एक्सप्लोरर

NEET मामले पर NTA का सुप्रीम कोर्ट में जवाब, इन छात्रों की फिर होगी परीक्षा- 30 जून से पहले आएगा रिजल्ट

नीट यूजी मामले में अब एक बड़ा बयान सामने आया है. परीक्षा में शामिल होने वाले 1563 स्टूडेंट्स को फिर से परीक्षा देनी होगी.

NEET मामले पर NTA का बड़ा बयान सामने आया है. जिसमें कहा गया है कि 1563 कैंडिडेट्स की परीक्षा एक बार होगी. जिसका रिजल्ट 30 जून से पहले आएगा. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कहा है कि ये फैसला लिया गया है कि जिन उम्मीदवारों को ग्रेस मार्क्स मिले हैं. उन्हें एक बार से परीक्षा में बैठना होगा. सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए को दोबारा परीक्षा आयोजित करने की अनुमति दे दी है. परीक्षा का आयोजन 23 जून को किया जा सकता है. एनटीए की ओर से कहा गया है कि एमबीबीएस, बीडीएस और अन्य कोर्स में दाखिले के लिए काउंसलिंग 6 जुलाई से शुरू हो जाएगी.

एजेंसी की ओर से सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई में कहा गया कि केवल 1563 छात्रों को दो ऑप्शन दिए गए हैं. जिन्हें रिजल्ट में ग्रेस मार्क्स मिलने के बाद से अनियमितता के आरोप लग रहे थे. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कहा कि ये कैंडिडेट्स बिना ग्रेस मार्क्स के साथ नीट यूजी काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं नहीं तो उन्हें दोबारा आयोजित होने वाली नीट परीक्षा में शामिल होना होगा. एजेंसी की ओर से बस 6 सेंटरों पर शामिल हुए 1563 कैंडिडेट्स के लिए फिर एग्जाम कराया जाएगा.

सुप्रीम कोर्ट ने इस बात को एक बार फिर से कहा कि नीट यूजी के लिए काउंसलिंग नहीं रोकी जाएगी. सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि काउंसलिंग जारी रहेगी इसे रोका नहीं जाएगा. यदि एग्जाम होता है तो सारी चीजें पूरी तरह से होती हैं. डरने की कोई बात नहीं है. रिपोर्ट्स के अनुसार जिन कैंडिडेट्स को ग्रेस मार्क्स दिए गए थे, उनके लिए फिर से एग्जाम आयोजित करने का निर्णय शिक्षा मंत्रालय की तरफ से गठित चार सदस्यीय पैनल ने सुझाया था.

वकील श्वेतांक की तरफ से बताया गया कि नीट एग्जाम के मुद्दे को लेकर जनहित याचिका दायर की थी. हमारा मुख्य मुद्दा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से पेपर लीक और अन्य गड़बड़ियों के बारे में था. कोर्ट की तरफ निर्देश दिया गया है कि एग्जाम 23 जून को फिर से आयोजित होगा.

यह भी पढ़ें- NEET UG 2024: 23 जून को कौन से छात्र फिर से देंगे नीट की परीक्षा, यहां समझें क्या है पूरा मामला

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NICL में निकली 321 पदों पर भर्ती, 28 अक्टूबर तक करें आवेदन
NICL में निकली 321 पदों पर भर्ती, 28 अक्टूबर तक करें आवेदन
पहले ही अटेंप्ट में निकलेगा JRF, इस टाइम टेबल से करें पढ़ाई
पहले ही अटेंप्ट में निकलेगा JRF, इस टाइम टेबल से करें पढ़ाई
AMU और JAMIA में कब निकलेंगे एंट्रेंस फॉर्म? इन तारीखों पर रखें नजर
AMU और JAMIA में कब निकलेंगे एंट्रेंस फॉर्म? इन तारीखों पर रखें नजर
RRB NTPC में नहीं होगा टाइपिंग टेस्ट, 3548 पदों के लिए आवेदन शुरू
RRB NTPC में नहीं होगा टाइपिंग टेस्ट, 3548 पदों के लिए आवेदन शुरू

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
ट्रंप के फैसले से कांग्रेस नाराज, बोली- 'भारत के पास कई विकल्प, लेकिन...'
ट्रंप के फैसले से कांग्रेस नाराज, बोली- 'भारत के पास कई विकल्प, लेकिन...'
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले आशुतोष रांका का पुलिस को मैसेज- 'आपको पता है कि...'
CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले आशुतोष रांका का पुलिस को मैसेज- 'आपको पता है कि...'
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Embed widget