एक्सप्लोरर

Corona in Mumbai: मुंबई में पिछले 24 घंटों के अंदर कोरोना के 2054 नए केस दर्ज, दो मरीजों की मौत, जानिए शहर की ताजा स्थिति

Coronavirus in Mumbai: बीएमसी के मुताबिक शहर में गत 24 घंटै के दौरान 1743 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिन्हें मिलाकर अबतक 10 लाख 59 हजार 362 मरीज ठीक हो चुके हैं.

Coronavirus in Mumbai: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पिछले 24 घंटों के अंदर जानलेवा कोरोना वायरस के 2054 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, दो लोगों की मौत हो गई. बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बताया कि महानगर में अब तक कोविड-19 के सामने आए कुल मामलों की संख्या बढ़कर 10 लाख 92 हजार 557 हो गई है. जानिए मुंबई की ताजा स्थिति क्या है.

नगर निकाय ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान दो मरीजों की मौत दर्ज की गई और अबतक यहां 19 हजार 582 लोगों की जान महामारी में जा चुकी है. बीएमसी के मुताबिक शहर में गत 24 घंटै के दौरान 1743 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिन्हें मिलाकर अबतक 10 लाख 59 हजार 362 मरीज ठीक हो चुके हैं. बीएमसी के मुताबिक इस समय मुंबई में 13 हजार 613 मरीज उपचाराधीन मरीज हैं. 

महाराष्ट्र में 3883 नए मामले आए, दो की मौत

वहीं, अगर बात महाराष्ट्र की करें तो शनिवार को कोरोना के 3883 नए मामले आए, जिनमें से 2054 संक्रमित राजधानी मुंबई के हैं. वहीं, गत 24 घंटे के दौरान दो संक्रमितों की मौत दर्ज की गई है. एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी. महाराष्ट्र में एक दिन पहले कोरोना के 4,165 नए मामले आए थे और वायरस की वजह से तीन मरीजों की जान गई थी.

अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही महाराष्ट्र में अबतक संक्रमण के आए कुल मामलों की संख्या 79 लाख 31 हजार 745 हो गई है, जिनमें से 1 लाख 47 हजार 885 मरीजों की जान जा चुकी है. उन्होंने बताया कि गत 24 घंटे के दौरान राज्य में संक्रमण से दर्ज दोनों मौतें मुंबई में हुई है.

राज्य में 77 लाख 61 हजार 32 लोग ठीक हुए

अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 22 हजार 828 हो गई है, जबकि गत 24 घंटे के दौरान 2802 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिन्हें मिलाकार महामारी को अबतक मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 77 लाख 61 हजार 32 हो गई है. उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में इस समय मृत्यु दर 1.86 प्रतिशत जबकि ठीक होने की दर 97.85 प्रतिशत है.

यह भी पढ़ें-

Mumbai: वीकेंड को एक्साइटिंग बनाना चाहते हैं? पढ़ें वेन्यू से लेकर इवेंट्स तक की पूरी जानकारी

Go Green: मुंबई में BEST ने शुरू किया 350 जगहों पर ग्रीन बस स्टॉप बनाने का काम, पौधों और फूलों से सजी होंगी छतें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bangkok Pub Fire: बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bangkok Pub Fire: बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
Embed widget