एक्सप्लोरर

IIT बॉम्बे में नकल पर सीधी कार्रवाई नहीं, अब पहले सुना जाएगा छात्र का पक्ष 

आईआईटी बॉम्बे परीक्षा में नकल या अनुचित साधनों के मामले से निपटने के नियमों में बदलाव की तैयारी कर रहा है. संस्थान ने इसके लिए एक एसओपी का ड्राफ्ट तैयार किया है.

छात्रों पर पढ़ाई और परीक्षा के बढ़ते दबाव के बीच आईआईटी बॉम्बे परीक्षा में नकल या अनुचित साधनों के मामले से निपटने के नियमों में बदलाव की तैयारी कर रहा है. संस्थान ने इसके लिए एक एसओपी का ड्राफ्ट तैयार किया है. प्रस्तावित व्यवस्था में परीक्षा के दौरान किसी छात्र के खिलाफ अनुचित साधन के इस्तेमाल का मामला सामने आने पर तुरंत अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी, बल्कि पहले छात्र का पक्ष सुना जाएगा. यह प्रस्ताव 18 सितंबर को बीटेक छात्र साहिल वाकोडे की मौत के बाद कैंपस में हुए विरोध और छात्रों की ओर से उठाई गई मांगों के बीच सामने आया है. 

प्रस्तावित एसओपी में यह व्यवस्था भी शामिल की जा सकती है कि परीक्षा में किसी छात्र के खिलाफ कदाचार या चीटिंग का संदेह होने पर अनुशासनात्मक प्रक्रिया आगे बढ़ाने से पहले उसे विभागाध्यक्ष से बात करने का अवसर दिया जाए. इसका उद्देश्य छात्र को अपनी बात रखने का मौका देना और घटना को लेकर जरूरी मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है. प्रस्ताव में इस बात पर भी जोर है कि परीक्षा में हुई किसी घटना के बाद छात्र पर ऐसा दबाव न बने कि वह खुद को पूरी तरह अकेला महसूस करें. 

इनविजिलेटर के लिए भी स्पष्ट होंगे नियम 

नई व्यवस्था में परीक्षा की निगरानी करने वाले इनविजिलेटर के लिए भी ज्यादा स्पष्ट एसओपी तैयार करने की बात है. इसमें बताया गया जाएगा कि परीक्षा हॉल में किसी संदिग्ध मामले के सामने आने पर निरीक्षक को क्या प्रक्रिया अपनानी है और घटना से जुड़ी कौन-कौन सी जानकारी दर्ज करनी होगी. इससे परीक्षा के दौरान होने वाली कार्रवाई को एक तय प्रक्रिया के तहत लाने की कोशिश होगी. साथ ही छात्र पर अनुचित दबाव डालने या बिना उचित प्रक्रिया के किसी तरह का माफीनामा लेने जैसी स्थिति से बचने पर भी जोर दिया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें-JEE एडवांस में बेटियों का दबदबा, 6 साल बाद 10 हजार से ज्यादा लड़कियां क्वालिफाई

उत्तर पुस्तिका पर कदाचार के नियम 

प्रस्तावित बदलावों में परीक्षा कदाचार से जुड़ी नियमों को छात्रों के लिए पहले से स्पष्ट करने की बात भी कही है. इसके लिए उत्तर पुस्तिका के मुख्य पृष्ठ पर परीक्षा में अनुचित साधनों से जुड़े नियमों और उसके संभावित परिणाम सरल भाषा में लिखे जाने का प्रस्ताव है. इससे छात्रों को परीक्षा शुरू होने से पहले यह जानकारी रहेगी कि किन एक्टिविटी को कदाचार माना जाता है और उसके क्या परिणाम हो सकते हैं. 

छात्रों की भागीदारी और वैलनेस पर भी जोर 

आईआईटी बॉम्बे की प्रस्तावित व्यवस्था में छात्रों की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है. अनुशासनात्मक मामलों और एसओपी तैयार करने वाली समितियों में छात्रों का प्रतिनिधित्व बढ़ाने की बात है. इसके साथ ही संस्थान छात्र वेलनेस से जुड़े सपोर्ट सिस्टम को भी मजबूत कर रहा है. एसोसिएट डीन फॉर स्टूडेंट वैलनेस जैसी भूमिका शुरू की गई है और कैंपस में छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य और दूसरी परेशानियों के दौरान सहायता देने वाली व्यवस्था पर काम किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-6 से 8वीं के शिक्षकों के लिए मौका, NCERT में शुरू किया ये खास कोर्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

कविता गाडरी बीते कुछ साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी हुई है. राजस्थान के जयपुर से ताल्लुक रखने वाली कविता ने अपनी पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में की है. 
पत्रकारिता में अपना सफर उन्होंने राजस्थान पत्रिका से शुरू किया जहां उन्होंने नेशनल एडिशन और सप्लीमेंट्स जैसे करियर की उड़ान और शी न्यूज के लिए बाय लाइन स्टोरी लिखी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो पर काम करने का मौका मिला. जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन के लिए नए अनुभव दिए. 

इसके बाद उन्होंने एबीपी नेटवर्क नोएडा का रुख किया. यहां बतौर कंटेंट राइटर उन्होंने लाइफस्टाइल, करंट अफेयर्स और ट्रेडिंग विषयों पर स्टोरीज लिखी. साथ ही वह कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार सक्रिय रही. कविता गाडरी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दक्ष हैं. न्यूज़ राइटिंग रिसर्च बेस्ड स्टोरीटेलिंग और मल्टीमीडिया कंटेंट क्रिएशन उनकी खासियत है. वर्तमान में वह एबीपी लाइव से जुड़ी है जहां विभिन्न विषयों पर ऐसी स्‍टोरीज लिखती है जो पाठकों को नई जानकारी देती है और उनके रोजमर्रा के जीवन से सीधे जुड़ती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

RRB NTPC में अलग से होगी स्टेशन मास्टर भर्ती, CBT से होगा चयन
RRB NTPC में अलग से होगी स्टेशन मास्टर भर्ती, CBT से होगा चयन
CSIR-UGC NET दिसंबर 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानें कब होगा एग्जाम
CSIR-UGC NET दिसंबर 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानें कब होगा एग्जाम
कर्नाटक में भर्ती परीक्षा घोटाले का खुलासा, KPSC में पेपर लीक का आरोप
कर्नाटक में भर्ती परीक्षा घोटाले का खुलासा, KPSC में पेपर लीक का आरोप
NICL में निकली 321 पदों पर भर्ती, 28 अक्टूबर तक करें आवेदन
NICL में निकली 321 पदों पर भर्ती, 28 अक्टूबर तक करें आवेदन
Advertisement

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Live: CJP प्रोटेस्ट से पहले ट्रेन-मेट्रो में पाबंदी का मामला SC पहुंचा, जज ने पूछा- आयोजक कौन?
Live: CJP प्रोटेस्ट से पहले ट्रेन-मेट्रो में पाबंदी का मामला SC पहुंचा, जज ने पूछा- आयोजक कौन?
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
Rejinagar Bypoll Result Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Embed widget