एक्सप्लोरर

BSEB 10th Exam: एडमिट कार्ड आने के बाद भी नहीं दे पाएंगे बिहार बोर्ड की परीक्षा, नियम तोड़ा तो सजा भी होगी

BSEB 10th Exam: बिहार बोर्ड की तरफ से जो गाइडलाइन जारी की गई है, उसके अनुसार आप परीक्षा केंद्र में जूता-मोजा पहन कर भी नहीं जा सकते हैं. आप परीक्षा देने सैंडल या फिर चप्पल पहन कर ही जाएं.

BSEB 10th Exam: बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा कल से यानी 14 फरवरी से शुरु हो गई है. ये परीक्षा 14 फरवरी से 22 फरवरी 2023 तक चलेगी. इस परीक्षा में करीब 16 लाख बच्चे हिस्सा लेंगे. इससे पहले बिहार बोर्ड 12वीं की परक्षी हुई थी जो 1 फरवरी से 11 फरवरी के बीच चली थी. बिहार बोर्ड ने इस परीक्षा को लेकर एक गाइडलाइन जारी की है, जिसे छात्रों को परीक्षा केंद्र में जाने से पहले अच्छे से पढ़ लेना चाहिए. अगर आपने इसमें बताए गए किसी भी नियम को तोड़ा तो आप एडमिट कार्ड लेकर भी परीक्षा देने से वंचित हो जाएंगे और आपका कानून सजा मिलेगी वो अलग. 

क्या हैं बिहार बोर्ड के नियम

स्टूडेंट्स एडमिट कार्ड और पेन के अलावे परीक्षा केंद्र के अंदर कुछ नहीं ले जा सकते हैं. समिति के अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि अगर किसी परीक्षार्थी ने परीक्षा केंद्र के अंदर इलेक्ट्रॉनिक वॉच, स्मार्ट वॉच और मैजिक वॉच ले जाने की कोशिश की या फिर उसे इस्तेमाल करता पकड़ा गया तो उसे परीक्षा नहीं देने दिया जाएगा और उस पर विधिवत एक्शन भी लिया जाएगा. नोटिस वाली भाषा में कहें तो उसे कदाचार के मामले में निष्कासित कर दिया जाएगा. इसके साथ ही आप एग्जाम सेंटर में किसी भी तरह का हथियार नहीं ले जा सकते हैं. मोबाइल, ब्लूटूथ, पेजर भी आपको परीक्षा केंद्र से बाहर ही रख कर पेपर देने बैठना होगा.

जूता मोजा भी नहीं पहन कर जा सकते हैं

बिहार बोर्ड की तरफ से जो गाइडलाइन जारी की गई है, उसके अनुसार आप परीक्षा केंद्र में जूता-मोजा पहन कर भी नहीं जा सकते हैं. आप परीक्षा देने सैंडल या फिर चप्पल पहन कर ही जाएं. अगर जूता मोजा पहन कर गए तो उस क्लास से बाहर ही उतरवा दिया जाएगा. सभी छात्र ,छात्रा सीसीटीवी कैमरे के निगरानी में एग्जाम देंगे. साथ ही डेस्क पर 500 छात्रों पर एक वीडियोग्राफर होगा जो कि एग्जाम की रिकॉर्डिंग करेगा. भूल कर भी उत्तरपुस्तिका पर ह्वाइटनर ,इरेजर ,नाख़ून आदि का इस्तेमाल ना करें. ये कदाचार का मामला मान जाएगा.

परीक्षा देने समय पर पहुंचे

कल परीक्षा देने परीक्षार्थियों को समय से करीब 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर आना होगा. आपको बता दें बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा दो शिफ्ट में होगी, पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9.30 से दोपहर 1.45 बजे तक चलेगी. इसके लिए परीक्षार्थियों को सुबह 9 बजे तक एग्जाम सेंटर पर पहुंचना होगा. वहीं दूसरी शिफ्ट की एग्जाम टाइमिंग को बदलकर दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक का किया गया है, इसके लिए स्टूडेंट्स को तय समय से आधे घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा.

ये भी पढ़ें: गणित के ये मामूली सवाल आपका भी दिमाग हिला सकते हैं, जवाब दे दिया तो जीनियस माने जाएंगे

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती, रिटायर्ड बैंक अधिकारी के लिए भी मौका 
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती, रिटायर्ड बैंक अधिकारी के लिए भी मौका 
GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर, कहीं 100% तो कहीं 83.5% कटऑफ पर नौकरी 
GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर, कहीं 100% तो कहीं 83.5% कटऑफ पर नौकरी 
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
टूरिज्म में बनाना है करियर तो कौन-सा कोर्स करें? जानें बेस्ट ऑप्शंस
टूरिज्म में बनाना है करियर तो कौन-सा कोर्स करें? जानें बेस्ट ऑप्शंस

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget