एक्सप्लोरर

CBSE 12th Result 2021: बोर्ड ने 11वीं-12वीं कक्षा के मार्क्स मॉडरेशन के लिए खोला पोर्टल, इस महीने आएगा रिजल्ट

CBSE ने कक्षा 11वीं और 12वीं के मार्क्स के मॉडरेशन के लिए टैबुलेशन पोर्टल खोल दिया है. बोर्ड ने स्कूलों से 31 जुलाई तक परिणाम घोषित करने के लिए जल्द से जल्द अंक अपलोड करने का अनुरोध किया है.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 11 और 12 के थ्योरी के मार्क्स के मॉडरेशन के लिए टैबुलेशन पोर्टल खोला है. टैबुलेशन पोर्टल आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर उपलब्ध है. सीबीएसई द्वारा सभी एफिलिएटेड स्कूलों को तय समय और नीति के अनुसार छात्रों के अंक मॉडरेट करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं.

पोर्टल 16 जुलाई से 22 जुलाई तक खुला रहेगा

मॉडरेशन और टैबुलेशन के लिए पोर्टल 16 जुलाई से 22 जुलाई तक खुला रहेगा, बोर्ड ने स्कूलों से 31 जुलाई तक परिणाम घोषित करने के लिए जल्द से जल्द अंक अपलोड करने का अनुरोध भी किया है. इसके साथ ही बोर्ड ने कहा है कि जो स्कूल अंक अपलोड नहीं कर पाएंगे  उनका परिणाम 31 जुलाई के बाद अलग से घोषित किया जाएगा.

बता दें कि बोर्ड ने 12वीं कक्षा के स्टूडेंट्स के लिए मूल्यांकन मानदंड पहले ही तय कर दिए हैं. 12वीं का परिणाम तैयार करने के लिए छात्रों का मूल्यांकन 10वीं कक्षा, 11वीं और प्री-बोर्ड परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर किया जाएगा.

मॉडरेशन ऑफ मार्क्स क्या है

सवाल उठता है कि मॉडरेशन ऑफ मार्क्स आखिर है क्या? तो बता दें कि ये एक ऐसा प्रोविजन है जिसमें उन छात्रों को ग्रेस मार्क्स देकर पास किया जाता है जो कुछ अंकों से फेल होने वाले होते हैं. गौरतलब है कि इस साल कोरोना महामारी के कारण बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं ऐसे में मॉडरेशन ऑफ मार्क्स के जरिए ही रिजल्ट तैयार किया जा रहा है.

इस संबंध में सीबीएसई का कहना है कि कोरोना संकट के समय जब परीक्षाएं आयोजित नहीं की जा सकी हैं तो ऐसे में बेहद जरूरी है कि छात्रों का परीक्षा परिणाम सटीक, भेदभाव रहित और भरोसेमंद हो. इस समय 11वीं और 12वीं कक्षा के मार्क्स का मॉडरेशन बड़ी जिम्मेदारी है जिसे इस तरह निभाना चाहिए कि छात्रों के साथ न्याय और पारदर्शिता रहे.

CBSE10वीं कक्षा का रिजल्ट 20 जुलाई 2021तक हो सकता है घोषित

 वहीं बता दें कि सीबीएसई 10वीं कक्षा का रिजल्ट 20 जुलाई 2021 तक घोषित किए जाने की उम्मीद है. हालांकि एग्जाम कंट्रोलर संयम भाद्वाज का कहना है कि, “ हम 20 जुलाई तक परिणाम घोषित करने की कोशिश में हैं, लेकिन अभी इसकी पुष्टि करना ठीक नहीं है, क्योंकि अगर स्कूलों को इंटरनल असेसमेंट के मार्क्स भेजने में समय लगता है तो परिणाम घोषणा प्रक्रिया में देरी भी हो सकती है. लेकिन रिजल्ट इसी महीने निश्चित रूप से जारी किए जाएंगे.”

ये भी पढ़ें

IAS Success Story: आयुषी को पहली दो कोशिशों में नहीं मिली कामयाबी, तीसरे प्रयास में रणनीति बदल ऐसे हासिल की सफलता

IAS Success Story: पहली कोशिश की नाकामी के बाद हिमांशु ने अपनी गलतियों को सुधारा, दूसरे प्रयास में बन गए आईएएस अफसर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BPSC TRE-4 नोटिफिकेशन के बाद भी जारी छात्र आंदोलन, जानें क्याें दूर नहीं हुई नाराजगी
BPSC TRE-4 नोटिफिकेशन के बाद भी जारी छात्र आंदोलन, जानें क्याें दूर नहीं हुई नाराजगी
देश के 67.4% स्कूलों में इंटरनेट, करीब एक-तिहाई अब भी है वंचित
देश के 67.4% स्कूलों में इंटरनेट, करीब एक-तिहाई अब भी है वंचित
नौकरी देने में यूपी का दबदबा, महाराष्ट्र और कर्नाटक भी टॉप-3 में
नौकरी देने में यूपी का दबदबा, महाराष्ट्र और कर्नाटक भी टॉप-3 में
कर्नाटक सरकार का ऐलान, मेडिकल-इंजीनियरिंग में ग्रामीण छात्रों को 7.5% आरक्षण
कर्नाटक सरकार का ऐलान, मेडिकल-इंजीनियरिंग में ग्रामीण छात्रों को 7.5% आरक्षण

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
Tejashwi Lokbhawan March LIVE: RJD के मार्च में वॉटर कैनन से छोड़ा गया पानी, बैरिकेडिंग तोड़कर बढ़े कार्यकर्ता
LIVE: RJD के मार्च में वॉटर कैनन से छोड़ा गया पानी, बैरिकेडिंग तोड़कर बढ़े कार्यकर्ता
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget