एक्सप्लोरर

मुंबई पुलिस ने खंगाली 40 CCTV की फुटेज, ढूंढा ऑटो का नंबर और धर दबोचा चोर, ब्राजील छात्रा को ऐसे मिला उसका आईपैड और पासपोर्ट

पुलिस ने वाहन की जानकारी के लिए कुर्ला और गोरेगांव के बीच 40 कैमरे की फुटेज खंगाली गई. वाहन का नंबर मिलने के बाद चालक को पकड़ लिया गया और चोरी का सामान बरामद हुआ.

Mumbai Crime: मुंबई के गोरेगांव इलाके में ब्राजील की 23 साल की छात्रा का आईपैड, पासपोर्ट और वीजा चोरी करने के आरोप में एक ऑटो चालक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सूजा लियो अराउजो मरीना नामक छात्रा सोमवार शाम को लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से गोरेगांव पूर्व में स्थित इंदिरा गांधी विकास अनुसंधान संस्थान तक जा रही थी, इसी दौरान यह घटना हुई.

बैग लेकर भाग गया था ऑटो चालक

अधिकारी ने कहा, “वह जब वाहन से उतर रही थी, तब चालक उसका बैग लेकर भाग गया. बैग में आईपैड, पासपोर्ट और वीजा था. इसके बाद वह बुधवार को दिंडोशी पुलिस थाने गई और मामला दर्ज कराया.” उन्होंने कहा, “पुलिस दल गठित किए गए और वाहन की जानकारी के लिए कुर्ला और गोरेगांव के बीच 40 कैमरे की फुटेज खंगाली गई. वाहन का नंबर मिलने के बाद चालक को पकड़ लिया गया और चोरी का सामान बरामद हुआ. जांच जारी है.”

पुलिस ने जांचे 40 से अधिक सीसीटीवी फुटेज

पुलिस के मुताबिक घटना 11 जुलाई की है जब मरीना घर लौटते वक्त कुर्ला से ऑटोरिक्शा ली थी. यह महसूस करने के बाद कि वह ऑटो-रिक्शा में अपना बैग भूल गई है, मरीना तुरंत डिंडोशी पुलिस स्टेशन पहुंची और अज्ञात ऑटोरिक्शा चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की. जोन 12 के डीसीपी सोमनाथ घरगे ने टीम बनाकर ऑटो चालक को खोजने के लिए 40 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच की. गहन जांच के बाद, ऑटो चालक की पहचान सांताक्रूज निवासी कनैयालाल राम सहजजीवन पाल (59) के रूप में हुई.

डीसीपी सोमनाथ घारगे ने कहा, 'हमारी टीम जब ऑटो चालक के आवास पर पहुंची तो उसने हमें बैग के बारे में सही जानकारी नहीं दी. जब हमने उसके घर की तलाशी ली तो हमें बैग मिला. हमने तुरंत उसे गिरफ्तार कर महिला को सामान सौंप दिया."

यह भी पढ़ें-

Ram Gopal Varma News: फिल्म मेकर राम गोपाल वर्मा के खिलाफ मुंबई कोर्ट पहुंचा BJP कार्यकर्ता, द्रौपदी मुर्मू को लेकर किया था ट्वीट

Mumbai Traffic News: एक्शन में सीएम एकनाथ शिंदे, मुंबई में ट्रैफिक कम करने के लिए दीर्घकालिक योजना शुरू करने को कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran US War: ऐसी ताकत से मारेंगे..., यूएस पर पलटवार की ईरान ने दी धमकी तो एक्शन में आए नेतन्याहू
ऐसी ताकत से मारेंगे..., यूएस पर पलटवार की ईरान ने दी धमकी तो एक्शन में आए नेतन्याहू
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Watch: एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे एमएस धोनी, अचानक नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न; फिर...
एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे धोनी, नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: ऐसी ताकत से मारेंगे..., यूएस पर पलटवार की ईरान ने दी धमकी तो एक्शन में आए नेतन्याहू
ऐसी ताकत से मारेंगे..., यूएस पर पलटवार की ईरान ने दी धमकी तो एक्शन में आए नेतन्याहू
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Watch: एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे एमएस धोनी, अचानक नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न; फिर...
एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे धोनी, नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Jharkhand: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
झारखंड: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
Embed widget