एक्सप्लोरर

Corona in Mumbai: मुंबई में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1648 नए केस दर्ज, पॉजिटिविटी रेट 20 फीसदी तक बढ़ा

Mumbai Corona News: पिछले 24 घंटे के दौरान दो मरीजों की मौत दर्ज की गई और अब तक यहां 19 हजार 588 लोगों की जान महामारी में जा चुकी है.

Coronavirus in Mumbai: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पिछले 24 घंटों के अंदर जानलेवा कोरोना वायरस के 1648 नए मामले सामने आए हैं, जो कल की तुलना में 133 केस कम हैं. पिछले दिन कोरोना से दो की मौत हुई हैं. हालांकि मंगलवार को एक मरीज की मौत हुई थी. जबकि मुंबई में सोमवार को 1781 केस दर्ज किए गए थे. डरने वाली बात यह है कि मुंबई में पॉजिटिविटी रेट 20 फीसदी तक बढ़ गया है. यानी शहर में 8131 नमूनों का परीक्षण किया गया, जिसमें से 1648 नमूने पॉजिटिव पाए गए. जानिए मुंबई की ताजा स्थिति क्या है.

अब तक 19 हजार 588 लोगों की मौत

बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बताया कि महानगर में अब तक कोरोना के सामने आए कुल मामलों की संख्या बढ़कर 10 लाख 98 हजार 461 हो गई है. नगर निकाय ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान दो मरीजों की मौत दर्ज की गई और अब तक यहां 19 हजार 588 लोगों की जान महामारी में जा चुकी है. जिन दो लोगों की मौत हुई है, उनमें एक 82 साल का पुरुष और एक 65 साल की महिला है, जो सुगर, ब्लड प्रेशर और हार्ट जैसी बीमारियों से पीड़ित थे. मुंबई में अब एक्टिव केस बढ़कर 13 हजार 501 हो गए हैं. बुलेटिन के मुताबिक, 1781 नए मामलों में से केवल 91 को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत पड़ी, जिनमें से 17 को ऑक्सीजन पर रखा गया है.

महाराष्ट्र में कोरोना के 3260 नए मामले

महाराष्ट्र में कोरोना के 3,260 नये मामले सामने आये, जबकि तीन और मरीजों की मौत हो गई इन नए मामलों में मुंबई में सामने आये 1,648 मामले शामिल हैं. इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 79,45,022 और मृतक संख्या 1,47,892 हो गई.  राज्य में एक दिन पहले सामने आये कोविड-19 के 3,659 मामलों की तुलना में बुधवार को 399 कम मामले सामने आये. राज्य में तीन और मरीजों की मौत हो गई जिनमें से दो मरीजों की मृत्यु मुंबई में और एक मरीज की मृत्यु रायगढ़ में हुई. राज्य में बीए.5 सब-वेरिएंट के छह नये मामलों का भी पता चला.

वर्तमान में महाराष्ट्र में 24,639 उपचाराधीन मामले हैं, जिसमें राज्य में सबसे अधिक 13,501 मामले मुंबई में हैं, जबकि ठाणे में 5,621 मरीज हैं. इसमें कहा गया है कि 3,533 मरीजों को छुट्टी मिलने के साथ ही महाराष्ट्र में ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 77,72,491 हो गई है. महाराष्ट्र में ठीक होने की दर 97.83 फीसदी है. मृत्यु दर 1.86 प्रतिशत है.

यह भी पढ़ें-

Mumbai Weather Forecast: मुंबई में आज भी भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

Petrol Diesel Price in Mumbai: पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमत जारी, जानिए- मुंबई में आज तेल के रेट में कितना हुआ बदलाव?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget