एक्सप्लोरर

CBSE Results 2024: सीबीएसई 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीख घोषित, रीइवैल्युशन के लिए भी कर सकते हैं अप्लाई

CBSE Compartment Exams 2024: सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 2024 की तारीख जारी कर दी है. इसके साथ ही रीइवैल्युशन के लिए भी लिंक एक्टिव कर दिया गया है. चाहें तो अप्लाई कर सकते हैं.

CBSE 12th Compartment Exam 2024 Date Announced: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने, 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है. वे कैंडिडेट्स जो एक विषय की परीक्षा पास नहीं कर पाए हों, वे सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसी के साथ जो कैंडिडेट चाहें वे रीइवैल्युएशन के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं. जिन कैंडिडेट्स को लगता है कि वे अपने विषयों में नंबर बढ़वा सकते हैं और उन्हें सही अंक नहीं मिले हैं, वे रीइवैल्युशन के लिए फॉर्म भर सकते हैं.

केवल ऑनलाइन होगा आवेदन

सीबीएसई 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा और रीइवैल्युएशन प्रोसेस के लिए केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है. किसी तरह का ऑफलाइन आवेदन इन दोनों विषयों में स्वीकार नहीं किया जाएगा. इसके लिए कैंडिडेट्स को सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना होगा.

नोट करिए जरूरी तारीख

सीबीएसई की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2024 का आयोजन 15 जुलाई से किया जाएगा. जिन कैंडिडेट्स की जिस विषय में कंपार्टमेंट आयी हो, वे उसके लिए फॉर्म भर दें और तैयारी शुरू कर दें. जुलाई में उन्हें एक और मौका दिया जाएगा, जिसकी मदद से वे इसी साल ये क्लास पास कर सकते हैं.

रीइवैल्युशन का लिंक हुआ एक्टिव

इसके साथ ही रीइवैल्युएशन के लिए भी लिंक एक्टिव कर दिया गया है. जो कैंडिडेट चाहें वे इसके लिए भी अप्लाई कर सकते हैं. ये भी जान लें कि मार्क्स के वैरीफिकेशन के लिए आपको पांच दिन का समय दिया जाएगा. ये काम 17 मई से शुरू होगा और 21 मई तक चलेगा. आप इस बीच में ही मार्क्स का वैरीफिकेशन करा सकते हैं.

ऐसे रहे इस बार के नतीजे

बता दें कि इस बार सीबीएसई बोर्ड 12वीं में कुल 87.98 परसेंट स्टूडेंट्स पास हुए हैं. इनमें भी लड़कियों का कुल पास प्रतिशत 91.52 फीसदी रहा और लड़कों का कुल पास प्रतिशत 85.12 परसेंट रहा. पिछली साल की तुलना में नतीजे इस साल कुछ बेहतर रहे हैं.

साल 2023 में सीबीएसई बारहवीं का कुल पास प्रतिशत 87.33 परसेंट रहा था. लड़कियां हर साल बेहतर करती हैं, पिछले साल भी उन्होंने बेहतर परफॉर्मेंस दी थी. लास्ट ईयर कुल 90.68 परसेंट लड़कियों ने परीक्षा पास की थी और कुल 84.67 परसेंट लड़के पास हुए थे.

इन आसान स्टेप्स से चेक कर सकते हैं नतीजे

  • रिजल्ट चेक करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
  • अब दसवीं या बारहवीं जिसके भी नतीजे देखने हैं, उसके लिंक पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा. इस पेज पर आपको अपने डिटेल डालने होंगे.
  • डिटेल डालें और सबमिट कर दें. इतना करते ही रिजल्ट आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • यहां से इसे चेक कर लें.  

यह भी पढ़ें: जल्द रिलीज होगी महाराष्ट्र बोर्ड नतीजों के जारी होने की तारीख

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget