एक्सप्लोरर

एलन मस्क का अनोखा स्कूल ‘Astra Nova’ यहां न मार्क्स मिलते हैं, न होमवर्क- सिर्फ प्रैक्टिकल लर्निंग!

एलन मस्क का Astra Nova स्कूल बच्चों को प्रैक्टिकल लर्निंग और प्रॉब्लम सॉल्विंग की खास ट्रेनिंग देता है. इस ऑनलाइन स्कूल में 10-15 साल के बच्चे बिना मार्क्स के, सोचने की कला सीखते हैं.

दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपति एलन मस्क का बनाया गया स्कूल Astra Nova एक बार फिर चर्चा में है. ये कोई आम स्कूल नहीं, बल्कि एक ऐसा ऑनलाइन स्कूल है जहां बच्चों को मार्क्स नहीं, बल्कि सोचने का तरीका सिखाया जाता है. अगर आपके बच्चे की उम्र 10 से 14 साल के बीच है और वह रटने की बजाय समझकर सीखना चाहता है, तो ये स्कूल उसके लिए एक अनोखा मौका हो सकता है.

यह स्कूल खासतौर पर 10 से 15 साल के बच्चों के लिए डिजाइन किया गया है. इसकी पढ़ाई का तरीका बिल्कुल अलग है – ना कोई बुक लोड, ना रटाई, ना ही रिपोर्ट कार्ड. यहां सिर्फ वही सिखाया जाता है जो असली जिंदगी में काम आने वाला है.

रिपोर्ट्स के अनुसार यहां मैथ जैसे कठिन समझे जाने वाले विषय भी एलजेब्रा, जियोमेट्री और प्री-कैलकुलस के माध्यम से आसान तरीके से पढ़ाए जाते हैं. इसके साथ ही एक खास क्लास होती है – "आर्ट ऑफ प्रॉब्लम सॉल्विंग", जिसमें बच्चों को सिखाया जाता है कि किसी भी समस्या को कैसे सोच-समझकर हल किया जाए.

यह भी पढ़ें- M.Tech की पढ़ाई के लिए कितना मिल सकता है एजुकेशन लोन? जानिए EMI और आसान भुगतान का तरीका

यहां टॉपिक नहीं, टर्म बदलता है

Astra Nova में हर टर्म (छोटे सेमेस्टर) में नया सिलेबस होता है. बच्चों को लगातार नई चीजें सिखाई जाती हैं ताकि उनका दिमाग खुल सके और वे ज्यादा जिज्ञासु बनें. यहां की पढ़ाई बच्चों को न सिर्फ ज्ञान देती है, बल्कि उन्हें दुनिया को देखने का एक नया नजरिया भी देती है.

कितनी है फीस?

इस स्कूल की फीस सुनकर आपको जरूर थोड़ा झटका लग सकता है. यहां एक घंटे की क्लास की फीस लगभग 1.88 लाख रुपये (2200 डॉलर) है. कोई भी छात्र कम से कम 2 घंटे की क्लास के लिए नामांकन कर सकता है, और अधिकतम 16 घंटे तक की क्लास ली जा सकती है.

अगर कोई बच्चा फुल 16 घंटे की क्लास करता है, तो पूरे कोर्स की कीमत लगभग 30.20 लाख रुपये (35,200 डॉलर) तक हो सकती है.

एडमिशन कैसे लें?

अगर आप भी चाहते हैं कि आपका बच्चा इस खास लर्निंग सिस्टम का हिस्सा बने, तो आप स्कूल की ऑफिशियल वेबसाइट astranova.org पर जाकर एडमिशन से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

क्यों है यह स्कूल खास?

एलन मस्क का मानना है कि आज के बच्चों को ऐसी शिक्षा दी जाए जो भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करे. Astra Nova इसी सोच पर बना है जहां सिर्फ किताबें नहीं, बल्कि सोचने और समझने की कला सिखाई जाती है. यही वजह है कि यह स्कूल अब एक ग्लोबल एजुकेशन मॉडल बनता जा रहा है.

यह भी पढ़ें- PM YASASVI Scholarship 2025: अब नहीं रुकेगी पढ़ाई, प्रधानमंत्री यशस्वी स्कॉलरशिप दे रही ओबीसी छात्रों को पढ़ाई का मौका

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
NMC ने 2023 के मेडिकल शिक्षा नियम हटाए, जानें अब कॉलेजों पर क्या होगा असर
NMC ने 2023 के मेडिकल शिक्षा नियम हटाए, जानें अब कॉलेजों पर क्या होगा असर
MP Police में 1000 ड्राइवरों की निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
MP Police में 1000 ड्राइवरों की निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget