्लिक कर चेक करें पूरा शेड्यूल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget