एक्सप्लोरर

Board Result Live Updates: HPBOSE कक्षा 12वीं में पूछे गये गलत सवाल के लिए देगा ग्रेस मार्क्स

कोविड -19 के कारण लागू देशव्यापी लॉकडाउन में दी गई ढील से कई माध्यमिक बोर्डों में बोर्ड रिजल्ट से संबंधित प्रक्रियाएं हुई तेज. जल्द ही जारी होने शुरू होंगें बोर्ड रिजल्ट.

Board Result Live Updates: Check HP Board, CBSE Board, UP Board and Bihar Board Result Updates Board Result Live Updates: HPBOSE कक्षा 12वीं में पूछे गये गलत सवाल के लिए देगा ग्रेस मार्क्स

Background

Board Exam Result update 2020: देश में कोरोना वायरस कोविड -19 के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए लागू देशव्यापी लॉक डाउन का तीसरा चरण 4 मई से शुरू हो गया है. इस दौरान सभी कॉलेज और शैक्षिक संस्थान बंद हो गए हैं. तथा मार्च- अप्रैल और मई माह में होने वाली विभिन्न बोर्डों के साथ ही अन्य भर्ती परीक्षाएं भी अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई हैं.

जिन बोर्डों की परीक्षाएं संपन्न भी हो गई हैं उनकी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन या तो हुआ नहीं है या फिर अधूरा पड़ा है. परन्तु अब देश के करीब – करीब सभी बोर्डों ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य शुरू करवाने, रिजल्ट घोषित करने की प्रक्रिया या तो शुरू कर दिया है या शुरू करने की योजना बनाना प्रारंभ कर दिया है.

इसी क्रम में विभिन्न बोर्डों का लेटेस्ट अपडेट (Board Exam Latest Update) दिया जा रहा है. परीक्षार्थी संबंधित बोर्ड की लेटेस्ट जानकारी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं.

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 5 मई से होगा शुरू. रिजल्ट मई के अंत तक हो सकता है घोषित 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का कार्य शुरू करवाने का फैसला कर चुका है. यदि कापियों का मूल्यांकन 25 मई तक समाप्त हो जाता है तो यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट मई के अंत तक जारी किये जा सकते है.

विदित हो कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट 2020 की परीक्षाएं जहाँ 18 फरवरी से शुरू हुई थी. वहीँ हाईस्कूल की परीक्षा 3 मार्च 2020 को जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा 6 मार्च 2020 को खत्म हुई. यूपी बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन भी 16 मार्च से शुरू हो गया था. परन्तु कोरोना वायरस के कारण इसे स्थगित कर दिया गया.

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट मई में हो सकता है घोषित  

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने जहाँ बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट मार्च माह में ही जारी कर चुका है. वही 10 वीं कक्षा का रिजल्ट मई में घोषित कर सकता है. बिहार बोर्ड के 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 17 फरवरी 2020 शुरू हुई और 24 मार्च को खत्म हुई थी. कापियों का मूल्यांकन भी करीब 75- 80 प्रतिशत हो चुका है. बिहार बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा है कि यदि 3 मई के बाद सब कुछ ठीक रहा तो 10वीं का रिजल्ट लॉकडाउन खत्म होने के 3-4 दिनों के बाद रिजल्ट जारी किया जा सकता है.

झारखण्ड बोर्ड रिजल्ट जल्द ही किया जायेगा जारी

झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा आयोजित की जाने वाली कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट JAC  की ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से जारी किया जायेगा. यह रिजल्ट मई माह के अंत तक घोषित किया जा सकता है. विदित हो कि झारखंड बोर्ड की 10वीं 12वीं कक्षा की परीक्षायें 11 फरवरी 2020 से 28 फरवरी 2020 के मध्य संपन्न हो गई थी. परन्तु लॉकडाउन के कारण अभी तक JAC बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य संपन्न नहीं हो पाया है. जैसे ही कापियों का मूल्यांकन हो जायेगा उसके तुरंत बाद झारखण्ड बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा.

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा तिथि, रिजल्ट तिथि कब होगी घोषित. यहाँ पढ़ें डिटेल्स 

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE-Central Board Of Secondary Education) के 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं को  कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण बीच में स्थगित करना पड़ा था. इसके बाद सीबीएसई बोर्ड ने इन छूटी परीक्षाओं में से अब केवल मुख्य विषयों की ही परीक्षाएं करवाने का निर्णय लिया है. बोर्ड ने कहा है कि लॉकडाउन के ख़त्म होने तथा देश की स्थितियां सामान्य होने पर शेष विषयों की परीक्षाओं की तिथि जल्द घोषित की जाएगी. परीक्षाओं के संपन्न होने के बाद ही रिजल्ट जारी किया जाएगा. इन स्थितियों के मद्देनजर सीबीएसई 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जून माह में घोषित किया जा सकता है.

मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं 12वीं के रिजल्ट में हो सकती है देरी, ऐसे कर सकेंगें चेक

लॉकडाउन के कारण मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड)  द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी की 19 मार्च के बाद से लेकर 11 अप्रैल तक की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थीं.  तथा अभी तक एमपी बोर्ड की शेष बची परीक्षाएं आयोजित नहीं की जा सकीं हैं. जिसके कारण 22 अप्रैल से शुरू होने वाला मूल्यांकन कार्य भी नहीं हो सका है. मध्य प्रदेश बोर्ड ने कहा है कि लॉकडाउन के बाद कक्षा 10वीं & 12वीं के शेष बचे सभी विषयों की परीक्षाओं को करवा पाना संभव नहीं है. ऐसे में केवल मुख्य विषयों की परीक्षाएं ही आयोजित की जायेंगी. एमपी बोर्ड के फैसले के अनुसार लॉकडाउन समाप्त होने के 10 दिन बाद शेष बचे विषयों की परीक्षा तिथि तय की जायेगी जिसकी डेटशीट एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. इसके बाद ही मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट जारी किया जाएगा.एमपी बोर्ड रिजल्ट जून माह में जारी किया जा सकता है.

16:47 PM (IST)  •  08 May 2020

HPBOSE 12th Result 2020
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने बोर्ड ने सूचित किया है कि वह प्लस टू बायोलॉजी, बिजनेस स्टडी, अकाउंटेंसी और केमिस्ट्री परीक्षा में पूछे गए गलत प्रश्नों के लिए ग्रेस मार्क्स देगा।
10:07 AM (IST)  •  05 May 2020

माध्यमिक रिजल्ट की घोसणा लॉकडाउन के बाद
पश्चिम बंगाल बोर्ड माध्यमिक रिजल्ट के बारे में घोषणा लॉकडाउन खुलने के बाद ही करेगा, यह जानकारी एजुकेशन मिनिस्टर पार्थ चटर्जी (পার্থ চ্যাটার্জী) ने दी. पिछले साल लगभग 11 लाख स्टूडेंट्स ने माध्यमिक की परीक्षा दी थी जिसमें 85.49 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं. पूर्वी मिदनापुर, पश्चिम मिदनापुर, और कोलकाता में सबसे अच्छा रिजल्ट आया था.
Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP नेताओं को पुलिस ने भेजे नोटिस, अभिजीत दीपके बोले- 'आंदोलन में न जाने का दबाव...'
CJP नेताओं को पुलिस ने भेजे नोटिस, अभिजीत दीपके बोले- 'आंदोलन में न जाने का दबाव...'
इंडिया गठबंधन के मार्च के बीच BJP बोली- 'इन कॉकरोचों को दौड़ा-दौड़ाकर…'
इंडिया गठबंधन के मार्च के बीच BJP बोली- 'इन कॉकरोचों को दौड़ा-दौड़ाकर…'
Bypolls Election 2026 Live: बंगाल में उपचुनाव के बीच हुमायूं कबीर गिरफ्तार, कहा- 'पुलिस खुद गड़बड़ी कर रही'
LIVE: बंगाल में उपचुनाव के बीच हुमायूं कबीर गिरफ्तार, कहा- 'पुलिस खुद गड़बड़ी कर रही'
अंजलि अरोड़ा की 'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर की 'रामायण' की टीम पर आरोप- ‘निगेटिव मार्केटिंग की’
'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर कपूर की फिल्म की टीम पर आरोप

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP नेताओं को पुलिस ने भेजे नोटिस, अभिजीत दीपके बोले- 'आंदोलन में न जाने का दबाव...'
CJP नेताओं को पुलिस ने भेजे नोटिस, अभिजीत दीपके बोले- 'आंदोलन में न जाने का दबाव...'
इंडिया गठबंधन के मार्च के बीच BJP बोली- 'इन कॉकरोचों को दौड़ा-दौड़ाकर…'
इंडिया गठबंधन के मार्च के बीच BJP बोली- 'इन कॉकरोचों को दौड़ा-दौड़ाकर…'
Bypolls Election 2026 Live: बंगाल में उपचुनाव के बीच हुमायूं कबीर गिरफ्तार, कहा- 'पुलिस खुद गड़बड़ी कर रही'
LIVE: बंगाल में उपचुनाव के बीच हुमायूं कबीर गिरफ्तार, कहा- 'पुलिस खुद गड़बड़ी कर रही'
अंजलि अरोड़ा की 'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर की 'रामायण' की टीम पर आरोप- ‘निगेटिव मार्केटिंग की’
'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर कपूर की फिल्म की टीम पर आरोप
क्या अब कभी टीम इंडिया के लिए नहीं खेलेंगी हरमनप्रीत? कप्तानी से विदाई लेकर कही ये बात
क्या अब कभी टीम इंडिया के लिए नहीं खेलेंगी हरमनप्रीत? कप्तानी से विदाई लेकर कही ये बात
CEC ऑफिस की दूरी-10 मिनट, 2.5 घंटे से डटे राहुल गांधी, अब आकाशवाणी में धरना
CEC ऑफिस की दूरी-10 मिनट, 2.5 घंटे से डटे राहुल गांधी, अब आकाशवाणी में धरना
ज्ञानेश कुमार 10 अक्टूबर से पहले देंगे इस्तीफा? सौरभ भारद्वाज का बड़ा दावा
ज्ञानेश कुमार 10 अक्टूबर से पहले देंगे इस्तीफा? सौरभ भारद्वाज का बड़ा दावा
Stress Incontinence: खांसते-छींकते ही पेशाब निकल जाती है, जानें किस बीमारी हैं पीड़ित?
खांसते-छींकते ही पेशाब निकल जाती है, जानें किस बीमारी हैं पीड़ित?
Embed widget