एक्सप्लोरर

CBSE Exam Date Sheet 2021: क्या सीबीएसई 10वीं 12वीं की परीक्षाओं से पहले होगी 9वीं & 11वीं के वार्षिक एग्जाम, जानें लेटेस्ट अपडेट

CBSE 9th and 11th Date Sheet 2021: सीबीएसई 9वीं & 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं के लिए स्कूलों में असमंजस बना हुआ है. क्या ये परीक्षायें बोर्ड एग्जाम से पहले आयोजित होंगी. आइये जानें क्या अपडेट?

CBSE 9th and 11th Date Sheet 2021: केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने सीबीएसई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान तो कुछ दिन पहले जरूर कर दिया, लेकिन स्टूडेंट्स के अलावा सीबीएसई से संबद्ध स्कूल भी परीक्षा के विस्तृत कार्यक्रम का इंतजार कर रहें है, चूंकि सीबीएसई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 4 मई से 10 जून 2021 तक आयोजित की जायेगीं,  ऐसे में  सीबीएसई से सम्बद्ध अधिकांश स्कूल चाहते हैं कि  9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं के आयोजन के लिए बोर्ड परीक्षाओं और प्रैक्टिकल एग्जाम के टाईम-टेबल के अनुसार पहले आयोजित की जाएं.

सीबीएसई बोर्ड की सेकेंड्री और सीनियर सेकेंड्री कक्षाओं के परीक्षा का टाइम-टेबल को जारी किये जाने में हो रही देरी के चलते सभी स्कूलों में अन्य कक्षाओं की परीक्षाओं को आयोजित करने की तारीखों को तय करने में असमंजस की स्थिति बनी हुई है.

सीबीएसई बोर्ड से सम्बद्ध नई दिल्ली स्थित एक स्कूल के कोऑर्डिनेटर ने बताया कि “स्कूलों के लिए सबसे बड़ी समस्या परीक्षाओं के आयोजन को लेकर जरूरी दिशा-निर्देशों की है. अभी तक हमें इस बात की जानकारी नहीं है कि 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं के अलावा अन्य कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन कैसे किया जाएगा. उन्होंने कहा कि हमें और भी टीचर्स की जरूरत होगी क्योंकि और अधिक बैच बनाने होंगें.  इसके साथ ही साथ हमें यह भी सुनिश्चित करना होगा कि एक्टर्नल एग्जामिनर्स के दौरान हमारे टीचर्स किसी अन्य कार्य में न संलग्न हों. उन्होंने आगे कहा कि जो भी थोड़ी-बहुत जानकारी है उसके अनुसार स्कूल बोर्ड की मुख्य परीक्षाओं एवं प्रैक्टिकल के पहले ही वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन करना चाहेंगे।”

स्कूलों में एक अन्य समस्या का सामना भी किया जा रहा है. वह है टीचर्स में शैक्षणिक सत्र 2021-22 के प्लानिंग को लेकर अस्पष्टता की. बोर्ड ने परीक्षा केंद्र को लेकर भी अभी तक कोई जानकारी शेयर नहीं की है. हालांकि सभी स्कूलों के पास परीक्षाओं के आयोजन के लिए निश्चित संख्या में क्लासरूम हैं परंतु इस बार सोशल डिस्टैंसिंग के चलते अधिक कक्षों एवं स्टाफ की व्यवस्था करनी पड़ सकती है.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर, कहीं 100% तो कहीं 83.5% कटऑफ पर नौकरी 
GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर, कहीं 100% तो कहीं 83.5% कटऑफ पर नौकरी 
टूरिज्म में बनाना है करियर तो कौन-सा कोर्स करें? जानें बेस्ट ऑप्शंस
टूरिज्म में बनाना है करियर तो कौन-सा कोर्स करें? जानें बेस्ट ऑप्शंस
पढ़ाई आसान बना रहा AI या कुंद कर रहा दिमाग, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
पढ़ाई आसान बना रहा AI या कुंद कर रहा दिमाग, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget