एक्सप्लोरर

Mumbai: बॉयफ्रेंड ने महिला पायलट की मौत के बाद चैट्स क्यों किये डिलीट? जांच में जुटी पुलिस

Pilot Suicide Case: 25 नवंबर को एयर इंडिया की महिला पायलट ने खुदकुशी कर ली थी. खुदकुशी से पहले उसने आदित्य पंडित को वीडियो कॉल किया था. पुलिस गिरफ्तार बॉयफ्रेंड से पूछताछ में जुची है.

Maharashtra News: मुंबई पुलिस महिला पायलट की खुदकुशी मामले में जांच कर रही है. बॉयफ्रेंड आदित्य पंडित पर प्रेमिका को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है. सृष्टि तुली एयर इंडिया में बतौर पायलट काम कर रही थी. गिरफ्तार बॉयफ्रेंड से पूछताछ में नया खुलासा हुआ है. सृष्टि की मौत के बाद उसने भी खुदकुशी का मैसेज किया था. पुलिस डिलीट किये गए मैसेज को रिट्रीव करने की कोशिश में जुटी है. सृष्टि की मौत के बाद आदित्य ने चैट्स डिलीट कर दिया था.

25 नवंबर को एयर इंडिया की महिला पायलट ने खुदकुशी कर ली थी. खुदकुशी से पहले उसने आदित्य पंडित को वीडियो कॉल किया था. पुलिस को शक है कि घटना से पहले दोनों के बीच लड़ाई हुई थी. बाद में आदित्य दिल्ली के लिए निकल गया था. एक अधिकारी ने दावा किया कि सृष्टि आदित्य को अपने साथ कुछ दिन और रहने के लिए कह रही थी. आदित्य सुष्टि तुली की परवाह किये बिना दिल्ली के लिए निकला गया. नाराज सृष्टि ने आदित्य को खुदकुशी करने की धमकी दी. पूछताछ में पुलिस के सामने आदित्य ने प्रेमिका की धमकी पर ध्यान नहीं देने की बात कही.

महिला पायलट खुदकुशी मामले की जांच जारी

अधिकारी के मुताबिक कुछ समय बाद एयर इंडिया की पायलट ने फिर आदित्य को वीडियो कॉल किया. दूसरे वीडियो कॉल में उसने फांसी लगाने का तरीका बताया. पुलिस का कहना है कि आदित्य ने फोन से सृष्टि के साथ किए गए चैट्स को डिलीट किया है. चैट्स डिलीट करने की मंशा शायद पुलिस से कुछ छिपाने की हो. पुलिस ने प्रेमी के फोन को फॉरेंसिक लैब भेजा है.

वहीं डिलीट किए गए चैट्स को रिकवर करने की कोशिश की जा रही है. सूत्रों का कहना है कि दोनों के बीच करीब 10 से 11 फोन कॉल हुए थे. जांच में तुली के फोन पर मिस्ड कॉल पायी गयी है. आरोपी आदित्य ने दावा किया है कि सृष्टि के घर वापस जा रहा था. उस दौरान उसने कॉल्स डिलीट किया. 

Maharashtra: वक्फ बोर्ड को फंड देने की घोषणा को BJP ने बताया चूक, कहा- 'कार्यवाहक सरकार ये फैसला...'

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
संसद सत्र से निलंबित होने पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ये सभी गद्दार...'
संसद सत्र से निलंबित होने पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ये सभी गद्दार...'
‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत
‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत
Embed widget