एक्सप्लोरर

पिता की सीख और खुद पर यकीन ने बना दिया सीए टॉपर, राजन काबरा की कहानी हर युवा के दिल को छू जाएगी

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने सीए फाइनल 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया था. इस एग्जाम में राजन काबरा ने टॉप किया है.

"मार्क्स की नहीं, सीखने की फिक्र करो बेटा" पिता की यही एक सीख राजन काबरा की जिंदगी बदल गई. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाइनल 2025 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार पूरे देश की नजरें उस युवा पर हैं, जिसने पहले ही प्रयास में 600 में से 516 अंक लाकर टॉप किया- राजन काबरा.

महज 22 साल की उम्र में जब बहुत से छात्र पहली बार परीक्षा की तैयारी कर रहे होते हैं, तब राजन न सिर्फ फाइनल पास करते हैं बल्कि देशभर में पहला स्थान भी हासिल करते हैं. लेकिन ये सफर आसान नहीं था.

किताबों से ज्यादा पिता की बातें काम आईं

राजन के पिता खुद एक सीए हैं. जब भी वह थकते, हार मानने का मन करता, तो पापा कहते – "रैंक नहीं, अपनी मेहनत का सम्मान कर". मां घर पर हर छोटी-बड़ी बात का ध्यान रखतीं ताकि बेटा सिर्फ पढ़ाई पर फोकस कर सके. बहन डॉक्टर है, और वह हमेशा उसका हौसला बढ़ाती रही.

यह भी पढ़ें: रूस के राष्ट्रपति पुतिन के बारे में तो बहुत सुना होगा, अब जान लीजिए वहां के PM मिखाइल मिशुस्तिन कितने पढ़े-लिखे?

राजन का कहना है कि मेरे पापा ने कभी नंबरों का दबाव नहीं डाला. उन्होंने कहा कि अगर तुमने ईमानदारी से तैयारी की है तो तुम्हारा काम कभी बेकार नहीं जाएगा.

कितने घंटे की पढ़ाई 

राजन हर दिन करीब 12 घंटे पढ़ाई करते थे. कई बार ऐसा भी हुआ कि उन्हें लगने लगा – अब नहीं हो पाएगा. लेकिन फिर उन्हें याद आता ये सिर्फ एक एग्जाम नहीं है, ये उनके परिवार का सपना है. और फिर वो एक बार फिर किताब खोल लेते. उनका कहना है कि सबसे कठिन विषयों से मैंने दोस्ती की. बार-बार पढ़ा, समझा और खुद को कभी कम नहीं समझा.

सोशल मीडिया नहीं बना दुश्मन, बना दोस्त

जहां आज के युवा सोशल मीडिया में खो जाते हैं, राजन ने उसे एक टूल की तरह इस्तेमाल किया. यूट्यूब से टॉपिक क्लियर किए, लेक्चर देखे और बाकी ऐप्स से दूरी बनाई. राजन कहते हैं ध्यान भटकता जरूर है, लेकिन खुद पर कंट्रोल रखो तो वही चीज मददगार भी बन जाती है.

यह भी पढ़ें- PM YASASVI Scholarship 2025: अब नहीं रुकेगी पढ़ाई, प्रधानमंत्री यशस्वी स्कॉलरशिप दे रही ओबीसी छात्रों को पढ़ाई का मौका

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में 70000 शिक्षकों के प्रमोशन पर नया मोड़, बिना TET नहीं बनेगी बात
UP में 70000 शिक्षकों के प्रमोशन पर नया मोड़, बिना TET नहीं बनेगी बात
UGC का ओदश, IIT BHU में एडमिशन से पहले छात्रों को देना होगा ड्रग टेस्ट
UGC का ओदश, IIT BHU में एडमिशन से पहले छात्रों को देना होगा ड्रग टेस्ट
एडमिशन के समय ज्यादा फीस नहीं वसूल सकेंगे कॉलेज, छात्रों को मिली बड़ी राहत
एडमिशन के समय ज्यादा फीस नहीं वसूल सकेंगे कॉलेज, छात्रों को मिली बड़ी राहत
UPSSSC ने निकाली बंपर भर्ती, 1784 पदों के लिए 10 नवंबर से करें आवेदन
UPSSSC ने निकाली बंपर भर्ती, 1784 पदों के लिए 10 नवंबर से करें आवेदन

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget