एक्सप्लोरर

Mumbai Auto-Taxi Fare: मुंबई में ऑटो-टैक्सी में सफर करना हुआ महंगा, जानिए- कितना बढ़ाया गया किराया

Mumbai News: मुंबई में 1 अक्टूबर से ऑटो और टैक्सी में सफर करना महंगा हो गया है. दरअसल मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी ऑटो-टैक्सी के किराए में बढ़ोतरी कर दी है.

Mumbai Auto Taxi Fare Hike: मुंबई में 1 अक्टूबर से ऑटो (Auto) और टैक्सी (Taxi) में सफर करना महंगा हो गया है. अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि मुंबई (Mumbai) और महानगरीय क्षेत्र के निवासियों को काली और पीली टैक्सियों में सफर करने के लिए न्यूनतम किराए के रूप में 28 रुपये और ऑटो रिक्शा के लिए 23 रुपये का भुगतान करना होगा. गौरतलब है कि मुंबई में टैक्सी-ऑटो के बेसिए किराए में क्रमशः 3 रुपये और 2 रुपये का इजाफा किया गया है. मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (MMRTA) ने एक रिलीज में कहा कि नया किराया 1 अक्टूबर से लागू हो चुका है.

ऑटो-टैक्सी से 1.5 किमी की दूरी के लिए क्या है न्यूनतम किराया
बता दें कि मुंबई शहर में अब काली-पीली टैक्सियों में 1.5 किमी की दूरी के लिए न्यूनतम किराया 25 रुपये से बढ़ाकर 28 रुपये और ऑटो-रिक्शा के लिए 21 रुपये से 23 रुपये कर दिया गया है. यानी अब टैक्सी में सफर करने वाले यात्रियों को 16.93 रुपये प्रति किमी के बजाय 18.66 रुपये प्रति किमी और ऑटो-रिक्शा के लिए 14.20 प्रति किमी के बजाय 15.33 रुपये प्रति किमी देना होगा. गौरतलब है कि ऑटो-टैक्सी के किराए में बढ़ोतरी का फैसला महाराष्ट्र परिवहन सचिव की अध्यक्षता में सोमवार को हुई मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (MMRTA) की बैठक में लिया गया था.

CNG से चलने वाली टैक्सियों के किराये में भी हुई बढ़ोतरी
मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में इससे पहले लगभग 60,000 टैक्सियों और लगभग 4.6 लाख ऑटो-रिक्शा के किराये में 1 मार्च, 2021 को संशोधन किया गया था. वहीं अब एक बार फिर किराये में बढ़ोतरी कर दी गई है. MMRTA ने कहा है कि पेट्रोल के साथ-साथ CNG से चलने वाली टैक्सियों के लिए भी नई दरें लागू होंगी, शहर में चलने वाली ब्लू-सिल्वर 'कूल' कैब टैक्सियों के किराए में भी इजाफा कर दिया गया है. इन कैब का न्यूनतम दूरी किराया 33 रुपये प्रति किमी से बढ़ाकर 40 रुपये प्रति किमी किया गया है. गौरतलब है कि मुंबई में ऑटो-टैक्सी यूनियन काफी समय से किराये में बढ़ोतरी की मांग कर रही थीं. यूनियनो ने मांगे पूरी ना होने पर 26 सिंतबर को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी भी दी थी. लेकिन अब जब ऑटो-टैक्सी यूनियनों की मांगे मान ली गई हैं तो प्रस्तावित अनिश्चिकालीन हड़ताल को भी रद्द कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें
Mumbai News: मुंबईवासी अब एक क्लिक में जान सकते हैं अपने क्षेत्र के कॉरपोरेटर का 'रिपोर्ट कार्ड', करना होगा बस ये काम

Mumbai Weather Forecast: मुंबईकरों को आज भी भिगोएगी हल्की बारिश, जानिए- IMD ने भारी बारिश को लेकर क्या जारी किया है अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप की धौंस को भारत ने दिखाया ठेंगा, जून में रूस से खरीदा रिकॉर्ड कच्चा तेल, बना दूसरा सबसे बड़ा इंपोर्टर
ट्रंप की धौंस को भारत ने दिखाया ठेंगा, जून में रूस से खरीदा रिकॉर्ड तेल, बना दूसरा सबसे बड़ा इंपोर्टर
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
IND vs ENG 1st ODI Date, Time: T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे
T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है IND vs ENG पहला वनडे

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की धौंस को भारत ने दिखाया ठेंगा, जून में रूस से खरीदा रिकॉर्ड कच्चा तेल, बना दूसरा सबसे बड़ा इंपोर्टर
ट्रंप की धौंस को भारत ने दिखाया ठेंगा, जून में रूस से खरीदा रिकॉर्ड तेल, बना दूसरा सबसे बड़ा इंपोर्टर
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
IND vs ENG 1st ODI Date, Time: T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे
T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है IND vs ENG पहला वनडे
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, बेटा भी हुआ घायल, क्या है पूरा मामला
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की US में गोली मारकर हत्या, बेटा भी घायल, क्या है पूरा मामला
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget