एक्सप्लोरर

Class 12th Exam Results: सुप्रीम कोर्ट का आदेश- सभी स्टेट के बोर्ड्स 31 जुलाई से पहले नतीजे घोषित करें

Class 12th Exam Results: सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों के बोर्डों को 31 जुलाई से पहले-पहले 12वीं कक्षाओं का परिणाम जारी करने के आदेश दिए हैं. इसी के साथ सर्वोच्च अदालत ने कहा कि आंतरिक मूल्यांकन को 10 दिनों के भीतर तैयार कर लिया जाना चाहिए. गौरतलब है कि अब तक 21 राज्यों ने बोर्ड परीक्षा रद्द की है और 6 राज्यों ने कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा आयोजित की है.

सीबीएसई सहित देश के कई राज्यों के बोर्ड ने अपनी 10वीं 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं. इसी के साथ ही कई राज्यों ने बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम तैयार करने का फॉर्मूला भी घोषित कर दिया है. अब 12वीं कक्षाओं के छात्रों को बेसब्री से उनका रिजल्ट घोषित किए जाने का इंतजार है. वहीं आज सुप्रीम कोर्ट में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर हुई सुनवाई के दौरान सर्वोच्च अदालत ने सभी स्टेट बोर्ड्स को आदेश दिया कि 31 जुलाई से पहले नतीजे घोषित कर दिए जाएं.

आंतरिक मूल्यांकन को 10 दिनों के भीतर तैयार किया जाए

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने आज कहा कि राज्य बोर्डों को कक्षा 12 की परीक्षाओं के लिए एक आंतरिक मूल्यांकन योजना तैयार करने और मूल्यांकन के आधार पर परिणाम 31 जुलाई तक घोषित करने की आवश्यकता है. इसके साथ ही शीर्ष अदालत ने कहा कि आंतरिक मूल्यांकन को 10 दिनों के भीतर तैयार किया जाना चाहिए.

गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में सुप्रीम कोर्ट ने CBSE और CISCE  बोर्डों को छात्रों के इवैल्यूएशन के लिए वैकल्पिक मूल्यांकन मानदंड तैयार करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया था. दोनों ही बोर्डों ने पिछले सप्ताह मूल्यांकन मानदंड की जानकारी सुप्रीम कोर्ट में दी थी जिसे शीर्ष अदालत ने मंजूरी दी और "निष्पक्ष और उचित" कहा था.बता दें कि राज्य बोर्डों की तरह सीबीएसई और सीआईएससीई द्वारा आयोजित मेन एग्जाम्स के रिजल्ट भी  31 जुलाई तक घोषित करने होंगे.

21 राज्यों ने बोर्ड परीक्षा की रद्द 6 राज्यों ने की आयोजित

गौरतलब है कि अब तक 21 राज्यों ने बोर्ड परीक्षा रद्द की है और 6 राज्यों ने कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा आयोजित की है. वहीं सुप्रीम कोर्ट ने इससे पहले उन राज्यों को नोटिस जारी किया था जिन्होंने अभी तक अपनी बोर्ड परीक्षा रद्द नहीं की थी.

बिहार राज्य 12वीं का परिणाम पहले ही कर चुका है जारी

वहीं बिहार राज्य ने 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम 26 मार्च 2021 को ही जारी कर दिया था. हाल ही में 12वीं स्क्रूटनी का रिजल्ट घोषित किया गया था. 12वीं की स्क्रूटनी परीक्षा फरवरी 2021 में आयोजित की गई थी. जो छात्र अपने BSEB 12वीं के रिजल्ट से असंतुष्ट थे उन्होंने आधिकारिक साइट पर स्क्रूटनी की परीक्षा के लिए आवेदन किया था.  

ये भी पढ़ें

Entrance Test 2021: JEE, NEET, CLAT और NEST के टेस्ट होंगे या नहीं, अगर होंगे तो कब? पढ़ें पूरी डिटेल्स

WBJEE Exam 2021: पश्चिम बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस Exam17 जुलाई को किया जाएगा आयोजित

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
BAMS Admission 2026: अब संस्कृत के छात्र भी बन सकेंगे आयुर्वेदिक डॉक्टर, 10वीं के बाद मिलेगी सीधे BAMS की राह
अब संस्कृत के छात्र भी बन सकेंगे आयुर्वेदिक डॉक्टर, 10वीं के बाद मिलेगी सीधे BAMS की राह
रेलवे में 29,200 रुपये तक की सरकारी नौकरी का मौका, 29 जुलाई है आवेदन की आखिरी तारीख
रेलवे में 29,200 रुपये तक की सरकारी नौकरी का मौका, 29 जुलाई है आवेदन की आखिरी तारीख

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget