एक्सप्लोरर

IPS Alok Raj: जियोलॉजी से MSc करने के बाद IPS बने थे आलोक राज, पहली ही पोस्टिंग में निपटाए थे चार खूंखार अपराधी

IPS Alok Raj Educational Qualification: क्या आपको पता है बिहार के नए डीजीपी आईपीएस आलोक राज कितने पढ़े-लिखे हैं. उन्हें अपनी बहादुरी के लिए कई बार सम्मानित भी किया गया है.

Bihar DGP IPS Alok Raj Educational Qualification: बिहार को हाल ही में अपना नया डीजीपी मिला है. सीनियर आईपीएस अफसर आलोक राज को बिहार की कानून व्यवस्था की बागडोर संभालने की बड़ी जिम्मेदारी मिली है. उनको 35 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है. वह वीरता पदक से भी नवाजे जा चुके हैं. लेकिन क्या आपको पता है वह कितने पढ़े-लिखे हैं और उन्होंने कहां से पढ़ाई लिखाई की है, आइए जानते हैं.

देश के सबसे चर्चित राज्यों में से एक बिहार की पुलिस व्यवस्था की जिम्मेदारी अब आईपीएस आलोक राज संभाल रहे हैं. वह साल 1989 में आईपीएस बने थे. अफसर बनने के बाद उनकी पहली पोस्टिंग पटना सिटी के सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के तौर पर हुई थी. इस दौरान चार खतरनाक अपराधियों के साथ मुठभेड़ में उन्हें मार गिराने के लिए आईपीएस आलोक राज को पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया गया था.

यहां से की है पढ़ाई

मुजफ्फरपुर के रहने वाले आलोक राज ने अपने जीवन में अद्वितीय उपलब्धियां हासिल की हैं. पटना विश्वविद्यालय से जियोलॉजी में एमएससी की पढ़ाई करते हुए उन्होंने गोल्ड मेडल जीता. उनके उत्कृष्ट पुलिस करियर के लिए उन्हें तीन बार राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया. आलोक राज को वर्ष 1994 में पुलिस वीरता पदक, वर्ष 2008 में सराहनीय सेवा पदक और वर्ष 2016 में विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया. उनके इस असाधारण योगदान ने उन्हें देश के प्रतिष्ठित पुलिस अधिकारियों की श्रेणी में शामिल कर दिया है.

सीआरपीएफ में भी रह चुके हैं तैनात

आईपीएस राज कई जिलों में बतौर एसपी काम कर चुके हैं. वह उस समय के बिहार यानी अविभाजित बिहार के रांची, गुमला, पश्चिमी सिंहभूम, देवघर, हजारीबाग, सीतामढ़ी आदि जनपदों में तैनात रह चुके हैं. साल 2004 से लेकर 2011 तक उन्होंने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में कार्य किया. इस दौरान उन्हें 4 बार प्रशंसा डिस्क से सम्मानित किया गया था. आईपीएस आलोक राज के ससुर भी बिहार पुलिस के डीजीपी रह चुके हैं. लालू यादव की सरकार के टाइम पर उनके ससुर डी.एन.सहाय राज्य के डीजीपी थे.

निभा चुके हैं कई अहम भूमिकाएं

इतना ही नहीं आलोक राज ने इटली में संयुक्त राष्ट्र संघ की शांति सेना के उच्च स्तरीय प्रशिक्षण में भी भाग लिया, जिससे उनकी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बनी. बिहार लौटने के बाद उन्होंने राज्य की विशेष शाखा, सीआईडी और विधि-व्यवस्था के एडीजी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. इसके अलावा आईपीएस राज बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस, प्रशिक्षण, और बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के महानिदेशक की जिम्मेदारी भी संभाली है.

यह भी पढ़ें- IPS Prashant Kumar: यूपी पुलिस के सबसे बड़े अफसर के पास इतनी डिग्रियां, 300 से ज्यादा एनकाउंटर में रहे शामिल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती, रिटायर्ड बैंक अधिकारी के लिए भी मौका 
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती, रिटायर्ड बैंक अधिकारी के लिए भी मौका 
GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर, कहीं 100% तो कहीं 83.5% कटऑफ पर नौकरी 
GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर, कहीं 100% तो कहीं 83.5% कटऑफ पर नौकरी 
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget