एक्सप्लोरर

JEE Main 2023 Date: जल्द खत्म होगा इंतजार! अगले हफ्ते जारी हो सकती है परीक्षा तारीख

JEE Main 2023 Date Soon: जेईई मेन परीक्षा 2023 की तारीखों को लेकर कैंडिडेट्स का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है. संभवत: अगले हफ्ते तक एग्जाम का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा.

JEE Main 2023 Date May Release Next Week: ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन 2023 (JEE Main 2023) की एग्जाम डेट अगले हफ्ते तक जारी हो सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए (NTA) आने वाले वीक में जेईई मेन परीक्षा का शेड्यूल रिलीज कर देगी. जारी होने के बाद एनटीए की वेबसाइट पर एग्जाम शेड्यूल चेक किया जा सकेगा. रिलीज होने के बाद परीक्षा तारीख देखने के लिए कैंडिडेट इन दो वेबसाइट्स पर जा सकते हैं - nta.ac.in and jeemain.nta.nic.in

दो सेशन में हो सकती है परीक्षा

जेईई मेन परीक्षा इस साल भी दो सेशन में आयोजित की जा सकती है. हालांकि पक्की जानकारी शेड्यूल रिलीज होने के बाद ही मिलेगी लेकिन इसकी तगड़ी संभावना है कि पहले सेशन की परीक्षा जनवरी मिड में और दूसरे सेशन की परीक्षा अप्रैल में आयोजित की जाए.

फेक नोटिस हुआ था सर्कुलेट

जेईई मेन जैसी बड़ी परीक्षाओं के लेकर अक्सर फेक नोटिस भी सर्कुलेट होते रहते हैं जैसा कि हाल ही में हुआ. इस झूठे नोटिस में दिया था कि जेईई मेन 2023 का पहला सेशन 18 से 23 जनवरी 2023 के बीच और दूसरा सेशन 04 अप्रैल से 09 अप्रैल 2023 के बीच आयोजित होगा.

इस फेक नोटिस में जेईई मेन 2023 की रजिस्ट्रेशन डेट भी घोषित कर दी गई थी. इसके मुताबिक पहले सेशन के लिए 16 नवंबर से 31 दिसंबर 2022 के बीच अप्लाई किया जा सकता है और ऑनलाइन फीस 31 दिसंबर तक जमा की जा सकती है. हालांकि ये नोटिस फेक था.

स्टूडेंट्स कर रहे हैं ये अपील

जेईई उम्मीदवारों ने सोशल मीडिया के माध्यम से एनटीए से कहा है कि बोर्ड परीक्षाओं के साथ टकराव से बचने के लिए अप्रैल से पहले जेईई मेन 2023 सत्र 1 का आयोजन न करें. ट्विटर पर भी ऐसा ही ट्रेंड चल रहा है. ये भी जान लें कि परीक्षा के इंफॉर्मेशन बुलेटिन पर डिटेल्ड सिलेबस, एलिजबिलिटी वगैरह का डिटेल दिया जाएगा. स्टूडेंट्स चाहें तो रिफरेंस के लिए पिछले साल के सूचना बुलेटिन को भी देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: DU के पहले राउंड के स्पॉट एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट आज होगी जारी 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AMU और JAMIA में कब निकलेंगे एंट्रेंस फॉर्म? इन तारीखों पर रखें नजर
AMU और JAMIA में कब निकलेंगे एंट्रेंस फॉर्म? इन तारीखों पर रखें नजर
RRB NTPC में नहीं होगा टाइपिंग टेस्ट, 3548 पदों के लिए आवेदन शुरू
RRB NTPC में नहीं होगा टाइपिंग टेस्ट, 3548 पदों के लिए आवेदन शुरू
20 साल में कितने प्रतिशत बढ़ गई दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों की फीस? देख लें रिपोर्ट
20 साल में कितने प्रतिशत बढ़ गई दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों की फीस? देख लें रिपोर्ट
UP पुलिस कांस्टेबल PET परीक्षा फिर टली, जारी हुआ नया शेड्यूल
UP पुलिस कांस्टेबल PET परीक्षा फिर टली, जारी हुआ नया शेड्यूल

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget