एक्सप्लोरर

NEET PG 2021: नीट PG परीक्षा 2021 आज, यहां चेक करें एग्जाम डे गाइडलाइन्स

NEET PG Exam 2021: नीट पीजी परीक्षा 2021 आज आयोजित की जा रही है. परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों को कुछ दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा.

NEET PG 2021 परीक्षा 11 सितंबर यानी आज आयोजित की जा रही है. इस साल  NEET PG 2021 के लिए कुल 1 लाख 74 हजार 886 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. कोविड-19 को देखते हुए परीक्षा केंद्र की संख्या भी इस बार बढ़ाई गई है. NEET PG 2021 AIIMS,  PGIMER ,निमहंस, SCTIMST और JIPMER को छोड़कर भारत के सभी मेडिकल कॉलेजों, विश्वविद्यालयों में एमडी, एमएस या पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक आवेदकों के लिए एक ऑनलाइन परीक्षा के रूप में आयोजित की जाती है.

एनबीई ने नीट पीजी एडमिट कार्ड के साथ ही कई गाइडलाइन्स भी जारी किए हैं जिनका एग्जाम डे के दिन उम्मीदवारों को पालन करना अनिवार्य है.
NEET PG 2021एग्जाम डे के लिए इन गाइडलाइन्स का पालन करना होगा

  • कोविड-19 महामारी की वजह से परीक्षा केंद्र पर सभी उम्मीदवारों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा.
  • फेस मास्क के बिना किसी भी उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र के अंदर एंट्री की अनुमति नहीं दी जाएगी.
  • कैंडिडेट्स को एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है, बिना हॉल टिकट के उम्मीवारों को परीक्षा के लिए बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
  • उम्मीदवार ध्यान रखें कि उन्हें एडमिट कार्ड में दिए गए रिपोर्टिंग टाइम के मुताबिक केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा. रिपोर्टिंग काउंटर परीक्षा शुरू होने के समय से 30 मिनट पहले बंद हो जाएगा. देरी से आने वाले उम्मीदवारों को किसी भी हाल में एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं दी जाएगी.
  • कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन डेस्क पर उपलब्ध कराए गए सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर अपने हाथों को साफ करना होगा.
  • एंट्री गेट पर सभी कैंडिडेट्स का थर्मो गन से टेम्पेरेचर चेक किया जाएगा.
  • जिन उम्मीदवारों में बुखार या कोविड के लक्षण नजर आएंगे उनके लिए अलग से कमरे में बैठ कर परीक्षा देने की व्यवस्था की जाएगी.
  • उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे NEET PG 2021 परीक्षा के दिन किसी भी प्रतिबंधित वस्तु को परीक्षा केंद्र में न ले जाएं.
  • परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए दस्तावेजों के अलावा, उम्मीदवारों को NEET पीजी एग्जाम सेंटर 2021 के अंदर कुछ और ले जाने की अनुमति नहीं है. किसी भी वस्तु के साथ पाए जाने वाले उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा.

 ये भी पढ़ें

APSSB CGLE Result 2021: कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 2021 का फाइनल परिणाम जारी, इन स्टेप्स से करें चेक

JEE Advanced 2021: IIT-JEE एडवांस 2021 का रजिस्ट्रेशन स्थगित, ये है बड़ी वजह

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें घोषित, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम 
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें घोषित, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम 
72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?
72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
MPSC विवाद में तुकाराम मुंढे को जिम्मेदारी, 70 हजार पदों पर भर्ती की मांग
MPSC विवाद में तुकाराम मुंढे को जिम्मेदारी, 70 हजार पदों पर भर्ती की मांग

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget