एक्सप्लोरर

CBSE 10th नतीजे: रीजन वाइज रिजल्ट में टॉप-3 में त्रिवेंद्रम, चेन्नई और बैंगलुरू, दिल्ली पहले से बेहतर लेकिन नोएडा से पिछड़ा

पूर्वी दिल्ली से 186,889 छात्रों ने परीक्षा दी थी जिनमें 160,324 छात्र पास हुए. पूर्वी दिल्ली का पासिंग प्रतिशत 85.79 रहा. जबकि पश्चिमी दिल्ली 85.56 प्रतिशत छात्र पास हुए.

नई दिल्ली: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने इस साल के 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं. हर साल की तरह इस साल भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से 3.17 प्रतिशत बेहतर रहा. छात्रों को परिणाम का लंबा इंतजार करना पड़ा जो आज जाकर खत्म हुआ है. त्रिवेंद्रम का प्रदर्शन इस बार सबसे बेहतर रहा और 99.28 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने बोर्ड के पेपर को सफलतापूर्वक पास किया, दूसरे नंबर पर चेन्नई का प्रदर्शन रहा जहां 98.95 प्रतिशत परीक्षार्थियों को सफलता मिली, तीसरे नंबर पर बेंगलुरु रहा जहां पास प्रतिशत 98.23 रहा. गुवाहाटी का प्रदर्शन बाकी राज्यों से सबसे कम रहा यानि कि 79.12 प्रतिशत रहा.

केंद्रीय विद्यालयों का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा जहां 99.23 प्रतिशत छात्र पास हुए. वहीं दूसरे नंबर पर जवाहर नवोदय विद्यालय रहा जहां 98.66 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए.

दिल्ली में इस साल 5% ज्यादा छात्र हुए पास पूर्वी दिल्ली से 186,889 छात्रों ने परीक्षा दी थी जिनमें 160,324 छात्र पास हुए. पूर्वी दिल्ली का पासिंग प्रतिशत 85.79 रहा. जबकि पश्चिमी दिल्ली 85.56 प्रतिशत छात्र पास हुए. पूरी दिल्ली की बात करें तो इस साल 85.86 प्रतिशत छात्र पास हुए जो कि 2019 के मुकाबले 5% ज्यादा है. लेकिन नोएडा ने दिल्ली से बेहतर प्रदर्शन किया है. नोएडा में 87.51 प्रतिशत पास हुए.

सीबीएसई ने इस बार कोरोनावायरस महामारी के चलते असेसमेंट स्कीम के तहत बोर्ड परीक्षा के पिछले तीन पेपरों के औसत मार्क्स के आधार पर नंबर दिए हैं. दूसरे शब्दों में कहें तो रद्द किए गए शेष पेपरों के मार्क्स उन पेपरों के एवरेज मार्क्स के आधार पर दिए गए हैं जो पहले हो चुके हैं. जिन छात्रों ने तीन पेपर दिए, उनके दो बेस्ट पेपरों का एवरेज निकाला जाएगा. वहीं जिन छात्रों के केवल एक या दो परीक्षा हुए हैं उनके इंटरनल एसेसमेंट को भी बोर्ड द्वारा औसत में गिना जाएगा. परीक्षा में पास होने के लिए कम से कम 33 प्रतिशत लाना अनिवार्य है.

सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट इन आसन स्टेप्स में करें चेक
  1. सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट घोषित होने के बाद बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर लॉगन करें.
  2. होम पेज पर "School Certificate Examination (Class X) Results 2020-" लिंक पर क्लिक करें.
  3. क्लिक करने के बाद जो नया रिजल्ट का पेज खुले उस पर अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, सेंटर नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज कर सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  4. सब्मिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा. जिसका प्रिंटआउट या स्क्रीन शॉट लेकर रख लें.

ये भी पढ़ें- CBSE 10th result 2020 announced: सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट घोषित, cbseresults.nic.in पर ऐसे करें चेक

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget