एक्सप्लोरर

CBSE Exam Admit Card 2023: दसवीं और बारहवीं परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

CBSE Board 10th-12th Exams 2023: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने दसवीं और बारहवीं की परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से फटाफट कर लें डाउनलोड.

CBSE Exam 2023 10th-12th Admit Card Released: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने क्लास दसवीं और बारहवीं परीक्षा के एडमिट कार्ड रिलीज कर दिए हैं. वे छात्र जो इस साल सीबीएसई बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा दे रहे हों, वे अपने स्कूल से एडमिट कार्ड कलेक्ट कर सकते हैं. स्कूलों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता है – cbse.gov.in. बता दें कि सीबीएसई बोर्ड की दसवीं और बारहवीं दोनों क्लास की परीक्षाएं 15 फरवरी 2023 से शुरू हो रही हैं. एग्जाम आने में बहुत कम समय बाकी है इसलिए फटाफट एडमिट कार्ड कलेक्ट कर लें.

एक ही शिफ्ट में होंगी परीक्षाएं

सीबीएसई बोर्ड के रेग्यूलर स्टूडेंट्स जहां स्कूल से एडमिट कार्ड कलेक्ट कर सकते हैं, वहीं प्राइवेट स्टूडेंट्स को एडमिट कार्ड कलेक्ट करने के लिए सीबीएसई की वेबसाइट पर जाना होगा. परीक्षाएं 15 फरवरी से होंगी और एग्जाम सिंगल शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा. परीक्षा शुरू होगी सुबह 10.30 बजे से और चलेगी 12.30 या 1.30 बजे तक. ये पेपर पर निर्भर करेगा. परीक्षा का एग्जैक्ट शेड्यूल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद ही पता चलेगा.

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी cbse.gov.in पर.
  • यहां स्कूल लॉगिन लिंक दिया होगा जिस पर स्कूल के ऑथराइज्ड ऑफिसर ही डिटेल डालकर लॉगिन कर सकते हैं.
  • इस पर अपने डिटेल डालें जैसे यूजर आईडी और अन्य जरूरी डिटेल.
  • डिटेल डालते ही स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएंगे.
  • यहां से इन्हें डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट भी निकाल लें.
  • स्कूल द्वारा एडमिट कार्ड डाउनलोड होने के बाद कैंडिडेट्स स्कूल से इन्हें कलेक्ट कर सकते हैं.

अन्य जरूरी डिटेल

इस बार सीबीएसई बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं 100 प्रतिशत सिलेबस के साथ आयोजित की जाएंगी. चूंकि परीक्षा में बहुत कम समय बचा है इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे इस बचे समय में कुछ भी नया शुरू न करें और जो आता है उसे ही रिवाइज करने पर फोकस करें. स्ट्रेस न लें और कहीं ज्यादा समस्या हो तो एक्सपर्ट से बात करें.

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर जाएं.

यह भी पढ़ें: सिद्धार्थ और कियारा में कौन है ज्यादा पढ़ा-लिखा, जानें 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
प्राइवेट कर रहे हैं MBBS, ऐसे बनाएं अपनी हॉस्टल लाइफ का बजट
प्राइवेट कर रहे हैं MBBS, ऐसे बनाएं अपनी हॉस्टल लाइफ का बजट
इन तीन भाषाओं की कर लें तैयारी, भविष्य में नहीं होगी कमाने की टेंशन
इन तीन भाषाओं की कर लें तैयारी, भविष्य में नहीं होगी कमाने की टेंशन
 यूपी स्कॉलरशिप के आवेदन कल हो रहे बंद, जल्द से जल्द ऐसे भरें फॉर्म
 यूपी स्कॉलरशिप के आवेदन कल हो रहे बंद, जल्द से जल्द ऐसे भरें फॉर्म

वीडियोज

थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget