एक्सप्लोरर

IAS Success Story: तीन बार असफलता का मुंह देखने वाली सौम्या ने हार नहीं मानी और चौथी बार में बन गयीं IAS अधिकारी

अल्मोड़ा की सौम्या गुरुरानी उन कैंडिडेट्स के लिए बड़ी प्रेरणा हैं जो यूपीएससी परीक्षा में एक-दो बार असफल होने पर हिम्मत हारने लगते हैं. सौम्या ने अपने जीवन के 6 साल इस परीक्षा को पास करने में लगा दिए पर आईएएस बनकर ही दम लिया.

Success Story Of IAS Topper Saumya Gururani: यूपीएससी परीक्षा में सफल होना आसान नहीं है यह तो हम सब जानते हैं पर कई बार अहम सवाल यह होता है कि आखिर कोई कैंडिडेट कितनी बार असफल होने या अपने जीवन के कितने साल देने के बाद भी धैर्य रख सकता है. इसका जवाब देती हैं अल्मोड़ा की सौम्या गुरुरानी. जिन्होंने एक या दो नहीं पूरे चार अटेम्पट दिए तब जाकर उनका चयन पसंदीदा आईएएस पद के लिए हुआ. हालांकि सौम्या तीसरी बार में भी सेलेक्ट हुयी थीं पर उन्हें 148वीं रैंक मिली थी, जिससे उन्हें आईपीएस सेवा एलॉट हुयी थी. सौम्या अपनी इस सफलता से खुश थीं पर संतुष्ट नहीं, उन्हें आईएएस ही बनना था. इसलिए उन्होंने फिर परीक्षा दी और 2018 में न केवल सेलेक्ट हुयीं बल्कि उनकी ऑल इंडिया रैंक 30 भी आयी जिससे उनका आईएएस बनने का सपना अंततः सच हुआ. आज जानते हैं सौम्या से उनके सफर के बारे में.

सौम्या शुरू से थी पढ़ाई में अव्वल –

सौम्या हमेशा से पढ़ाई में अच्छी थी. उनकी स्कूलिंग अल्मोड़ा से ही हुयी. इसके बाद उन्होंने इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, रुड़की से बीटेक किया. सौम्या ने अपना ग्रेजुएशन 2013 में पूरा किया. इस समय तक उन्होंने सिविल सर्विसेस के बारे में नहीं सोचा था. हालांकि ग्रेजुएशन खत्म करने के बाद उन्हें दो कारणों से सिविल सर्विसेस का ख्याल आया. पहला एकेडमिक्स में अच्छी होने के कारण उनकी फैमिली को लगता था कि वे यह परीक्षा पास कर लेंगी. दूसरा उन्होंने बीटेक कर तो लिया था पर वे पूरे जीवन खुद को कंप्यूटर के सामने बैठकर काम करते इमेजिन नहीं कर पा रही थी. वे समाज के लिए कुछ करने के लिए काफी उत्सुक थीं. ऐसे में उन्होंने सिविल सर्विसेस की राह पकड़ी और एक साल के लिए कोचिंग लेकर पहला अटेम्पट दिया. इस अटेम्पट में वह मेन्स तक पहुंची पर उसके बाद क्लियर नहीं कर पायीं. परिवार और दोस्तों के सपोर्ट से उन्होंने दोबारा कोशिश की और इस बार अपना शत-प्रतिशत देन के बाद भी उन्हें और बुरी हार मिली जब उनका प्री में भी सेलेक्शन नहीं हुआ. इस समय सौम्या घनघोर निराशा से घिर गयी थीं और उन्हें लगने लगा था कि क्या यह क्षेत्र उनके लिए है भी या नहीं. इस बीच परिवार के सपोर्ट से वह फिर उठ खड़ी हुयीं और तीसरे प्रयास में चयनित हो गयीं हालांकि उनके मन मुताबिक आईएएस पद उन्हें इस बार भी नहीं मिला. सौम्या ने आईपीएस सेवा ज्वॉइन कर ली और वहां से एक साल की छुट्टी लेकर फिर से परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी. इस बार उनकी सालों की मेहनत रंग लायी और उनका चयन हो गया ऑल इंडिया रैंक 30 के साथ. तो कुछ इस प्रकार सौम्या का आईएएस बनने का सपना पूरा हुआ.

सौम्या की सलाह –

यूपीएससी परीक्षा देने की इच्छा रखने वाले दूसरे कैंडिडेट्स को सौम्या यही सलाह देती हैं कि इस परीक्षा की तैयारी को एक सफर मानें, जहां आप हर दिन कुछ कदम आगे बढ़ते हैं. यहां मिलने वाले फेलियर आपको परिपक्व बनाते हैं और आपके व्यक्तित्व को निखारते हैं. इन्हें फेलियर न समझकर अनुभव के रूप में लें. जितने भी साल इस परीक्षा को पास करने में लगेंगे उन्हें समय की बर्बादी न मानें क्योंकि यहां आप हर दिन कुछ न कुछ सीखते हैं और इन सालों में निखरते हैं. जब असफलताएं मिलें तो डरकर कदम पीछे न करें बल्कि इनसे सीखें. देखें क्या कमी रह गयी थी, उसे अगली बार न दोहराएं. इस परीक्षा की तैयारी के दौरान बहुत से कैंडिडेट्स को डिप्रेशन घेर लेता है, इससे खुद को बचाएं. अपने आसपास का माहौल ऐसा रखें जो निराशा से भरा न हो. सौम्या के साथ एक पहलू यह भी था कि तीसरे अटेम्पट के बाद उनकी शादी हो गयी थी. आम धारणा है कि लड़कियों को शादी के बाद पढ़ाई करने में दिक्कत आती है पर सौम्या ने इस भ्रम को भी तोड़ा. वे कहती हैं अगर फैमिली सपोर्टिव है तो कोई दिक्कत नहीं आती. यही नहीं शादी के बाद चौथे अटेम्पट में सौम्या ने परीक्षा पास की और टॉपर भी बनीं.

UGC Guidelines Live Updates: यूजीसी गाइडलाइंस को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, 31 स्टूडेंट्स ने डाली है पिटिशन कोरोना काल में दिल्ली यूनिवर्सिटी की एडमिशन प्रक्रिया में क्या है खास बदलाव? 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के गेस्ट टीचर्स को मिल सकती है फिक्स्ड सैलरी, DoE कर रहा तैयारी
दिल्ली के गेस्ट टीचर्स को मिल सकती है फिक्स्ड सैलरी, DoE कर रहा तैयारी
इंडियन कोस्ट गार्ड में निकली वैकेंसी, 10वीं-12वीं पास को मिल रही नौकरी
इंडियन कोस्ट गार्ड में निकली वैकेंसी, 10वीं-12वीं पास को मिल रही नौकरी
रेलवे स्टेशन मास्टर्स के 1200 पदों पर होगी भर्ती, पहली बार RRB अजमेर को मिली जिम्मेदारी  
रेलवे स्टेशन मास्टर्स के 1200 पदों पर होगी भर्ती, पहली बार RRB अजमेर को मिली जिम्मेदारी  
EIL में कई पदों पर निकली भर्ती, डायरेक्ट इंटरव्यू से होगा चयन
EIL में कई पदों पर निकली भर्ती, डायरेक्ट इंटरव्यू से होगा चयन

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget