एक्सप्लोरर

UP Board 10th 12th Result update: कॉपियों के मूल्यांकन में आई तेजी, कब तक जारी होगा रिजल्ट, पढ़ें

शिक्षकों के आने से यूपी बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन कार्य में तेजी आई है. जिससे यूपी बोर्ड रिजल्ट जल्द घोषित होने के आसार बढ़ गए हैं.

UP Board 10th 12th Result 2020: यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन कार्यों में तेजी आ गई है. हालांकि कि बोर्ड ने कुछ मूल्यांकन केन्द्रों को बदल दिया है. कोविड– 19 के कारण कुछ क्षेत्रों के शिक्षकों को मूल्यांकन के लिए बुलाया भी नहीं गया है. इसके बावजूद मूल्यांकन कार्य बेहतर स्थिति में चल रहा है. प्रदेश के कुछ मूल्यांकन केन्द्रों पर तो कुछ विषयों का मूल्यांकन भी समाप्त हो गया है. इस तीव्रता से सहज अनुमान लगाया जा सकता है कि यूपी बोर्ड के नतीजे जून तक घोषित किये जा सकते हैं.

यदि लखनऊ जिले के मूल्यांकन केन्द्रों की बात करें तो यूपी बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के विरोध के बीच बीकेटी इंटर कॉलेज के सहायक अध्यापक अतुल मिश्रा मिसाल बने हुए हैं. दिव्यांग होने के बावजूद अतुल मिश्रा बुधवार को अमीनाबाद इंटर कालेज मूल्यांकन केंद्र पर पहुंचे. उन्हें चलने फिरने में दिक्कत होती है. परन्तु कार्य के प्रति उनकी लगन और समपर्ण को देखते हुए शिक्षा विभाग ने उत्तरपुस्तिकाओं को जांचने से संबंधित समस्त प्रपत्रों एवं उत्तरपुस्तिकाओं को  उनके कर में ही उपलब्ध करा दिया गया. और वे कर में बैठकर कॉपियों का मूल्यांकन किया.

मूल्यांकन के अगले दिन परीक्षकों में वृद्धि दर्ज की गई. शिक्षा विभाग ने कहा है कि लगभग 70 प्रतिशत तक परीक्षक पहुंचे और करीब 60 हजार से अधिक कॉपियां जांची गई. अमीनाबाद इंटर कालेज के प्राचार्य ने बताया कि उनके यहाँ 250 शिक्षकों ने 8000 से अधिक कॉपियां जाँची.

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि हर मूल्यांकन केन्द्रों पर स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के बाद ही शिक्षकों को केंद्र के अंदर प्रवेश दिया जा रहा है. मुल्ल्यांकन के बाद पूरे केंद्र को सैनिटाइज किया जाता है. उन्होंने बताया कि प्राइवेट कालेज के शिक्षक स्वयं कॉपियां जांचने के लिए केंद्र पर पहुँच रहें हैं. उनसे प्रपत्र भरवाकर उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करवाई जा रही है.  जिन शिक्षकों ने आदेश के बाद भी उतर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य दूर हैं उन्हें खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CA इंटर रिजल्ट जारी, दोनों ग्रुप में सिर्फ 13.21% छात्र पास, यहां चेक करें स्कोर 
CA इंटर रिजल्ट जारी, दोनों ग्रुप में सिर्फ 13.21% छात्र पास, यहां चेक करें स्कोर 
SSC CHSL 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी, जानें पोस्ट वाइज कट ऑफ
SSC CHSL 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी, जानें पोस्ट वाइज कट ऑफ
यूपी होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 41424 उम्मीदवार चयनित
यूपी होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 41424 उम्मीदवार चयनित
Karnataka PGCET 2026 रिजल्ट जल्द, ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड
Karnataka PGCET 2026 रिजल्ट जल्द, ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget