एक्सप्लोरर

Assam HS Result 2024: असम बोर्ड 12वीं का परिणाम घोषित, इस तरीके से फटाफट चेक कर सकते हैं रिजल्ट

AHSEC 12th Result 2024: असम बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस बार का कुल पास प्रतिशत कैसा रहा और किस जिले ने सबसे अच्छा परफॉर्म किया, जानते हैं ऐसे ही जरूरी डिटेल.

Assam Board AHSEC 12th Result 2024 Released: असम बोर्ड 12वीं के छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ. असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल ने 12वीं कक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने इस साल की असम बोर्ड की 12वीं की परीक्षा दी हो, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर बताए गए स्टेप्स फॉलो करके नतीजे देख सकते हैं. ऐसा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है – ahsec.assam.gov.in. बक्सा जिले ने सबसे अच्छा परफॉर्म किया है, यहां के 97.44 परसेंट स्टूडेंट्स ने परीक्षा पास की है. 

ऐसे रहे इस बार के नतीजे

आर्ट्स का कुल पास प्रतिशत - 89.18 परसेंट
साइंस का कुल पास प्रतिशत -  89.88 परसेंट
कॉमर्स का कुल पास प्रतिशत - 87.80 परसेंट 

इसके साथ ही असम बोर्ड 12वीं का रिजल्ट इस वेबसाइट से भी चेक किया जा सकता है – resultasaam.nic.in. लेटेस्ट अपडेट्स और आगे की प्रक्रिया जानने के लिए भी ये वेबसाइट्स देखते रहें.

इतने स्टूडेंट्स को था रिजल्ट का इंतजार

असम बोर्ड 12वीं में इस बार बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स ने भाग लिया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल 3 लाख बच्चों ने असम बोर्ड 12वीं की परीक्षा दी. परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी से 13 मार्च के बीच राज्य के विभिन्न केंद्रों में किया गया था. इसी के नतीजे आज जारी हुए हैं.

इन आसान स्टेप्स से देख सकते हैं रिजल्ट

  • असम बोर्ड 12वीं के नतीजे देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी ahsec.assam.gov.in पर.
  • यहां होमपेज पर एक लिंक दिया होगा जिस पर लिखा होगा – Assam HS Result 2024. इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा. इस पेज पर आपको लॉगिन डिटेल डालने होंगे और ऐसा करते ही फिर एक नया पेज सामने आएगा.
  • इस पेज पर आपको अपना रोल नंबर डालना होगा.
  • रोल नंबर डालें और एंटर का बटन दबा दें.
  • इतना करते ही नतीजे आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएंगे.
  • यहां से इन्हें चेक कर लें, डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकाल लें.

इस बार जल्दी घोषित हुए नतीजे

इस बार असम बोर्ड के नतीजे जल्दी घोषित कर दिए गए हैं. पिछली साल यानी साल 2023 में रिजल्ट जून महीने में जारी हुआ था. अगर पिछले साल के नतीजों की बात करें तो साइंस का कुल पास प्रतिशत 84.96, कॉमर्स का 79.57 और आर्ट्स का 70.12 परसेंट रहा था. लास्ट ईयर रिजल्ट 6 जून के दिन घोषित किया गया था.

बोर्ड ने रिजल्ट के साथ ही कुल पास प्रतिशत, स्ट्रीम के हिसाब से टॉपर्स के नाम आदि की भी घोषणा की है. जो कैंडिडेट अपने रिजल्ट से खुश नहीं हैं वे री-इवैल्युएशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं. इसके बारे में कुछ ही दिनों में वेबसाइट पर जानकारी दी जाएगी. 

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ से लेकर केरल तक आज जारी होंगे इन बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे, पढ़ें अपडेट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget