एक्सप्लोरर

CUET UG Result 2024: सीयूईटी यूजी रिजल्ट से कोई आपत्ति हो तो आज शाम तक कर दें शिकायत, NTA को इस पते पर करें मेल

CUET UG Result Grievances: सीयूईटी यूजी परीक्षा 2024 के नतीजे कल जारी किए गए हैं. रिजल्ट पर कोई आपत्ति हो या कोई शिकायत हो तो आज शाम तक एनटीए को मेल कर सकते हैं.

NTA Invites Grievances On CUET UG Result 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी यूजी परीक्षा 2024 के नतीजे कल जारी कर दिए हैं. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने परीक्षा दी हो, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का पता है – exams.nta.ac.in/CUET-UG. इसके साथ ही एनटीए ने ऑप्शन दिया है कि अगर आपको रिजल्ट से कोई शिकायत हो या कोई आपत्ति हो तो नतीजे जारी होने के 24 घंटे के अंदर इसे दर्ज करा दें.

आज शाम तक का समय

इस लिहाज से कैंडिडेट्स के पास सीयूईटी यूजी रिजल्ट से संबंधित शिकायतें दर्ज कराने के लिए आज शाम तक का समय है. एनटीए ने नोटिस में साफ कहा कि रिजल्ट घोषित होने के 24 घंटे के भीतर कैंडिडेट अपनी आपत्ति का विवरण विस्तार से बताते हुए मेल कर सकते हैं.

नोट कर लें ईमेल एड्रेस

एनटीए को सीयूईटी यूजी रिजल्ट से जुड़ी किसी भी शिकायत की जानकारी देने के लिए आप इस ईमेल एड्रेस पर मेल कर सकते हैं – rescuetug@nta.ac.in. ईमेल लिखते समय अपना एप्लीकेशन नंबर, नाम, सब्जेक्ट कोर्ड, सब्जेक का नाम और परीक्षा की तारीख और दिन जरूर मेंशन करें.

इस नंबर पर भी कर सकते हैं संपर्क

इसके साथ ही आप सीयूईटी यूजी नतीजों के बारे में कोई भी समाधान पाने के लिए इस फोन नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं. नंबर है – 011 – 40759000. कल करीब 13.48 लाख कैंडिडेट्स के लिए परीक्षा के नतीजे जारी किए गए हैं. अब काउंसलिंग की बारी है, और संस्थानों से एनटीए ने सीयूईटी यूजी नतीजों का लिंक साझा कर दिया है. अब इंस्टीट्यूट अपना कट-ऑफ रिलीज करेंगे.

क्या है शिकायत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ कैंडिडेट्स शिकायत कर रहे हैं कि सीयूईटी यूजी स्कोरकार्ड से उनका पर्सेंटाइल गायब है. वहीं कुछ छात्रों का कहना है कि पर्सेंटाइल के साथ ही नॉर्मलाइजेशन भी नहीं है. दरअसल इसी से पता चलता है कि बाकी कैंडिडेट्स की तुलना में आप कहां स्टैंड कर रहे हैं.

कैसे करें अप्लाई

कुछ कैंडिडेट्स ने यीजूसी, एजुकेशन मिनिस्ट्री और एनटीए को टैग करके सोशल मीडिया पर शिकायत की है कि उनका पर्सेंटाइल, नॉर्मलाइज्ड स्कोर नहीं डाला गया है. बिना उसके वे किसी संस्थान में आवेदन कैसे कर सकते हैं. कई कैंडिडेट्स ने सवाल उठाया है कि वे अपना पर्सेंटाइल क्यों नहीं देख पा रह हैं. एनटीए जल्द ही इन सवालों का जवाब दे सकती है.

फाइनल रिजल्ट हुआ जारी

सीयूईटी यूजी परीक्षा के जो नतीजे जारी किए गए हैं, वे पेन पेपर मोड, सीबीटी मोड और री-टेस्ट सभी के हैं. नतीजे कल वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं. इन्हें देखने के लिए कैंडिडेट्स को अपना एप्लीकेशन नंबर, डीओबी, रजिस्टर्ड ईमेल एड्रेस या मोबाइल नंबर डालना होगा.

यहां देखें नोटिस

यह भी पढ़ें: आज जारी होंगे CA फाउंडेशन परीक्षा के नतीजे, इन आसान स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोड 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
Delhi University Placement 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए सुनहरा मौका, इंटर्नशिप के साथ 6 लाख तक की नौकरी 
दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए सुनहरा मौका, इंटर्नशिप के साथ 6 लाख तक की नौकरी 
IIT online Courses: घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
DTE Maharashtra Polytechnic Result 2026: महाराष्ट्र DTE पॉलिटेक्निक रिजल्ट जारी, आज से शुरू हो सकती है एडमिशन प्रक्रिया
महाराष्ट्र DTE पॉलिटेक्निक रिजल्ट जारी, आज से शुरू हो सकती है एडमिशन प्रक्रिया

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, एक हफ्ते बाद अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
Explained: यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश घुटनों पर, रूस के लिए कितनी बड़ी हार?
यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश रूस घुटनों पर आया?
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
Embed widget