एक्सप्लोरर

Bihar BEd CET Result: बिहार बीएड CET रिजल्ट घोषित, सोनू और ज्योति ने किया टॉप, पढ़ें टॉपर लिस्ट एवं काउंसलिंग शेड्यूल

Bihar BEd CET Result: बिहार बीएड CET का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. यह रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड है. आइये जानें अन्य अहम जानकारियों के बारे में

Bihar BEd CET Result out 2020: ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी, दरभंगा (बिहार) (LNMU Bihar) ने बिहार सीईटी-बीएड प्रवेश परीक्षा-2020 का रिजल्ट {Bihar BEd CET Result- 2020} घोषित कर दिया है.  यूनिवर्सिटी ने बिहार बीएड की वेबसाइट bihar-cetbed-lnmu.in पर नतीजे जारी किए हैं. बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा 2020 में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स अब एलएनएमयू बीएड एंट्रेंस 2020 की वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं. ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसपी सिंह एवं बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हनुमान प्रसाद पांडेय ने परिणाम को ऑनलाइन जारी किया.

परीक्षा के स्टेट नोडल ऑफिसर प्रो. अजीत कुमार सिंह ने बताया कि Bihar BEd CET की परीक्षा में कुल 96.6 फीसदी स्टूडेंट्स सफल हुए हैं. बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा को छात्रों में पटना के सोनू कुमार और छात्राओं में अरवल की ज्योति कुमारी ने टॉप किया है. जहाँ सोनू  कुमार ने 111 अंक लेकर ओवरआल बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा को टॉप किया वहीं 110 अंक के साथ ज्योति कुमारी को ओवर आल दूसरा स्थान मिला.

बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा 2020: शामिल हुए इतने स्टूडेंट्स

बिहार बीएड कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 2020 के लिए करीब 1.25 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था. परन्तु इस परीक्षा में कुल 94 हजार 676 परीक्षार्थी ही शामिल हुए थे. इनमें से 91 हजार 495 स्टूडेंट्स अर्थात 96.6 फीसदी स्टूडेंट्स उत्तीर्ण हुए हैं. रेगुलर मोड में 86,670 स्टूडेंट्स, डिस्टेंस एजुकेशन में 4,714 स्टूडेंट्स एवं शिक्षा शास्त्री के लिए 109 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है.

बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा 2020: काउंसलिंग शेड्यूल

बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा 2020 के स्टेट नोडल ऑफिसर प्रो. अजीत कुमार सिंह ने बताया कि इसके लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया तीन अक्टूबर से 23 नवंबर तक चलेगी. इसमें सफल स्टूडेंट्स को अपने कॉलेज का विकल्प देना होगा. छात्रों के च्वाइस के आधार पर मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी. कॉलेज जिस विश्वविद्यालय से संबद्ध होगा, वहां छात्रों के प्रमाणपत्र की जांच होगी .

बिहार बीएड कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 2020: टॉपर लिस्ट

बिहार बीएड सीईटी 2020 में 111 अंक के साथ सोनू कुमार पहले पायदान पर हैं, जबकि मनीष मनोरंजन, सागर कुमार ठाकुर और ज्योति वर्मा को 110 अंक मिले हैं और वे दूसरे स्थान पर रहें हैं. वहीं मधुकर कुमार, रूपम कुमारी, विजय प्रकाश शाह, शैलजा कुमारी, मनीषा कुमारी, रवि रंजन और प्रवीण कुमार को 109 अंक के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर है.

साधना कुमारी और वंदना कुमारी ने 108 अंक प्राप्त किए हैं जबकि श्वेता कुमारी, नेहा चंद्रा, सुवंदना कुमारी को 107 अंक मिले हैं. श्रेया कुमारी ने 106 अंक प्राप्त किए हैं.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर
आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर
आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget