एक्सप्लोरर

राम मंदिर पर ये सवाल कर लें तैयार, प्रतियोगी परीक्षाओं में आ सकते हैं काम!

Ayodhya Ram Mandir Consecration: राम मंदिर स्थापना और इसके इतिहास से जुड़े सवाल कांपटीटिव एग्जाम्स में पूछे जा सकते हैं. इन्हें तैयार कर लें, ये परीक्षा पास करने में आपकी मदद करेंगे.

Questions On Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर की स्थापना का ऐतिहासिक काम कल पूरा हो गया है. इस बीच राम मंदिर स्थापना, राम लला का टेंट में वास, बाबरी मस्जिद विध्वंस जैसे बहुत से विषय फिर लोगों के बीच में खुलने लगे हैं. इसी क्रम में एक सवाल ये भी खड़ा हो रहा है कि अयोध्या मंदिर से जुड़ी चीजें क्या कांपटीटिव एग्जाम्स में पूछी जा सकती हैं? इसका जवाब है हां, इस घटना से जुड़े छोटे-बड़े बहुत से सवाल प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा सकते हैं. आज कुछ ऐसे ही सवाल तैयार करते हैं जो आपके काम आ सकते हैं.

अयोध्या मंदिर का केस कितने साल चला?

अयोध्या मंदिर केस 134 साल तक कोर्ट में पेंडिंग रहा. 1885 में महंत रघुबर दास ने फैजाबाद डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में केस दाखिल किया था. इलाहाबाद कोर्ट में ये केस 23 साल तक चला. फैजाबाद डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में केस 102 साल तक चला.

भगवान राम की मूर्ति किसने बनाई?

मैसूर, कर्नाटक के रहने वाले मूर्तिकार अरुण योगिराज ने भगवान राम की मूर्ति बनाई है.

राम मंदिर पर फाइनल वर्डिक्ट किन जजों ने दिया?

राम मंदिर पर फाइनल वर्डिक्ट देने वाले जजों के नाम इस प्रकार हैं. चीफ जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस एसए बोबडे, मौजूदा सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़, पूर्व जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस एस अब्दुल नजीर.

राम मंदिर किस स्टाइल में बनाया गया है?

राम मंदिर नागरा स्टाइल में बनाया गया है.

इस मंदिर के निर्माण में कितना खर्च आया है?

राम मंदिर के निर्माण में करीब 1100 करोड़ रुपये का खर्च आया है. ऐसा अंदाजा है कि अभी 300 करोड़ रुपये का खर्च मंदिर पूरा करने में और होगा.

राम मंदिर का डिजाइन किसने बनाया है और किस कंपनी ने आर्किटेक्चर की जिम्मेदारी संभाली?

राम मंदिर को इलाहाबाद के रहने वाले चंद्रकांत सोमपुरा और उनके बेटे आशीष सोमपुरा ने डिजाइन किया है. जहां तक कंपनी की बात है तो इंजीनियरिंग कंपनी लार्सन एंड टुब्रो ने इसका आर्किटेक्ट किया है.

राम मंदिर को बनाने में किन पत्थरों का प्रयोग किया गया है?

राम मंदिर को बनाने में मकराना पत्थर का इस्तेमाल किया गया है. इसे दुनिया के कुछ बेहतरीन मार्बल में गिना जाता है. ये राजस्थान से लाया गया था. 

यह भी पढ़ें: कनाडा ने इंटरनेशनल स्टूडेंट परमिट पर लगायी रोक, अब इतने छात्रों को ही मिलेगा प्रवेश 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्राइवेट कर रहे हैं MBBS, ऐसे बनाएं अपनी हॉस्टल लाइफ का बजट
प्राइवेट कर रहे हैं MBBS, ऐसे बनाएं अपनी हॉस्टल लाइफ का बजट
इन तीन भाषाओं की कर लें तैयारी, भविष्य में नहीं होगी कमाने की टेंशन
इन तीन भाषाओं की कर लें तैयारी, भविष्य में नहीं होगी कमाने की टेंशन
 यूपी स्कॉलरशिप के आवेदन कल हो रहे बंद, जल्द से जल्द ऐसे भरें फॉर्म
 यूपी स्कॉलरशिप के आवेदन कल हो रहे बंद, जल्द से जल्द ऐसे भरें फॉर्म
MBA फ्रेशर्स के लिए LIC में नौकरी, ट्रेनिंग के दौरान मिलेगी 50 हजार तक सैलरी
MBA फ्रेशर्स के लिए LIC में नौकरी, ट्रेनिंग के दौरान मिलेगी 50 हजार तक सैलरी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget