एक्सप्लोरर

CBSE 12th Exam Cancelled 2021: सीबीएसई-ICSE 12वीं की परीक्षा रद्द, यहां जानें रिजल्ट क्राइटेरिया से लेकर एडमिशन प्रोसेस तक सब कुछ

CBSE-ICSE 12th Exam Cancelled 2021: केंद्र सरकार ने सीबीएसई की 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी है. वहीं सीआईएससीई ने भी अपनी 12वीं की बोर्ड परीक्षा कैंसल कर दी है. कई दिनों से परीक्षा रदद् करने की मांग कर रहे छात्रों को परीक्षा कैंसल होने की खबर से राहत तो मिली है लेकिन अब उन्हें ये चिंता सता रही है कि उनके रिजल्ट की गणना किस आधार पर की जाएगी. चलिए डिटेल में जानते हैं स्टूडेंट्स के असेसमेंट क्राइटेरिया से लेकर एडमिशन तक सब कुछ.

पिछले कई दिनों से लगभग 1 करोड़ छात्र 12वीं की परीक्षा को लेकर असमंजस की स्थिति में थे. लेकिन 1 जून मंगलवार को कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा भी रद्द कर दी गई. कोरोना संक्रमण के चलते 10वीं की परीक्षा की तरह इस साल सीबीएसई और आईसीएससई की 12वीं की परीक्षा भी कैंसल कर दी गई है.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी सहित कई हाई प्रोफाइल मंत्रियों के साथ बैठक के बाद यह फैसला लिया. केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, हालांकि, बैठक में शामिल नहीं हो सके क्योंकि उन्हें कोविड-19 कॉम्प्लिकेशन के कारण एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

12वीं की परीक्षा रद्द करने को लेकर पीएम मोदी ने ट्वीट भी किया

बैठक के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट भी किया कि, “भारत सरकार ने बारहवीं कक्षा की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा रद्द करने का फैसला किया है. व्यापक विचार-विमर्श के बाद, हमने एक निर्णय लिया है जो छात्रों के अनुकूल है, जो हमारे युवाओं के स्वास्थ्य के साथ-साथ भविष्य की भी रक्षा करता है."  पीएम ने कहा, "छात्रों का स्वास्थ्य और सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और इस पहलू पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा."

उन्होंने एक बयान में यह भी कहा, "छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों में चिंता है जिसे समाप्त किया जाना चाहिए. ऐसी तनावपूर्ण स्थिति में छात्रों को परीक्षा में बैठने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए.'' पीएम मोदी ने सभी स्टेकहोल्डर्स से छात्रों के प्रति संवेदनशील होने को कहा है.

छात्रों को अब रिजल्ट की गणना की चिंता सता रही है

12वीं की परीक्षा रद्द किए जाने की घोषणा होते ही छात्रों को एक बड़ी राहत मिली है हालांकि अब स्टूडेंट्स को ये चिंता सता रही है कि उनके रिजल्ट की गणना कैसे होगी और कॉलेज में दाखिले कैसे होंगे?

“वेल डिफाइंड", "ऑब्जेक्टिव" मैथड के जरिए तैयार होगा 12वीं का रिजल्ट

परीक्षाएं कैंसल हो चुकी हैं और अब सीबीएसई और सीआईएससीई मूल्यांकन के लिए मानदंड जारी करेंगे. सरकार ने कहा कि यह एक "वेल डिफाइंड", "ऑब्जेक्टिव" मैथड होगा जो समय पर परिणाम सुनिश्चित करेगा.

हाल ही में, CISCE और CBSE स्कूलों को कक्षा 11, 10 और 9 में कक्षा 12वीं के स्टूडेंट्स की परफॉर्मेंस का डेटा जमा करने के लिए कहा गया था. CISCE ने स्कूलों को छात्रों के डिटेल्ड मार्क्स शेयर करने के लिए 7 जून तक का समय दिया है. यह संभावना है कि फाइनल कक्षा 12 के मार्क्स की कैलकुलेशन छात्रों की 12वीं इंटरनल एग्जाम में परफॉर्मेंस और पिछले तीन साल के प्रदर्शन के आधार पर की जा सकती है. हालांकि अंतिम निर्णय का इंतजार है.

रिजल्ट से नाखुश स्टूडेंट्स को लिखित परीक्षा में बैठने का मिलेगा मौका

सीबीएसई और सीआईएससीई दोनों ने अपने आधिकारिक बयान में ये भी कहा है कि वे उन मानदंडों की घोषणा करेंगे जो कक्षा 10 के समान होंगे. बोर्ड ने यह भी कहा कि जो छात्र अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं होंगे उन्हें स्थिति अनुकूल होने पर लिखित परीक्षा में बैठने का एक और मौका दिया जाएगा.

असेसमेंट क्राइटेरिया को लेकर डिटेल्ड नोटिस 3 जून तक हो सकता है जारी

असेसमेंट क्राइटेरिया को लेकर डिटेल्ड नोटिस 3 जून तक जारी होने की उम्मीद की जा रही है. दरअसल 3 जून को ही बोर्ड परीक्षा रद्द करने की मांग वाले मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट द्वारा की जाएगी. सरकार को दी गई समय-सीमा के भीतर अंतिम निर्णय अदालत के साथ साझा करना था.

अब सुप्रीम कोर्ट से राज्य बोर्ड परीक्षाओं पर संज्ञान लेने की उम्मीद है. दरअसल इससे पहले, कई राज्यों ने सरकार से राज्य बोर्डों में पढ़ने वाले छात्रों सहित देश भर के छात्रों के लिए एक समान निर्णय लेने को कहा था. महाराष्ट्र के सीएम ने कहा था, "मैं माननीय पीएम से बारहवीं बोर्ड जैसी परीक्षाओं के लिए एक समान राष्ट्रीय नीति के लिए अनुरोध करता हूं ताकि बच्चों के भविष्य पर असर न पड़े.”

कॉलेज प्रवेश प्रक्रिया के भी जल्द शुरू होने की उम्मीद

वहीं अब, बोर्ड परीक्षा को लेकर सरकार का फैसला आने के बाद उम्मीद है कि सरकार द्वारा जल्द ही JEE मेन और NEET सहित कई अन्य प्रवेश परीक्षाओं पर निर्णय की घोषणा की जाएगी.  शैक्षणिक सत्र स्थगित होने के कारण रोके गए कॉलेज प्रवेश अब शुरू होंगे.

ये भी पढ़ें

कोरोना काल में वर्क फ्रॉम होम के जरिए पा सकते हैं रोजगार, लेखकों के लिए हैं ये मौके

AKTU ने BTech और BPharma फाइनल ईयर का रिजल्ट जारी किया, यहां करें चेक

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर, कहीं 100% तो कहीं 83.5% कटऑफ पर नौकरी 
GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर, कहीं 100% तो कहीं 83.5% कटऑफ पर नौकरी 
टूरिज्म में बनाना है करियर तो कौन-सा कोर्स करें? जानें बेस्ट ऑप्शंस
टूरिज्म में बनाना है करियर तो कौन-सा कोर्स करें? जानें बेस्ट ऑप्शंस
पढ़ाई आसान बना रहा AI या कुंद कर रहा दिमाग, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
पढ़ाई आसान बना रहा AI या कुंद कर रहा दिमाग, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget