एक्सप्लोरर

RBSE 10th Result LIVE: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट हुआ जारी, 80.63 फीसदी रहा परिणाम

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम घोषित कर दिया गया है. स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

Rajasthan Board 10th Result 2020 to be Declared in Next 1 Hour; Check RBSE 10th Result LIVE Updates RBSE 10th Result LIVE: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट हुआ जारी, 80.63 फीसदी रहा परिणाम

Background

RBSE Class 10th Result 2020 To Be Declared Tomorrow: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, अजमेर राजस्थान ने साफ कर दिया है कि राजस्थान बोर्ड दसवीं का रिजल्ट आज शाम चार बजे घोषित होगा. इसी के साथ ग्यारह लाख से ऊपर स्टूडेंट्स का इंतजार आज खत्म हो जाएगा. रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं, जिसका पता है rajresults.nic.in. राजस्थान के एजुकेशन मिनिस्टर गोविंद सिंह डोटासरा ने दसवीं का रिजल्ट डिक्लेयर होने की तारीख व समय ट्विटर के माध्यम से कंफर्म किया. उन्होंने ट्वीट करके बताया कि, ‘कल दिनांक 28 जुलाई 2020 को दोपहर 4 बजे राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10 का रिजल्ट जारी किया जाएगा’.

 

लॉकडाउन के कारण नहीं हो पायी थीं कुछ परीक्षाएं –

 

आरबीएसई दसवीं की कुछ परीक्षाएं कोरोना की रोकथाम के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण संपन्न नहीं हो पायी थी. बोर्ड ने बाद में जून के महीने में यह परीक्षाएं आयोजित करायी. परीक्षाएं तो आयोजित हो गयी लेकिन इवैल्युएशन की प्रक्रिया में देर हो गयी क्योंकि पूरा प्रॉसेस शुरू से ही लेट चल रहा था. हालांकि अब पूरी प्रक्रिया खत्म हो चुकी है और अंततः आज दसवीं का रिजल्ट डिक्लेयर किया जाएगा. आरबीएसई, बारहवीं का रिजल्ट पहले ही घोषित कर चुका है.

 

पिछले साल का रिजल्ट –

 

अगर आरबीएसई दसवीं के पिछले साल के रिजल्ट की बात करें तो पिछले साल यानी 2019 में राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट डिक्लेयर हुआ था 03 जून को. करीब 11.6 लाख स्टूडेंट्स ने साल 2019 में दसवीं की परीक्षा दी थी. अगर पास परसनटेज की बात करें तो पिछले साल का कुल पास प्रतिशत रहा था 79.86%, जिसमें लड़कियां, लड़कों से बहुत महीन अंतर से आगे रही थी. इस साल का रिजल्ट कैसा रहता है यह जानने के लिए बस थोड़ा सा इंतजार और करना है.

 

ऐसे चेक करें आरबीएसई 10वीं का रिजल्ट –




    • राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर जाएं.

 

    • वहां होमपेज पर RBSE 10th Result 2020 नाम का एक लिंक दिया होगा उस पर क्लिक करें.

 

    • ऐसा करते ही आपको एक नये पेज पर ले जाया जाएगा जहां आपको अपने डिटेल्स डालने होंगे.

 

    • अपने डिटेल्स जैसे रोल नंबर और कैप्चा कोड आदि बतायी गयी जगह पर सही-सही डालें.

 

    • इतना करते ही आपका रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा.

 

    • यहां से इसे डाउनलोड कर लें और चाहें तो भविष्य के लिए प्रिंट भी निकाल सकते हैं.

 

 

एसएमएस से ऐसे पायें राजस्थान बोर्ड दसवीं का रिजल्ट –

 

आरबीएसई बोर्ड दसवीं का रिजल्ट एसएमएस से पाने के लिए स्टूडेंट्स यह तरीका अपना सकते हैं. अपने फोन पर टाइप करें RJ10 इसके बाद लिखें अपना रोल नंबर और भेज दें 56263 पर. मान लीजिए आपका रोल नंबर है 12345 तो लिखें RJ10 12345 और भेज दें 56263 पर. इतना करने से आपका रिजल्ट फोन पर एसएमएस के रूप में आ जाएगा.


IAS Success Story: तीन बार असफलता का मुंह देखने वाली सौम्या ने हार नहीं मानी और चौथी बार में बन गयीं IAS अधिकारी    

MP Board क्लास बारहवीं में दो विषयों में फेल स्टूडेंट दे सकते हैं कंपार्टमेंट एग्जाम, आइये जानें पूरी प्रक्रिया 

20:35 PM (IST)  •  28 Jul 2020

राजस्थान बोर्ड ने प्रवेशिका मुख्य परीक्षा 2020 का रिजल्ट भी आज घोषित कर दिया है. यह क्लास दस लेवल के संस्कृत के लैंग्वेज पेपर के समकक्ष मानी जाती है. इस साल पास परसनटेज में पिछले साल की तुलना में कमी आयी है, केवल 56.01 परसेंट स्टूडेंट्स ही एग्जाम क्लियर कर पाए. इसमें भी लड़कियों का पास प्रतिशत रहा 56.23 परसेंट और लड़कों का पास प्रतिशत गया 55.65 परसेंट. इस साल करीब 6799 स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी.
18:59 PM (IST)  •  28 Jul 2020

इस बार राजस्थान बोर्ड दसवीं में करीब 90,648 स्टूडेंट्स की सप्लीमेंट्री आयी है. ये वो स्टूडेंट्स हैं जो एक या अधिकतम दो विषयों में फेल हैं. इससे ज्यादा विषयों में फेल स्टूडेंट्स के लिए तो रिपीट करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है पर दो विषय तक में फेल स्टूडेंट साल बर्बाद होने से बचा सकते हैं. हालांकि इस समय कोरोना इतना ज्यादा फैला है कि सप्लीमेंट्री परीक्षाएं कब आयोजित होंगी, यह कहना आसान नहीं.
Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IIT में CS तो मेडिकल फील्ड में किस स्ट्रीम की है दीवानगी? कितने घंटे करनी होती है पढ़ाई
IIT में CS तो मेडिकल फील्ड में किस स्ट्रीम की है दीवानगी? कितने घंटे करनी होती है पढ़ाई
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
OTA और IMA में क्या होता है अंतर? CDS परीक्षार्थी कर लें नोट
OTA और IMA में क्या होता है अंतर? CDS परीक्षार्थी कर लें नोट
UGC NET दिसंबर 2026: NTA ने बदले नियम, जानें नए अपडेट
UGC NET दिसंबर 2026: NTA ने बदले नियम, जानें नए अपडेट

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget