एक्सप्लोरर

Mumbai Corona Update: 24 घंटे में कोरोना के 284 नए मामले दर्ज, 2 की हुई मौत, TPR बढ़कर 4% हुआ

Mumbai Latest Corona Update: मुंबई शहर में कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार चढ़ाव बना हुआ है. बीते 24 घंटे में यहां 284 मामले दर्ज किए गए हैं वहीं टेस्ट पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 4 फीसदी हो गया है.

Mumbai Covid-19: मुंबई में कोरोना (Coronavirus) के मामलों में उतार-चढ़ा बना हुआ है.वहीं बीते 24 घंटे में मुंबई के टेस्ट पॉजिटिविटी रेट (TPR) में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है. गौरतलब है कि मंगलवार को टेस्ट पॉजिटिविटी रेट सोमवार के मुकाबले 2 फीसदी से बढ़कर 4 फीसदी हो गया. वहीं पिछले 24 घंटों में 7 हजार 187 कोविड-19 टेस्ट किए गए थे जिनमें से 284 नए मरीज सामने आए है. इस अवधि के दौरान दो संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई है.

मुंबई में फिलहाल 2 हजार से ज्यादा सक्रिय मरीज हैं
बता दें कि 284 ताजा मामलों में से 22 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है. 10 मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है. इसी के साथ मुंबई में कुल कोविड मरीजों की संख्या अब 11 लाख 21 हजार 546 हो गई है. वर्तमान में मुंबई में 2 हजार 96 सक्रिय मरीज हैं, जिनमें से 220 का अस्पतालों में इलाज चल रहा है और 31 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं. इन सबके बीच पिछले 24 घंटों में 418 मरीज कोविड से ठीक भी हुए हैं.

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 2 हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज
वहीं मंगलवार को महाराष्ट्र राज्य में 2 हजार 279 मामले दर्ज किए गए. जिसके बाद कुल कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या 80 लाख  22 हजार 781 हो गई है. इस अवधि के दौरान 2 हजार 646 मरीज ठीक भी हुए हैं. राज्य में कोरोना से रिकवर होने वालों की कुल संख्या अब 78 लाख 59 हजार 960 हो गई है. इसी के साथ बता दें कि मंगलवार को राज्य में छह मौतें भी दर्ज की गई हैं. राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार कोरना से अब तक 1 लाख 48 हजार 32 मौतें हो चुकी हैं और मृत्यु दर 1.84 प्रतिशत है.

ये भी पढ़ें

Mumbai Crime News: मुंबई में बीजेपी विधायक से 100 करोड़ की ठगी की कोशिश, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

Mumbai Petrol Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट अपडेट, जानिए- मुंबई शहर में आज किस कीमत पर मिल रहा है तेल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Jharkhand: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
झारखंड: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
Embed widget