एक्सप्लोरर

Bihar Board 10वीं रिजल्ट घोषित होने में बस कुछ समय शेष, इन साइट्स पर देख पाएंगे BSEB मेट्रिक रिजल्ट

Bihar Board Matric Result 2020: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट बस कुछ समय बाद हो जायेगा जारी. परीक्षार्थी मैट्रिक रिजल्ट को ऐसे कर सकेंगें चेक

Bihar 10th Board result 2020 can be declared today: बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा देने वाले 15 लाख से अधिक छात्र छात्राओं को अब बस कुछ समय का ही इंतजार और करना है. क्योंकि बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट आज दोपहर बाद 12.30 बजे जारी किया जायेगा. यह रिजल्ट बिहार के शिक्षामंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा करेंगें. यह जानकारी बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने दी. उन्होंने  कहा कि बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 26 मई को दोपहर बाद शिक्षा मंत्री द्वारा जारी किया जाएगा. इस अवसर पर शिक्षा विभाग के मुख्य अपर सचिव आर के महाजन भी उपस्थिति रहेंगें. बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट को यहाँ करें चेक बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट परीक्षा समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा, नीचे दी गई वेबसाइटस पर परीक्षार्थी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगें.
  • biharboardonline.bihar.gov.in
  • biharboard.online
  • onlinebseb.in
  • bsebresult.online
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के मैट्रिक का रिजल्ट घोषित होते ही 15.29 लाख से अधिक स्टूडेंट्स का इंतजार ख़त्म हो जायेगा जो कि काफी समय से इंतजार कर रहे थे. बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट: 22 मई को जारी होने की थी संभावना   आपको बता दें कि बिहार बोर्ड का रिजल्ट इससे पहले 22 मई को शाम 6 बजे जारी किये जानें की संभावना थी. परन्तु इसके कुछ समय पहले बिहार बोर्ड के अध्यक्ष ने मीडिया को बताया कि आज बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी नहीं किया जा रहा है. पोस्ट इवैल्यूएशन का कुछ काम शेष रह गया है. इस लिए मैट्रिक का रिजल्ट गले 4-5 दिनों में कभी भी घोषित किया जा सकता है. बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2020, जानें मुख्य तथ्य  बिहार बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा फरवरी माह में आयोजित हुई वार्षिक परीक्षा में कुल 15.29 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे. परीक्षा देने वालों में लडकियों की संख्या करीब 7.83 लाख थी शेष संख्या लड़कों की थी. बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षाएं 17 फरवरी से 24 फरवरी के बीच आयोजित हुईं थी. बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे: गत वर्षों पर एक नजर    वर्ष 2019 में बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 6 अप्रैल 2019 को ही जारी कर दिया गया था. इस वर्ष कक्षा 10वीं में 80.73 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे. जबकि वर्ष 2018 में 10वीं की परीक्षा में कुल  68.89 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे जो कि 2019 की तुलना में 12 प्रतिशत स्डूटेंस कम थे. वर्ष 2019 में कक्षा 10वीं की परीक्षा में सिमुलतला आवासीय विद्यालय के सावन राज भारती ने टॉप किया था. बिहार बोर्ड के टॉप 10 स्टूडेंट्स में 2 को छोड़कर शेष सभी सिमुलतला के ही स्टूडेंट्स थे.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget